Friday, May 16, 2014

Lok Sabha Elections 2014, BJP Lead On All 8 Seats Of Malwa-Nimar

मालवा-निमाड़ की सभी आठ सीटों के नतीजे लगभग प्राप्त हो चुके हैं। मोदी लहर पर सवार भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में जिस प्रकार का प्रदर्शन किया है, ठीक उसी तरह का प्रदर्शन मालवा-निमाड़ में भी करने में पार्टी सफल रही है।
 MALWA-NIMAR RESULT : ताई की रिकॉर्ड आठवीं जीत, सभी आठ सीटों पर खिला कमल
भाजपा ने क्षेत्र की सभी आठ सीटों पर दमदार जीत दर्ज की है। इंदौर से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुमित्रा महाजन ने  कांग्रेस के सत्यनारायण पटेल को 4 लाख 66  हजार 467 मतों से पराजित कर रिकॉर्ड आठवीं बार जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की। वहीं धार से भाजपा की सावित्री ठाकुर ने कांग्रेस के उमंग सिंघार को 1 लाख 4 हजार 328 वोट से हराया।

0 comments:

Post a Comment