Friday, May 16, 2014

Bihar Vote Counting Elction 2014 Lok Sabha Elections

झारखंड में भाजपा बड़ी जीत की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। अब तक की मतगणना के मुताबिक बीजेपी कुल 14 में 12 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि बाकी की दो सीटें कांग्रेस के हाथ में जाती दिख रही हैं। 
 
झारखंड के सभी 14 लोकसभा सीटों पर मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है। शुरूआती रुझान एनडीए के पक्ष में जाते दिखते ही बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। कहीं कहीं जश्न का दौर भी शुरू हो गया है। अनुमान के मुताबिक एक बजे तक  स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। दोपहर दो बजे तक पूरे राज्य का फैसला सामने होगा।
 LIVE : झारखंड में बड़ी जीत की ओर भाजपा, दो सीटों पर सिमटती दिख रही कांग्रेस
झाररखंड की धनबाद सीट पर भाजपा प्रत्याशी पशुपतिनाथ सिंह आगे चल रहे हैं।  वहीं, जमशेदपुर से भी भाजपा के ही विद्युत वरण महतो फिलहाल लीड कर रहे हैं। हजारीबाग से यशवंत सिन्हा के पुत्र जयंत सिन्हा बीजेपी की और सीट बढ़ाते दिख रहे हैं। वह निकटतम प्रतिद्वंदी सौरभ नारायण सिंह से आगे चल रहे हैं। लोहरदगा से कांग्रेस के रामेश्वर उरांव भाजपा के सुदर्शन भगत से आगे हैं। गोड्डा से निशिकांत दूबे (भाजपा) फुरकान अंसारी (कांग्रेस) से आगे चल रहे हैं।

0 comments:

Post a Comment