Tuesday, May 27, 2014

मोदी सरकार में 25 फीसदी महिलाएं, जानें वे पांच कारण जिनसे खास है नई सरकार

नई दिल्‍ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट की आधिकारिक तौर पर घोषणा हो गई है। कैबिनेट का खाका कमोबेश वैसा ही जैसी की संभावना जताई जा रही थी। राजनाथ सिंह को गृह मंत्री, सुषमा स्‍वराज को विदेश मंत्री, सदानंद गौड़ा को रेल मंत्री और अरुण जेटली को वित्‍त और रक्षा मंत्री बनाया गया है। मंत्रियों के नामों पर गौर करें तो मोदी कैबिनेट कई मायनों में खास है और इसके गठन में कई परंपराओं को तोड़ा गया है।
मोदी सरकार में 25 फीसदी महिलाएं, जानें वे पांच कारण जिनसे खास है नई सरकार  
मोदी की कैबिनेट में युवा और ज्‍यादा सीनियर नेताओं की बजाय 60-65 साल की उम्र वाले नेताओं को तरजीह दी गई है। यह कैबिनेट इस मायने में खास है कि इसमें भाजपा नेताओं के बेटे-बेटियों को जगह नहीं दी गई है। इसी वजह से जयंत सिन्‍हा, वरुण गांधी, पूनम महाजन जैसे नेताओं को कैबिनेट में जगह नहीं मिल पाई। मोदी की कैबिनेट किन मायनों में खास है, जानते हैं 

0 comments:

Post a Comment