16 वीं लोकसभा के लिए आ रहे शुरुआती रुझानों में दिल्ली में बीजेपी
शानदार प्रदर्शन कर रही है। सभी सातों सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है।
लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन
करने वाली आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर पर चल रही है, जबकि कांग्रेस तीसरे
स्थान पर खिसक गई है। कांग्रेस खेमे से एक खबर और है कि सोनिया और राहुल गांधी दोपहर 2 बजे पत्रकारों से बात करेंगे।
महत्वपूर्ण चांदनी चौक सीट से डॉ.हर्षवर्धन आगे चल रहे हैं। शुरूआती
रुझानों में यहां वे कांग्रेस के कपिल सिब्बल और आप के आशुतोष को पछाड़ते
हुए दिख रहे हैं। वहीं, नई दिल्ली सीट से भाजपा की मीनाक्षी लेखी, ईस्ट
दिल्ली से महेश गिरी, नॉर्थ-वेस्ट से उदित राज, वेस्ट दिल्ली से प्रवेश
वर्मा, नॉर्थ-ईस्ट सीट से मनोज तिवारी और साउथ दिल्ली से रमेश विधूड़ी आगे
चल रहे हैं।
0 comments:
Post a Comment