Friday, June 6, 2014

अमृतसर: ऑपरेशन ब्‍लू स्‍टार की बरसी पर स्‍वर्ण मंदिर में चलीं तलवारें, 12 घायल

ऑपरेशन ब्‍लू स्टार की बरसी पर शुक्रवार को स्‍वर्ण मंदिर के अंदर दो सिख गुट आपस में भिड़ गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विवाद उस वक्‍त शुरू हुआ जब शिरोमणि अकाली दल के नेतृत्‍व वाले शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के नेता सिमरनजीत सिंह द्वारा अकाल तख्‍त के मंच से भाषण देने का विरोध किया।
अमृतसर: ऑपरेशन ब्‍लू स्‍टार की बरसी पर स्‍वर्ण मंदिर में चलीं तलवारें,  12 घायल 
मान के समर्थकों ने विरोध जताते हुए अकाल तख्‍त के जत्‍थेदार ज्ञानी गुरवचन सिंह से माइक छीनने की कोशिश की। इस पर स्‍वर्ण मंदिर का संचालन करने वाली एसजीपीसी के टास्‍क फोर्स मेंबर मान के समर्थकों से भिड़ गए। दोनों तरफ से तलवारें और कृपाण चलीं, जिसमें 12 लोगों के घायल होने की खबर है 

AAP का संकट बढ़ा: कानूनी पचड़े में फंसे केजरीवाल, मनीष-योगेंद्र में छिड़ा लेटर वार

आम आदमी पार्टी के मुख्यिा अरविंद केजरीवाल जहां मानहानि केस में कानूनी पचड़े में फंस गए हैं (उनके खिलाफ शुक्रवार को आरोप तय किए गए), वहीं पार्टी के दो बड़े नेता 'लेटर वार' में उलझ गए हैं। पार्टी के बड़े नेता मनीष सिसौदिया ने पहले चिट्ठी लिखकर पार्टी की हालत का जिम्मेदार योगेन्द्र यादव को ठहराया तो अब योगेंद्र ने राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) को चिट्ठी लिखकर कहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी ने दिशा खो दी है।
AAP का संकट बढ़ा: कानूनी पचड़े में फंसे केजरीवाल, मनीष-योगेंद्र में छिड़ा लेटर वार 
माना जा रहा है कि यादव की चिट्ठी मनीष सिसौदिया द्वारा उन्‍हें लिखे पत्र का जवाब है। सिसौदिया की एक चिट्ठी मीडिया में सार्वजनिक हुई है। चिट्ठी में मनीष ने कहा है कि केजरीवाल कुछ साल दिल्ली में ही राजनीति करना चाहते थे और वह लोकसभा चुनाव लड़ने के खिलाफ थे 

Thursday, June 5, 2014

जानें लोकसभा में विपक्ष का नेता क्‍यों है जरूरी, मिलती हैं किस तरह की सुविधाएं

कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने भले ही मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम लोकसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर प्रस्‍तावित कर दिया है, लेकिन पार्टी यह दर्जा पाने में कामयाब रहेगी या नहीं, इस पर सस्‍पेंस बना हुआ है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के खाते में महज 44 सीटें आई हैं और लोकसभा में विपक्षी पार्टी बनने के लिए कुल सीटों का कम से कम 10 प्रतिशत लाना अनिवार्य होता है। 543 सीटों के
जानें लोकसभा में विपक्ष का नेता क्‍यों है जरूरी, मिलती हैं किस तरह की सुविधाएं 
सूत्रों का कहना है कि नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार किसी कांग्रेसी नेता को लोकसभा में विपक्ष का दर्जा देगी या नहीं, इस पर सस्‍पेंस का माहौल बना हुआ है। इस बारे में एनडीए के मैनेजरों ने तो ऐसे संकेत भी दिए हैं कि जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और   READ MORE 

पिता को मुखाग्नि देते वक़्त जले बेटी के हाथ, लोगों ने भी नहीं मानी अपील

महाराष्ट्र में बीड जिले के परली में भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। उनकी बड़ी बेटी पंकजा ने मुखाग्नि दी। अंतिम विदाई देने उमड़ी लाखों लोगों की भीड़ अंतिम संस्कार के बाद बेकाबू हो गई। हादसे की सीबीआई जांच की मांग के साथ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। कई बड़े नेताओं का घेराव किया।
पिता को मुखाग्नि देते वक़्त जले बेटी के हाथ, लोगों ने भी नहीं मानी अपील 
मुखाग्नि देते वक्त धक्का मुक्की की वजह से मुंडे की बेटी पंकजा का हाथ भी मामूली रूप से झुलस गया। वह लोगों से शांत रहने की अपील करती रहीं, पर भीड़ नहीं मानी। उधर, घटना के बाद पंकजा ने सभी नेताओं से माफी मांगी है, जिन्हें निशाना बनाया गया।                आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें 

मोदी सरकार पर भड़का चीन, पाकिस्‍तान-रूस ने भी बढ़ाई भारत की चिंता

पड़ोसी देशों और अमेरिका के रिश्‍तों से जुड़ी कई खबरें हैं। अमेरिका से रिश्‍ते मजबूत होने के संकेत देने  वाली खबर है, तो चीन और पाकिस्‍तान से भारत की परेशानी बढ़ाने वाली खबरें हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर में अमेरिका जाकर राष्‍ट्रपति बराक ओबामा से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे।
मोदी सरकार पर भड़का चीन, पाकिस्‍तान-रूस ने भी बढ़ाई भारत की चिंता 
नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के शामिल होने को लेकर पैदा हुए विवाद तो जाहिर है, लेकिन इस दौरान चीन के साथ भी विवाद हुआ था। दरअसल, चीन ने निर्वासन में रह रहे तिब्‍बती सरकार के राजनीतिक प्रमुख लोबसांग सांगेय की  

Wednesday, June 4, 2014

मुंडे को श्रद्धांजलि देकर स्थगित हुआ संसद के विशेष सत्र का पहला दिन

संसद का विशेष सत्र आज से शुरू हो गया। हालांकि आज कोई काम नहीं हो सका। सबसे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने प्रोटेम स्पीकर की शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उन्हें शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व लोकसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
मुंडे को श्रद्धांजलि देकर स्थगित हुआ संसद के विशेष सत्र का पहला दिन 
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री मुंडे के निधन के चलते आज नए सांसदों का शपथ ग्रहण भी नहीं हो सका। अब नए सांसदों को कल यानी पांच जून को शपथ दिलाई जाएगी, जो अगले दिन दोपहर तक चल सकती है। प्रोटेम स्पीकर कमलनाथ नए सांसदों को शपथ दिलाएंगे। READ MORE

मुंडे की मौत पर बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल, साथ में खड़ा दिखा हर बड़ा चेहरा

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे की मंगलवार सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मुंडे के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर बीजेपी के दिल्ली दफ्तर लाया गया। यहां मुंडे का पूरा परिवार मौजूद था। इस दौरान पार्टी और विपक्ष के सभी बड़े नेता बीजेपी दफ्तर पहुंचे। मुंडे के निधन की खबर मिलते ही उनका परिवार दिल्ली पहुंचा। उनकी पत्नी और बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मुंडे की मौत पर बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल, साथ में खड़ा दिखा हर बड़ा चेहरा 
दिल्‍ली बीजेपी दफ्तर में आखिरी दर्शन के बाद मुंडे के शव को मुंबई ले जाया गया। शाम 7 बजे के आसपास मुंडे का शव मुंबई पहुंच गया। यहां से शव मुंडे के आवास पर ले जाया गया। यहां बॉलीवुड एक्‍टर विवेक ओबेराय, रीतेश देशमुख और एक्‍ट्रेस हेमा मालिनी के अलावा राज ठाकरे, उद्धव ठाकरे,  येदियुरप्पा, राजीव रुडी जैसे