Showing posts with label State Wise Headlines In hindi. Show all posts
Showing posts with label State Wise Headlines In hindi. Show all posts

Friday, July 4, 2014

मंदिर में जूते पहन कर घुसने का विरोध करने पर अड़े भाजपाई, पुलिस पर फेंके पत्‍थर

मुरादाबाद के कांठ में भाजपा की महापंचायत के मद्देनजर तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। पूरे इलाके में धारा 144 लगे होने के बावजूद भाजपाई महापंचायत पर अड़े हुए हैं। उन्‍होंने पुलिस पर पथराव भी किया।
यूपी: मंदिर में जूते पहन कर घुसने का विरोध करने पर अड़े भाजपाई, पुलिस पर फेंके पत्‍थर
विवाद कुछ दिनों पहले तब शुरू हुआ था जब एक मंदिर पर लगे लाउडस्पीकर को पुलिस ने जबरन उतार दिया था। कार्रवाई के दौरान पुलिस जूते पहनकर मंदिर में घुस गई थी।

आगे पढ़िए इस मामले में आईबी ने पहले ही जारी किया अलर्ट...

Thursday, May 22, 2014

जानिए, आखिर क्यों नहीं चलेगा केजरीवाल का नया 'ड्रामा'

नई दिल्ली. भाजपा नेता नितिन गडकरी पर गंभीर आरोप लगाने वाले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निजी मुचलका भरने से इनकार करने के बाद जेल भेज दिया गया। जब अरविंद केजरीवाल ने अदालत में निजी मुचलका भरने से इनकार कर दिया तो जज ने उनसे यह भी पूछा कि क्या आप कोई विशेष प्रबंध चाहते हैं।
जानिए, आखिर क्यों नहीं चलेगा केजरीवाल का नया 'ड्रामा'\
केजरीवाल के इस रवैए के बाद कई सवाल खड़े होते है कि क्या केजरीवाल कानूनी प्रक्रिया पर विश्वास नहीं करते हैं? अगर उनका विश्वास कानूनी प्रक्रिया पर नहीं है तो वो किस हैसियत से भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को कानूनी  READ MORE

मोदी लहर' से हुआ बड़ा उलटफेर, नीतीश को बचाएंगे लालू: जदयू को राजद का बिना शर्त समर्थन

पटना. बिहार की राजनीति में गुरुवार को नाटकीय मोड़ आ गया। जदयू की धुर विरोधी रही राजद अब उसका समर्थन करेगी। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बिहार विधानसभा में शुक्रवार को विश्वासमत पर वोटिंग होगी। इसमें लालू की पार्टी ने बिना किसी शर्त पर जदयू के समर्थन का फैसला किया है। राजद विधायक दल के नेता अब्दुल बारी सिद्दकी ने इस बात के संकेत दिए हैं।
'मोदी लहर' से हुआ बड़ा उलटफेर, नीतीश को बचाएंगे लालू: जदयू को राजद का बिना शर्त समर्थन 
विधान सभा में राजद के 21 विधायक हैं। इनके समर्थन के बाद जदयू सरकार को बहुमत की समस्‍या नहीं रहेगी। 243 सदस्यों की विधान सभा में जदयू के पास 121 विधायक हैं। 4 सदस्यों वाली कांग्रेस का भी जदयू को समर्थन प्राप्त है।  READ MORE

 
 
 

 
 

 

 
 
 

 

Monday, May 19, 2014

इन पांच नेताओं ने डुबोई राहुल की लुटिया! अब गिर सकती है गाज

लोकसभा चुनाव में जबर्दस्त हार के बाद कांग्रेस में खलबली है। पार्टी के भीतर हार के कारणों, नेतृत्व में बदलाव को लेकर चर्चा तेज है। सोमवार शाम को हार के कारणों पर माथापच्ची करने के लिए कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक होगी। लेकिन बैठक से पहले राहुल गांधी की कोर टीम आलोचना के घेरे में है। इस कोर
इन पांच नेताओं ने डुबोई राहुल की लुटिया! अब गिर सकती है गाज 
 कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने नाम सार्वजनिक न करने की शर्त पर कहा है कि सोमवार को होने वाली पार्टी की वर्किंग कमिटी की बैठक में सोनिया और राहुल को तभी इस्तीफे की पेशकश करनी चाहिए जब वे उसे लेकर गंभीर हों और उनके दिमाग में कोई और नेता हो  READ MORE

Friday, May 16, 2014

Bjp Posters Just A Day Before Election Results

 गुरुवार की देर रात राजधानी के चौक-चौराहों पर आनन-फानन में होर्डिंग उतारने और लगाने की आपाधापी मची हुई थी। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता बड़े-बड़े होर्डिंग्स के माध्यम से 'लीजिए आ गई मोदी सरकार' के नारे बुलंद कर रहे थे।
 मतगणना के पहले ही 'लीजिए आ गई मोदी सरकार', हर चौराहे पर लगे होर्डिंग

होर्डिंग में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के साथ अपनी-अपनी तस्वीरें लगाने की होड़ मची हुई थी। फिरायालाल चौक पर लगे होर्डिंग्स लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए थे।
Read More.......

Thursday, May 15, 2014

LIVE: महाराष्ट्र में जीत की ओर एनडीए, प्रदेश भर में जश्न शुरू

महाराष्ट्र में 16वीं लोकसभा की सभी 48 लोकसभा सीटों पर मतगणना चल रही है। अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में एनडीए गठबंधन 41 सीटों पर आगे चल रही है। महाराष्ट्र के इतिहास में पहली बार है जब भाजपा-शिवसेना गठबंधन को इतनी ज्यादा सीटें मिलती नजर आ रही हैं। थोड़ी देर में और भी स्थिति साफ हो जाएगी।
 LIVE: महाराष्ट्र में जीत की ओर एनडीए, प्रदेश भर में जश्न शुरू
पूरे महाराष्ट्र में  मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर कुल 897 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इन निर्वाचन क्षेत्रों के लिए राज्यभर में कुल 40 मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 4 केंद्र मुंबई में हैं। 

Monday, May 12, 2014

लंबित आईपीएस पोन्नूचामी जेल को मिली जमानत

दारा एनकाउंटर केस में गिरफ्तार आईपीएस अफसर व तत्कालीन आईजी ए. पोन्नूचामी जयपुर सेंट्रल जेल से एक माह की जमानत पर बाहर आ गए। हाईकोर्ट के आदेश के बाद पोन्नूचामी सोमवार दोपहर 12:30 बजे जेल से बाहर आए।
जेल से बाहर आते ही पोन्नूचामी ने मुख्य द्वार के ऊपर लगी गणेश प्रतिमा को नमन किया।
सीबीआई ने दारा सिंह एनकाउंटर केस में ए पोन्नूचामी को मई 2011 में गिरफ्तार किया था। पोन्नूचामी तब से जेल में ही थे। पोन्नूचामी के खिलाफ कोर्ट ने 25 अगस्त 2011 को आरोप तय किए थे।

शुक्रवार को हाईकोर्ट के न्यायाधीश महेश चन्द्र शर्मा ने पोन्नूचामी को दो लाख रुपए के व्यक्तिगत मुचलके और दो-दो लाख रुपए की दो जमानतों पर अंतरिम जमानत दी थी। अंतरिम जमानत अर्जी में पोन्नूचामी ने कहा कि उनकी मां संगु मुत्थामल कैंसर से पीडि़त हैं और चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी रेडियो थेरेपी चल रही है और मुझसे मिलना चाहती हैं। पोन्नूचामी की ओर से उनकी मां के इलाज से संबंधित दस्तावेज पेश किए गए।

नेताओं के बीच संजीव सक्सेना ने किया सरेंडर, 17 तक रिमांड पर

 संजीव सक्सेना को अदालत में सरेंडर कराने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता भी कोर्ट में पहुंचे थे। संजीव सक्सेना 12.35 बजे कोर्ट पहुंचे थे लेकिन कांग्रेस जिला अध्यक्ष पीसी शर्मा, निगम परिषद अध्यक्ष कैलाश मिश्रा और पूर्व महापौर विभा पटेल आधा घंटा पहले से सक्सेना के समर्थन में पहुंच गए थे। 
 
सक्सेना को जब कोर्ट रूम में लाया गया तो ये नेता भी सीजेएम कोर्ट के अंदर बेंच पर जाकर बैठ गए। सक्सेना के पीछे उनके समर्थक भी अदालत के अंदर पहुंच गए थे। सीजेएम पंकज सिंह माहेश्वरी ने जब इन लोगों की मौजूदगी पर आपत्ति की तो सभी को कोर्ट रूम से बाहर जाने को कह दिया गया।  

सीजेएम ने संजीव की ओर देखते हुए आदेश दिया, कटघरे में खड़े हो जाओ। इसके बाद वह कटघरे के अंदर चला गया। संजीव के वहां पहुंचने से  पहले ही उनकी पत्नी और भाई सीजेएम कोर्ट की बेंच पर जाकर बैठ गए थे। जब सीजेएम ने पूछा कि आप लोग कैसे बैठे हैं तो महिला ने बताया कि वह संजीव की पत्नी है और साथ बैठे युवक ने खुद का परिचय संजीव के भाई प्रवीण के रूप में दिया।