Showing posts with label National news in Hindi. Show all posts
Showing posts with label National news in Hindi. Show all posts

Monday, July 7, 2014

जानिए सुबह किस समय बिस्तर छोड़ने से मिलती है लक्ष्मी और लंबी उम्र

हमें रोज सुबह ब्रह्म मुहूर्त में बिस्तर का त्याग कर देना चाहिए। ब्रह्म का मतलब परम तत्व या परमात्मा। मुहूर्त यानी अनुकूल समय। रात्रि का अंतिम प्रहर अर्थात प्रात: 4 से 5.30 बजे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहा गया है। हमारी दिनचर्या सुबह उठने से आरंभ होती है। इसलिए सुबह जल्दी उठना दिनचर्या का सबसे पहला और महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी कारण हमारी संस्कृति में सुबह उठने का समय भी तय किया गया है, वह है ब्रह्म मुहूर्त।
ब्रह्म मुहूर्त में उठना हमारे जीवन के लिए बहुत लाभकारी है। इससे हमारा शरीर स्वस्थ होता है और दिनभर स्फूर्ति बनी रहती है। स्वस्थ रहने और सफल होने का यह ऐसा फार्मूला है जिसमें खर्च कुछ नहीं होता। केवल आलस्य छोड़ने की जरूरत है।
 
जानिए सुबह किस समय बिस्तर छोड़ने से मिलती है लक्ष्मी और लंबी उम्र
शास्त्रों में भी इसका उल्लेख है-

वर्णं कीर्तिं मतिं लक्ष्मीं स्वास्थ्यमायुश्च विदन्ति।
ब्राह्मे मुहूर्ते संजाग्रच्छि वा पंकज यथा॥
- भाव प्रकाश सार-93

अर्थात- ब्रह्म मुहूर्त में उठने से व्यक्ति को सुंदरता, लक्ष्मी, बुद्धि, स्वास्थ्य, आयु आदि की प्राप्ति होती है। ऐसा करने से शरीर कमल की तरह सुंदर हो जाता है।

आगे जानिए सुबह जल्दी जागने से और कौन-कौन स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते हैं...

Friday, July 4, 2014

आज से आसान हुआ वैष्‍णो देवी दर्शन, 85 मीटर ऊंचा पुल पार कर कटरा तक ले जाएगी ट्रेन

शुक्रवार से वैष्‍णो देवी दर्शन के लिए जाने वाले लाखों यात्रियों को कटरा तक ट्रेन से जाने की सुविधा मिल गई है। इस यात्रा में उन्‍हें देश के सबसे ऊंचे (85 मीटर) रेल पुल  से गुजरने का रोमांच महसूस करने का भी मौका मिलेगा।
आज से आसान हुआ वैष्‍णो देवी दर्शन, 85 मीटर ऊंचा पुल पार कर कटरा तक ले जाएगी ट्रेन
तीन जुलाई को दिल्‍ली-आगरा रूट पर सेमी बुलेट ट्रेन का सफल परीक्षण करने के बाद शुक्रवार को भारतीय रेलवे ने यात्रियों को एक नई सुविधा दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कटरा रेलवे स्‍टेशन का उद्घाटन किया और सुबह  10:10 बजे कटरा से उधमपुर के लिए पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। 


Thursday, May 22, 2014

जानिए, आखिर क्यों नहीं चलेगा केजरीवाल का नया 'ड्रामा'

नई दिल्ली. भाजपा नेता नितिन गडकरी पर गंभीर आरोप लगाने वाले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निजी मुचलका भरने से इनकार करने के बाद जेल भेज दिया गया। जब अरविंद केजरीवाल ने अदालत में निजी मुचलका भरने से इनकार कर दिया तो जज ने उनसे यह भी पूछा कि क्या आप कोई विशेष प्रबंध चाहते हैं।
जानिए, आखिर क्यों नहीं चलेगा केजरीवाल का नया 'ड्रामा'\
केजरीवाल के इस रवैए के बाद कई सवाल खड़े होते है कि क्या केजरीवाल कानूनी प्रक्रिया पर विश्वास नहीं करते हैं? अगर उनका विश्वास कानूनी प्रक्रिया पर नहीं है तो वो किस हैसियत से भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को कानूनी  READ MORE

मोदी लहर' से हुआ बड़ा उलटफेर, नीतीश को बचाएंगे लालू: जदयू को राजद का बिना शर्त समर्थन

पटना. बिहार की राजनीति में गुरुवार को नाटकीय मोड़ आ गया। जदयू की धुर विरोधी रही राजद अब उसका समर्थन करेगी। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बिहार विधानसभा में शुक्रवार को विश्वासमत पर वोटिंग होगी। इसमें लालू की पार्टी ने बिना किसी शर्त पर जदयू के समर्थन का फैसला किया है। राजद विधायक दल के नेता अब्दुल बारी सिद्दकी ने इस बात के संकेत दिए हैं।
'मोदी लहर' से हुआ बड़ा उलटफेर, नीतीश को बचाएंगे लालू: जदयू को राजद का बिना शर्त समर्थन 
विधान सभा में राजद के 21 विधायक हैं। इनके समर्थन के बाद जदयू सरकार को बहुमत की समस्‍या नहीं रहेगी। 243 सदस्यों की विधान सभा में जदयू के पास 121 विधायक हैं। 4 सदस्यों वाली कांग्रेस का भी जदयू को समर्थन प्राप्त है।  READ MORE

 
 
 

 
 

 

 
 
 

 

Friday, May 16, 2014

Bihar Election 2014 People Are Glued To The TV All Morning, Ladies Also In Recent

शुक्रवार के दिन सभी लोगों की दिनचर्या बदली-बदली सी थी। नेता क्या चुनाव से जुड़े लोग भी सुबह-सुबह जागे। सबसे पहले मंदिर में माथा टेका और मतगणना स्थल की ओर मूव कर गये। सुबह से ही मतगणना स्थल पर हर पार्टी के कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा थे। कड़ी सुरक्षा के कारण भीड़ मतगणना स्थल के काफी दूर था। यहां  भी लोग अपने-अपने नेताओं के जीत के समीकरण बनाते दिखे। मतगणना स्थल की बात छोड़ दीजिए, शहरों में चौक-चौराहों से लेकर गांवों में भी चुनावी गणित बनते बिगड़ते रहे। हर कोई अपने-अपने रूप से विश्लेषण करते नजर आए।
 सुबह से टीवी से चिपके रहे लोग, महिलाओं ने भी जाना हाल
महिलाओं ने भी जाना हाल

सुबह से शुरू हुई मतगणना की जानकारी लेने और पल-पल प्रत्याशियों की जीत-हार की स्थिति जानने के लिए महिलाओं ने घर का काम सुबह में निबटा दिया। बच्चों के स्कूल नहीं थे, पति को भी दस बजे कार्यालय जाना था। महिलाएं अपने परिवार के साथ चाय की चुस्कियों के साथ चुनावी हाल जानती रहीं।

Captain Amarinder Singh Won In Amritsar,Punjab

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के बड़े नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता अरुण जेटली को कांटे की टक्कर में हरा दिया है। दो बड़े नेताओं के इस चुनावी जंग पर पूरे देश की नजर थी। जीत के बाद अमरिंदर सिंह ने प्रेस कॉन्फेंस कर लोगों का आभार जताया। समर्थकों ने भी आतिशबाजी कर जीत की खुशी मनाई।
 मोदी के जेटली को कैप्टन ने किया पस्त, देखें तस्वीरें
इस जीत से अमरिंदर को मिलेगी ताकत
पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह के ताकत में कमी आई थी। विरोधियों ने हार का ठीकरा कैप्टन पर फोड़ा था। लोकसभा चुनाव के इस हाइप्रोफाइल जीत से अमरिंदर की साख फिर से मजबूत होगी और वे पंजाब कांग्रेस की कमान संभाल सकते हैं।

BJP Candidate From Gurdaspur Vinod Khanna Won By 136 106 Votes

पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विनोद खन्ना 136106 वोट से जीते। 
भाजपा की जीत का कारणः
खन्ना के प्रति स्थानीय लोगों की सहानुभूति का असर देखने को मिला।  
गुरदासपुर से भाजपा प्रत्याशी विनोद खन्ना 136106 वोट से जीते
इसी सीट से विनोद खन्ना तीन बार जीत चुके हैं और कभी भी विवादों के घेरे में नहीं रहे। जो की उनके लिए पॉजेटिव प्वाइंट था।
यहां मोदी फेक्टर काम कर गया। 
गुरदासपुर का ऊपरी हिस्सा भाजपा का गढ़ रहा है।

Lok Sabha Elections 2014, BJP Lead On All 8 Seats Of Malwa-Nimar

मालवा-निमाड़ की सभी आठ सीटों के नतीजे लगभग प्राप्त हो चुके हैं। मोदी लहर पर सवार भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में जिस प्रकार का प्रदर्शन किया है, ठीक उसी तरह का प्रदर्शन मालवा-निमाड़ में भी करने में पार्टी सफल रही है।
 MALWA-NIMAR RESULT : ताई की रिकॉर्ड आठवीं जीत, सभी आठ सीटों पर खिला कमल
भाजपा ने क्षेत्र की सभी आठ सीटों पर दमदार जीत दर्ज की है। इंदौर से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुमित्रा महाजन ने  कांग्रेस के सत्यनारायण पटेल को 4 लाख 66  हजार 467 मतों से पराजित कर रिकॉर्ड आठवीं बार जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की। वहीं धार से भाजपा की सावित्री ठाकुर ने कांग्रेस के उमंग सिंघार को 1 लाख 4 हजार 328 वोट से हराया।

भाजपा कार्यालयों में जश्न का माहौल, बांटी गई मिठाइयां, देखें तस्वीरें

राजधानी समेत पूरे सूबे में भाजपा व उनके सहयोगी दलों के कार्यालयों में जश्न का माहौल शुरू हो गया है। भीषण गर्मी के बावजूद भाजपा, लोजपा और रालोसपा के प्रदेश पार्टी कार्यालयों सहित जिला मुख्यालयों में सुबह से ही कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचने लगे हैं। आपस में मिठाइयां बांटीं जा रही है।
रंग-अबीर उड़ाए और उमंग से भरे युवा कार्यकर्ताओं ने मोदी जिन्दाबाद, रामविलास पासवान जिंदाबाद और उपेन्द्र कुशवाहा के नारे लगा रहे हैं। इन कार्यालयों में सुबह से बाइक पर देश भक्ति के गाने और नरेन्द्र मोदी के गीत बज रहे थे। शहर में मोहल्लों में बीजेपी कार्यकर्ता एक-दूसरे को मिठाई बांटते रहे। कार्यालयों को फूल मालाओं से सजाया गया है। 
 भाजपा कार्यालयों में जश्न का माहौल, बांटी गई मिठाइयां, देखें तस्वीरें
पार्टी के पक्ष और सत्तारूढ़ दल जदयू के विरोध में नारेबाजी कर रहे भाजपा सहित अन्य सहयोगी पार्टी की स्थिति मजबूत होने की खबरें आने के साथ-साथ आतिशबाजी कर रहे हैं, ढोल नगाड़े बजने शुरु हो गये हैं और लड्डू बांटने का सिलसिला जारी है।

Mp Election 2014,Counting, Madhyapradesh

मप्र: 51 जिले में 29 सीटें पर 378 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर। चुनाव आयोग के 62 आब्जर्वरों की देखरेख में खुलेगा किस्मत का पिटारा। मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीट के लिए सभी 51 जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना प्रारंभ हुई। मतगणना की प्रक्रिया शासकीय भवनों के 321 कक्ष/हाल में 3 हजार 255 टेबिल पर करवाई जा रही है। इन टेबिलों पर 67 हजार 152 ईवीएम में डाले गए 2 करोड़ 96 लाख वोट की गिनती होगी। कुल डाक-मतपत्रों की संख्या 54 हजार 823 है। इनमें 26 हजार 241 सर्विस वोटर एवं 28 हजार 542 कर्मचारियों के डाक-मतपत्र शामिल हैं।
 MP LIVE: यहां जानिए मध्यप्रदेश की सीटों का पल-पल का हाल
प्रेक्षक
भारत निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश में मतगणना के लिये 62 प्रेक्षक भेजे हैं। 51 जिले की मतगणना के लिये 59 मतगणना प्रेक्षक और एक प्रेक्षक विदिशा विधानसभा उप चुनाव के लिये भेजा गया है। भोपाल और जबलपुर क्षेत्र की मतगणना के लिये आयोग ने दो विशेष प्रेक्षक भेजे हैं। आयोग के अवर सचिव एके पाठक भोपाल एवं अवर सचिव मलय मलिक जबलपुर में मतगणना की प्रक्रिया पर सूक्ष्म निगरानी रखेंगे।
 

जजमेंट डे: कैंडिडेट टेंस, आज टूटेगा सस्पेंस

लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ सीट पर शहर के वोटर्स ही नहीं देश भर की नजर है। आमतौर पर चुनावी शोर से दूर रहने वाले चंडीगढ़ के सेक्टरों में इस बार रोड शो की गूंज भी सुनाई दी। चुनाव में खास इंटरेस्ट न लेने वाले शहर के लोग 10 अप्रैल को लोकतंत्र के इस महापर्व में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग करने घरों से निकले। पहली बार रात आठ बजे तक वोट डालने का इंतजार भी किया। वोटिंग में हिस्सेदारी ज्यादा थी, तो नतीजे के लिए बेसब्री से इंतजार भी। वोटिंग के बाद कयास लगते रहे कि चंडीगढ़ का सांसद कौन होगा। यहां चर्चा के केंद्र में बंसल, गुल और किरण ही रहे। लेकिन कुछ ही दिनों में शहर का चुनावी पारा उतरने भी लगा। अब चर्चा का केंद्र चंडीगढ़ से दिल्ली शिफ्ट हो चुका था। मार्केट, पार्क और घरों के अंदर बहस चल पड़ी थी कि दिल्ली में सरकार कौन बनाएगा।
जजमेंट डे: कैंडिडेट टेंस, आज टूटेगा सस्पेंस
लेकिन अब जब फैसले की घड़ी नजदीक है, तो एक बार फिर बंसल, किरण और गुल की जीत-हार की बात घर-घर में हो रही है। 35 दिनों के बाद शुक्रवार को ये इंतजार खत्म होने जा रहा है। तमाम दावों, वादों, भाषणों, तर्क-वितर्क को भूल जाइए, क्योंकि आज है जजमेंट डे।
Read More.........

Thursday, May 15, 2014

LIVE: महाराष्ट्र में जीत की ओर एनडीए, प्रदेश भर में जश्न शुरू

महाराष्ट्र में 16वीं लोकसभा की सभी 48 लोकसभा सीटों पर मतगणना चल रही है। अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में एनडीए गठबंधन 41 सीटों पर आगे चल रही है। महाराष्ट्र के इतिहास में पहली बार है जब भाजपा-शिवसेना गठबंधन को इतनी ज्यादा सीटें मिलती नजर आ रही हैं। थोड़ी देर में और भी स्थिति साफ हो जाएगी।
 LIVE: महाराष्ट्र में जीत की ओर एनडीए, प्रदेश भर में जश्न शुरू
पूरे महाराष्ट्र में  मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर कुल 897 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इन निर्वाचन क्षेत्रों के लिए राज्यभर में कुल 40 मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 4 केंद्र मुंबई में हैं। 

MP LIVE: यहां जानिए मध्यप्रदेश की सीटों का पल-पल का हाल

मप्र: 51 जिले में 29 सीटें पर 378 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर। चुनाव आयोग के 62 आब्जर्वरों की देखरेख में खुलेगा किस्मत का पिटारा। मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीट के लिए सभी 51 जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना प्रारंभ हुई। मतगणना की प्रक्रिया शासकीय भवनों के 321 कक्ष/हाल में 3 हजार 255 टेबिल पर करवाई जा रही है। इन टेबिलों पर 67 हजार 152 ईवीएम में डाले गए 2 करोड़ 96 लाख वोट की गिनती होगी। कुल डाक-मतपत्रों की संख्या 54 हजार 823 है। इनमें 26 हजार 241 सर्विस वोटर एवं 28 हजार 542 कर्मचारियों के डाक-मतपत्र शामिल हैं।
 MP LIVE: यहां जानिए मध्यप्रदेश की सीटों का पल-पल का हाल
ये जीते
  1. विदिशा-सुषमा स्वराज(भाजपा) ने  लक्ष्मण सिंह(कांग्रेस) को हराया।  
प्रेक्षक
भारत निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश में मतगणना के लिये 62 प्रेक्षक भेजे हैं। 51 जिले की मतगणना के लिये 59 मतगणना प्रेक्षक और एक प्रेक्षक विदिशा विधानसभा उप चुनाव के लिये भेजा गया है। भोपाल और जबलपुर क्षेत्र की मतगणना के लिये आयोग ने दो विशेष प्रेक्षक भेजे हैं। आयोग के अवर सचिव एके पाठक भोपाल एवं अवर सचिव मलय मलिक जबलपुर में मतगणना की प्रक्रिया पर सूक्ष्म निगरानी रखेंगे।

Delhi 2014 Lok Sabha Elections: Counting Of Votes In Delhi

16 वीं लोकसभा के लिए आ रहे शुरुआती रुझानों में दिल्ली में बीजेपी शानदार प्रदर्शन कर रही है। सभी सातों सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि दिल्‍ली विधानसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर पर चल रही है, जबकि कांग्रेस तीसरे स्थान पर खिसक गई है। कांग्रेस खेमे से एक खबर और है कि सोनिया और राहुल गांधी दोपहर 2 बजे पत्रकारों से बात करेंगे।
 LIVE: दिल्ली की सातों सीटों पर बीजेपी आगे, दो बजे मीडिया से बाते करेंगे राहुल और सोनिया
महत्‍वपूर्ण चांदनी चौक सीट से डॉ.हर्षवर्धन आगे चल रहे हैं। शुरूआती रुझानों में यहां वे कांग्रेस के कपिल सिब्बल और आप के आशुतोष को पछाड़ते हुए दिख रहे हैं। वहीं, नई दिल्ली सीट से भाजपा की मीनाक्षी लेखी, ईस्ट दिल्ली से महेश गिरी, नॉर्थ-वेस्ट से उदित राज, वेस्ट दिल्ली से प्रवेश वर्मा, नॉर्थ-ईस्‍ट सीट से मनोज तिवारी और साउथ दिल्ली से रमेश विधूड़ी आगे चल रहे हैं।

Loksabha Election Counting Live Uttar Pradesh Latest News

यूपी के 75 जिलों की 80 लोकसभा सीटों पर वोटों की गि‍नती शुरू हो गई है। ईवीएम में बंद 1288 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज शाम तक हो जाएगा। इस लोकसभा चुनाव में 8 करोड़ 7 लाख मतदाताओं ने उत्साह दिखाते हुए रिकॉर्डतोड़ 58.29 फीसदी मतदान किया।
 
COUNTING LIVE: बाराबंकी से पीएल पुनिया, आजमगढ़ से मुलायम पीछे
चुनाव परि‍णाम को लेकर यूपी पर देश-दुनि‍या की नि‍गाहें टि‍की हैं। सूबे से प्रधानमंत्री पद के तीन दावेदार (मोदी, राहुल, मुलायम) चुनाव मैदान में हैं। इनके अलावा कई और दिग्गज भी अपनी कि‍स्‍मत आजमा रहे हैं। 
 
इन प्रत्‍याशि‍यों में रायबरेली से सोनिया गांधी, गोरखपुर से भाजपा के योगी आदित्यनाथ, डुमरियागंज से भाजपा के जगदंबिका पाल, लखनऊ से भाजपा के राजनाथ सिंह, कानपुर से कांग्रेस के श्री प्रकाश जायसवाल शामि‍ल हैं।

Mp Election 2014,Counting, Madhyapradesh

भोपाल। मप्र: 51 जिले में 29 सीटें पर 378 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर। चुनाव आयोग के 62 आब्जर्वरों की देखरेख में खुलेगा किस्मत का पिटारा। मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीट के लिए सभी 51 जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना प्रारंभ हुई। मतगणना की प्रक्रिया शासकीय भवनों के 321 कक्ष/हाल में 3 हजार 255 टेबिल पर करवाई जा रही है। इन टेबिलों पर 67 हजार 152 ईवीएम में डाले गए 2 करोड़ 96 लाख वोट की गिनती होगी। कुल डाक-मतपत्रों की संख्या 54 हजार 823 है। इनमें 26 हजार 241 सर्विस वोटर एवं 28 हजार 542 कर्मचारियों के डाक-मतपत्र शामिल हैं।
MP LIVE: यहां जानिए मध्यप्रदेश की सीटों का पल-पल का हाल
प्रेक्षक
भारत निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश में मतगणना के लिये 62 प्रेक्षक भेजे हैं। 51 जिले की मतगणना के लिये 59 मतगणना प्रेक्षक और एक प्रेक्षक विदिशा विधानसभा उप चुनाव के लिये भेजा गया है। भोपाल और जबलपुर क्षेत्र की मतगणना के लिये आयोग ने दो विशेष प्रेक्षक भेजे हैं। आयोग के अवर सचिव एके पाठक भोपाल एवं अवर सचिव मलय मलिक जबलपुर में मतगणना की प्रक्रिया पर सूक्ष्म निगरानी रखेंगे।

Narendra Modi Lucky Pen Prime Minister

देश में आम चुनाव खत्म हो चुके हैं। सभी उम्मीदवारों के लक ईवीएम में लॉक हो चुके हैं। इसके बाद सबकी निगाहें बीजेपी के पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी पर लग गई हैं। वाराणसी से नामांकन प्रक्रिया के दौरान मोदी ने इस बात का खुलासा किया था कि उनके पास किस्मत लिखने वाली कलम है।
 
इस चमत्कारी पेन के करिश्मे से CM से PM बनेंगे नरेंद्र मोदी?
अब इस बात पर चर्चा जोरों पर है कि क्या मोदी को सीएम बनाने वाली पेन उन्हें देश का पीएम बनवाएगी या फिर इस चमत्कारी पेन का करिश्मा सीएम पद तक के लिए ही था।

The Lokshabha Elections Results Of Himachal

शिमला। हिमाचल राज्य से भी भाजपा को शुरुआत रुझान में बढ़त दिखाई दे रही है। हमीरपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर आगे चल रहे हैं।
हिमाचल के चुनावी इतिहास पर नजर दौड़ाएं तो अब तक हुए 15 लोकसभा के चुनाव में उसी पार्टी को जनता का अपर हैंड मिलता रहा है जिसकी राज्य में सरकार रही है।
 HIMACHAL LIVE: जानें किस सीट से कौन आगे कौन पीछे....
प्रदेश में लोकसभा की चार सीटें हैं और विधानसभा की 68 सीटें। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने नरेंद्र मोदी की लहर पर चुनाव लड़ा है जबकि कांग्रेस पार्टी ने बीते 10 सालों में किए गए विकास कार्यों को अपना मुद्दा बनाया था। प्रदेश में 48,10,000 लाख मतदाता हैं। इनमें से करीब 31,26,500 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। इन्हीं लोगों ने प्रदेश की चार सीटों से खड़े हुए 38 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला किया है।

Loksabha Election Counting Live Uttar Pradesh Latest News

यूपी के 75 जिलों की 80 लोकसभा सीटों पर वोटों की गि‍नती शुरू हो गई है। ईवीएम में बंद 1288 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज शाम तक हो जाएगा। इस लोकसभा चुनाव में 8 करोड़ 7 लाख मतदाताओं ने उत्साह दिखाते हुए रिकॉर्डतोड़ 58.29 फीसदी मतदान किया।
 
COUNTING LIVE: मोदी-राहुल-मुलायम के भाग्य का फैसला आज, मतगणना शुरू 
चुनाव परि‍णाम को लेकर यूपी पर देश-दुनि‍या की नि‍गाहें टि‍की हैं। सूबे से प्रधानमंत्री पद के तीन दावेदार (मोदी, राहुल, मुलायम) चुनाव मैदान में हैं। इनके अलावा कई और दिग्गज भी अपनी कि‍स्‍मत आजमा रहे हैं। 
 
इन प्रत्‍याशि‍यों में रायबरेली से सोनिया गांधी, गोरखपुर से भाजपा के योगी आदित्यनाथ, डुमरियागंज से भाजपा के जगदंबिका पाल, लखनऊ से भाजपा के राजनाथ सिंह, कानपुर से कांग्रेस के श्री प्रकाश जायसवाल शामि‍ल हैं।

Wednesday, May 14, 2014

मोदी को PM नहीं बनने देना है इन 10 नेताओं का मकसद,

लोकसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं और अब बस नतीजों का इंतजार है। तमाम एग्जिट पोल की मानें तो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत आसानी से हासिल कर लेगा। हालांकि, मोदी की राह इतनी आसान नहीं, जितनी दिख रही है। भारतीय राजनीति में ऐसे कई धुरंधर हैं, जो मोदी का रास्‍ता रोकने के लिए हर मुमकिन कोशिश करेंगे।

कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस पार्टी की कमान पूरी तरह अपने हाथ में रखी। इन चुनावों में लड़ाई भी स्पष्ट तौर पर कांग्रेस और भाजपा के बीच ही थी, तो निश्चित तौर पर कांग्रेस और राहुल गांधी कतई नहीं चाहेंगे कि भाजपा या मोदी सरकार बनाने में कामयाब हो जाएं। राहुल गांधी ने तीसरे मोर्चे की सरकार बनने की संभावना पर समर्थन न देने की बात भले ही कही है, लेकिन अतीत में यह पार्टी ऐसा करती आई है। इसके अलावा, पूरे चुनावी कैंपेन में बीजेपी के पीएम पद के प्रत्‍याशी नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी को खास तौर पर निशाना बनाया। ऐसा करके मोदी ने खुद राहुल को अपना सीधा प्रतिद्वंद्वी बना लिया है। ऐसे में राहुल मोदी को रोकने के लिए हर मुमकिन कोशिश करेंगे, यह मानने में कोई संदेह नहीं होना चाहिए।
Read More