Showing posts with label State wise News in hindi. Show all posts
Showing posts with label State wise News in hindi. Show all posts

Monday, May 26, 2014

मालगाड़ी से टकराई गोरखधाम एक्सप्रेस, 40 की मौत, 70 घायल

उत्‍तर प्रदेश में सोमवार को हुए रेल हादसे में मरने वालों की संख्‍या 40 हो गई है। इसमें 70 से ज्‍यादा लोग जख्‍मी भी हुए हैं। नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट सचिव से बात कर घायलों को राहत पहुंचाने के लिए कहा है। हादसा सोमवार की सुबह करीब 10.30 बजे बस्ती और गोरखपुर के बीच चुरेब स्टेशन के पास हुआ। लखनऊ से गोरखपुर जा रही गोरखधाम एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी एक ही ट्रैक पर आ गई और दोनों में टक्कर हो गई।

PHOTOS: मालगाड़ी से टकराई गोरखधाम एक्सप्रेस, 40 की मौत, 70 घायलअसिस्टेंट लोको पायलट कुमार रवि रंजन की हादसे में मौत हो गई, लोको पायलट लक्ष्मी नारायण की एक टांग कट गई, जबकि दूसरे में फ्रैक्चर हुआ है। जानकारी के मुताबिक, गलत सिग्नल मिलने की वजह से गोरखधाम एक्सप्रेस और मालगाड़ी एक ही ट्रैक पर आ गईं। हादसे में ट्रेन की तीन जनरल बोगियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और छह डिब्बे बे-पटरी हो गए। 

Thursday, May 22, 2014

जानिए, आखिर क्यों नहीं चलेगा केजरीवाल का नया 'ड्रामा'

नई दिल्ली. भाजपा नेता नितिन गडकरी पर गंभीर आरोप लगाने वाले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निजी मुचलका भरने से इनकार करने के बाद जेल भेज दिया गया। जब अरविंद केजरीवाल ने अदालत में निजी मुचलका भरने से इनकार कर दिया तो जज ने उनसे यह भी पूछा कि क्या आप कोई विशेष प्रबंध चाहते हैं।
जानिए, आखिर क्यों नहीं चलेगा केजरीवाल का नया 'ड्रामा'\
केजरीवाल के इस रवैए के बाद कई सवाल खड़े होते है कि क्या केजरीवाल कानूनी प्रक्रिया पर विश्वास नहीं करते हैं? अगर उनका विश्वास कानूनी प्रक्रिया पर नहीं है तो वो किस हैसियत से भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को कानूनी  READ MORE

Friday, May 16, 2014

Mp Election 2014,Counting, Madhyapradesh

मप्र: 51 जिले में 29 सीटें पर 378 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर। चुनाव आयोग के 62 आब्जर्वरों की देखरेख में खुलेगा किस्मत का पिटारा। मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीट के लिए सभी 51 जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना प्रारंभ हुई। मतगणना की प्रक्रिया शासकीय भवनों के 321 कक्ष/हाल में 3 हजार 255 टेबिल पर करवाई जा रही है। इन टेबिलों पर 67 हजार 152 ईवीएम में डाले गए 2 करोड़ 96 लाख वोट की गिनती होगी। कुल डाक-मतपत्रों की संख्या 54 हजार 823 है। इनमें 26 हजार 241 सर्विस वोटर एवं 28 हजार 542 कर्मचारियों के डाक-मतपत्र शामिल हैं।
 MP LIVE: यहां जानिए मध्यप्रदेश की सीटों का पल-पल का हाल
प्रेक्षक
भारत निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश में मतगणना के लिये 62 प्रेक्षक भेजे हैं। 51 जिले की मतगणना के लिये 59 मतगणना प्रेक्षक और एक प्रेक्षक विदिशा विधानसभा उप चुनाव के लिये भेजा गया है। भोपाल और जबलपुर क्षेत्र की मतगणना के लिये आयोग ने दो विशेष प्रेक्षक भेजे हैं। आयोग के अवर सचिव एके पाठक भोपाल एवं अवर सचिव मलय मलिक जबलपुर में मतगणना की प्रक्रिया पर सूक्ष्म निगरानी रखेंगे।
 

Thursday, May 15, 2014

XPERT ANALYSIS: The Common Man In Punjab Take To Marginalize Congress Party

भले ही आम आदमी पार्टी को देश के हिस्सों में निराशा मिली हो लेकिन पंजाब में अकाली दल और आप ने कांग्रेस को हाशिए पर धकेल दिया है। वर्तमान में अकाली दल चार सीटों खडूर साहिब, गुरदासपुर , होशियारपुर और अनंतपुर साहिब जबकि आम आदमी पार्टी पटियाला, संगरूर, फरीदकोट और फतेहगढ़ में आगे चल रही है। कांग्रेस पंजाब में जालंधर और अमृतसर सीट पर आगे चल रही है।
 EXPERT ANALYSIS: पंजाब में कांग्रेस को हाशिए पर ले गई आम आदमी पार्टी
पंजाब के वरिष्ठ पत्रकार और लेखक बलजिंद्र सिंह बलि आज हमारे साथ हैं। उनकी माने तो आम आदमी पार्टी के पंजाब में आने से अकाली भाजपा गठबंधन को फायदा हुआ है। पंजाब में आप की एंट्री जहां अकालियों के लिए जहां रामबाण साबित हुई वहीं दूसरी और वर्चस्व की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस अब सकते में आ गई है। कांग्रेस के मुखिया प्रताप सिंह की चुनाव में नईया डूबने के बाद अब कांग्रेस को नए कप्तान की तलाश करनी ही होगी। अगर अमृतसर लोस चुनाव कैप्टन अमरिंद्र जीत जाते हैं तो वही कांग्रेस के सिंगल लाइन लीडरशिप होंगे।

Election Result Live Modi Nda To Get Majority

वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में एनडीए को बहुमत मिल गया है। चुनाव से पहले आए सर्वे के नतीजों और सभी चरणों का मतदान खत्‍म होने के बाद आए एग्जिट पोल के नतीजे गलत साबित होत दिख रहे हैं। ज्‍योतिषियों का अनुमान भी गलत साबित हो गया है। लेकिन, सटोरियों का अनुमान रुझानों के सबसे करीब है। रुझानों के मुताबिक केवल 493 सीटों में से ही भाजपा 243 सीटों पर जीतती दिख रही है। सटोरियों ने भाजपा को 244 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था।
 
मोदी खेमे में जश्‍न: रुझान के सबसे करीब है सटोरियों का अनुमान, एग्जिट पोल पीछे
मतदान के बाद आए सात एग्जिट पोल में से केवल दो में ही एनडीए को बहुमत मिलता दिखाया गया था। चुनाव परिणामों पर कांग्रेस की ओर से पहली प्रतिक्रिया पार्टी प्रवक्‍ता मीम अफजल ने यह कहते हुए दी है कि मोदी ने जो जाति की राजनीति की, बांटने की राजनीति की उसे देखते हुए यही कहा जा सकता है कि यह दंगों की जीत है, बांटने की राजनीति की जीत है।

Loksabha Election Counting Live Uttar Pradesh Latest News

यूपी के 75 जिलों की 80 लोकसभा सीटों पर वोटों की गि‍नती शुरू हो गई है। ईवीएम में बंद 1288 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज शाम तक हो जाएगा। इस लोकसभा चुनाव में 8 करोड़ 7 लाख मतदाताओं ने उत्साह दिखाते हुए रिकॉर्डतोड़ 58.29 फीसदी मतदान किया।
 
COUNTING LIVE: मोदी-राहुल-मुलायम के भाग्य का फैसला आज, मतगणना शुरू 
चुनाव परि‍णाम को लेकर यूपी पर देश-दुनि‍या की नि‍गाहें टि‍की हैं। सूबे से प्रधानमंत्री पद के तीन दावेदार (मोदी, राहुल, मुलायम) चुनाव मैदान में हैं। इनके अलावा कई और दिग्गज भी अपनी कि‍स्‍मत आजमा रहे हैं। 
 
इन प्रत्‍याशि‍यों में रायबरेली से सोनिया गांधी, गोरखपुर से भाजपा के योगी आदित्यनाथ, डुमरियागंज से भाजपा के जगदंबिका पाल, लखनऊ से भाजपा के राजनाथ सिंह, कानपुर से कांग्रेस के श्री प्रकाश जायसवाल शामि‍ल हैं।

Monday, May 12, 2014

नेताओं के बीच संजीव सक्सेना ने किया सरेंडर, 17 तक रिमांड पर

 संजीव सक्सेना को अदालत में सरेंडर कराने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता भी कोर्ट में पहुंचे थे। संजीव सक्सेना 12.35 बजे कोर्ट पहुंचे थे लेकिन कांग्रेस जिला अध्यक्ष पीसी शर्मा, निगम परिषद अध्यक्ष कैलाश मिश्रा और पूर्व महापौर विभा पटेल आधा घंटा पहले से सक्सेना के समर्थन में पहुंच गए थे। 
 
सक्सेना को जब कोर्ट रूम में लाया गया तो ये नेता भी सीजेएम कोर्ट के अंदर बेंच पर जाकर बैठ गए। सक्सेना के पीछे उनके समर्थक भी अदालत के अंदर पहुंच गए थे। सीजेएम पंकज सिंह माहेश्वरी ने जब इन लोगों की मौजूदगी पर आपत्ति की तो सभी को कोर्ट रूम से बाहर जाने को कह दिया गया।  

सीजेएम ने संजीव की ओर देखते हुए आदेश दिया, कटघरे में खड़े हो जाओ। इसके बाद वह कटघरे के अंदर चला गया। संजीव के वहां पहुंचने से  पहले ही उनकी पत्नी और भाई सीजेएम कोर्ट की बेंच पर जाकर बैठ गए थे। जब सीजेएम ने पूछा कि आप लोग कैसे बैठे हैं तो महिला ने बताया कि वह संजीव की पत्नी है और साथ बैठे युवक ने खुद का परिचय संजीव के भाई प्रवीण के रूप में दिया।