Showing posts with label Rahul Gandhi News. Show all posts
Showing posts with label Rahul Gandhi News. Show all posts

Thursday, May 15, 2014

नए सांसदों की अगवानी को तैयार दिल्ली, कार्यक्रम की रूपरेखा भी की गई तय

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव के नतीजों के ठीक बाद चुने गए सांसदों का दिल्ली आना शुरू हो जाएगा। लोकसभा सचिवालय ने इसे ध्यान में रखकर नए सांसदों की अगवानी के खास इंतजाम किए हैं। नई लोकसभा के लिए एक संभावित कार्यक्रम की रूपरेखा भी तय की गई है। नई सरकार की सहमति के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। 
 नए सांसदों की अगवानी को तैयार दिल्ली, कार्यक्रम की रूपरेखा भी की गई तय
नए चुने गए सांसद 17 तारीख से दिल्ली आएंगे।  दिल्ली एयरपोर्र्ट और रेलवे स्टेशन पर सांसदों के लिए ट्रांसपोर्ट की सुविधा उपलब्ध रहेगी। राज्य भवनों, गेस्ट हाउस और थ्री स्टार होटल में भी सांसदों को रोकने के लिए बुकिंग की गई है।

Thursday, May 8, 2014

मोदी का तीखा वार- 'सपा, बसपा, कांग्रेस एक थाली में खाते हैं, मैडम परोसती हैं'

 भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशीनरेंद्र मोदी गुरुवार को यूपी के आजमगढ़ और वाराणसी के रोहनिया में थे। उन्होंने इस दौरान चुनाव आयोग पर जोरदार हमले किए। यह भी कहा कि पिछले तीन चरणों में निष्पक्ष चुनाव कराने में चुनाव आयोग नाकाम रहा है। 

सपा, बसपा और कांग्रेस तीनों एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। लखनऊ में कुश्ती करते हैं और दिल्ली में दोस्ती करते हैं। दिल्ली में सब एक ही थाली में खाना खाते हैं और मैडम परोसती हैं। पिछले दस साल में किसी का कोई भला नहीं हुआ है। दस साल में सिर्फ नेताजी (मुलायम) के परिवार का भला हुआ। मैंने कभी जाति-बिरादरी के आधार पर राजनीति नहीं की। अब लोग मेरे पीछे पड़ गए हैं कि मोदी है किस जाति का? मोदी मरना पसंद करता है, झूठ बोलना पसंद नहीं करता। झूठे आरोप मत लगाइए। मेरे जाति-बिरादरी पर झूठे आरोप मत लगाइए। क्यों देश को बांट रहे हो?
Read More

Wednesday, May 7, 2014

आजाद भारत में पहली बार होगा इतना मतदान, जानें कैसे टूटेगा 1984 का रिकॉर्ड

लोकसभा चुनाव 2014 में मतदान के अब तक के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त होने की पूरी संभावना नजर आ रही है। अभी तक आठ चरणों की वोटिंग पूरी हो चुकी है और एक चरण का मतदान बाकी है। इन आठ चरणों में 502 लोकसभा सीटों के लिए 66.2 प्रतिशत के करीब वोटिंग हुई है। इस बार वोटिंग प्रतिशत में बढ़ोतरी के कई मायने लगाए जा रहे हैं।ज्‍यादातर विशेषज्ञ जहां इसे एंटी इंकम्‍बैंसी और बदलाव के तौर पर देख रहे हैं वहीं कई लोगों का कहना है कि चुनाव आयोग की तरफ से  उठाए गए कदमों की वजह से ऐसा हुआ है।

आठवें चरण के तहत कुल 59.7 करोड़ वोटर मताधिकार का इस्‍तेमाल कर चुके हैं जो 2009 के चुनाव के मुकाबले काफी अधिक है। गौरतलब है कि 2009 में 41 करोड़ लोगों ने वोट दिया था। अब तक के मतदान प्रतिशत पर गौर करें तो इस बार 1984 के 64 फीसदी मतदान का रिकॉर्ड भी टूट सकता है। इस चरण में पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में सबसे ज्‍यादा वोटिंग हुई। बंगाल में जहां वोटिंग का आंकड़ा 81.28 प्रतिशत रहा वहीं आंध्र में यह 76.01 फीसदी के करीब रहा।

दिल्ली में अगली सरकार की तैयारी तो गुजरात में सीएम की? जानिए कौन हैं दावेदार

 लोकसभा चुनाव आखिरी दौर की ओर है। हर कोई अब अगली लोकसभा के बारे में अनुमान लगा रहा है। इसी क्रम कई नेता अपनी आगे की राह चुनने में लगे हैं। 15-20 केंद्रीय मंत्रियों ने डायरेक्टॉरेट ऑफ इस्टेट को अपने सरकारी बंगले लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इनमें कई ऐसे नेता हैं जो चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, तो कई ऐसे भी हैं जिन्हें शायद जीत का भरोसा नहीं। कारण चाहे जो भी हो, सभी अपनी आगे की राह बना रहे हैं।
उधर, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी एनएसी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी खेमें में भी आगे की रणनीति बननी शुरू हो गई है। खबर है कि मोदी के बाद गुजरात के सीएम के लिए अमित शाह का नाम फाइनल हो गया है।वाराणसी में बीजेपी के लिए प्रचार कर रहे शाह को बधाई मिलनी भी शुरू हो गई है। हालांकि, एक खबर यह भी है कि अमित शाह को मुख्‍यमंत्री नहीं बनाकर वडोदरा लोकसभा सीट से लड़ाया जा सकता है। माना जा रहा है मोदी वाराणसी से अपनी जीत को लेकर आश्‍वस्‍त हैं और अगर वह वाराणसी व वडोदरा दोनों जगहों से जीतते हैं तो वडोदरा सीट छोड़ सकते हैं।  

पांच घटनाओं से अमेठी में पहली बार राहुल हुए शर्मसार: सुननी पड़ी वोटर्स की झिड़की, कानून भी तोड़ा

लोकसभा चुनाव 2014 के आठवें चरण के दौरान बुधवार का दिन राहुल गांधी के लिए कई मायनों में मुश्किल भरा रहा। 2004 के बाद पहली बार मतदान के दिन अपने संसदीय क्षेत्र में मौजूद राहुल गांधी से जुड़ी पांच ऐसी घटनाएं हुईं जो शर्मसार करने वाली हैं। पहला मामला चुनाव से जुड़े नियमों को तोड़ने का है। इसे लेकर कांग्रेस के उपाध्यक्ष और अमेठी संसदीय क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार राहुल गांधी मुसीबत में पड़ सकते हैं। बुधवार को अमेठी में मतदान के दौरान उन पर कानून तोड़ने का आरोप लगा है। मीडिया में ऐसी तस्वीरें आई हैं, जिनमें राहुल गांधी को अमेठी के 3 पोलिंग बूथ में ईवीएम के सामने और उसके पास खड़े हुए दिखाया गया है। खबरों के मुताबिक साहामऊ के अष्टभुजा विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय कूरा और माध्यमिक विद्यालय फूला में बने तीन पोलिंग बूथों पर राहुल गांधी को सुबह 9.15 बजे से लेकर 10.24 बजे के बीच ईवीएम के पास मौजूद देखा गया है। इस बात की तस्दीक तस्वीरें कर रही हैं।  
क्या है कानून? 
मतदान के दौरान सिर्फ तीन लोग वोटिंग कंपार्टमेंट तक जा सकते हैं। इनमें मतदाता, पीठासीन अधिकारी और चुनाव अधिकारी शामिल हैं। नियमों के मुताबिक अगर कोई उम्मीदवार ईवीएम के पास जाता है तो पीठासीन अधिकारी की जिम्मेदारी बनती है। ईवीएम के पास अगर कोई वोटर खड़ा है, तभी उम्मीदवार को जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत मतदान की गोपनीयता से जुड़े नियमों के तहत दोषी माना जा सकता है। उम्मीदवार पोलिंग बूथ में जाकर वोटर से बात कर सकता है, लेकिन इस दौरान अपने लिए प्रचार नहीं कर सकता है। 

मोदी की रैलियों के लिए भीड़ जुटाने का काम कर रहे हैं योग गुरु रामदेव

 चाहे अमेठी हो, वाराणसी या यूपी की कोई और जगह, बीजेपी के पीएम पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की रैलियों में भीड़ जुटाने का काम योग गुरु रामदेव के चेले कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी की यूपी की रैलियों में जमा होने वाली भीड़ में से बहुत सारे लोग ऐसे हैं, जो खुद को बीजेपी कार्यकर्ता न बताकर बड़े गर्व से 'बाबा रामदेव का चेला' बताते हैं।
24 अप्रैल को भी जब मोदी ने वाराणसी में नामांकन किया था, तो उन्‍हें देखने के लिए सड़कों पर उतरे हजारों लोगों की भीड़ में एक बसपा समर्थक भी मौजूद था। बाबा रामदेव के अभियान से जुड़े इस शख्‍स का कहना था कि वह मोदी को इसलिए देखने आया है, क्‍योंकि बाबा रामदेव उन्‍हें समर्थन दे रहे हैं।

स्मृति की शिकायत पर एक्शन-अफसर ने प्रियंका की पीए को अमेठी छोड़ने को कहा

अमेठी में बीजेपी की उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी वाड्रा की सचिव प्रीति सहाय (तस्वीर में) पर आरोप लगाया है कि वे 'लोकल' नहीं हैं फिर भी अमेठी के थूरी पोलिंग बूथ पर बीजेपी नेता की मौजूदगी का विरोध कर रही हैं। प्रीति ने स्मृति पर पलटवार करते हुए कहा है कि बीजेपी नेता वोटरों को प्रभावित करने की कोशिश कर रही हैं। प्रीति के मुताबिक स्मृति फिर से मतदान चाहती हैं। चुनाव आयोग की तरफ से रिटर्निंग अफसर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रीति सहाय को अमेठी संसदीय क्षेत्र तुरंत छोड़ने को कहा है। 
बीजेपी की उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर कांग्रेस के राज्य स्तर के नेता पर बीजेपी के पोलिंग एजेंट को अमेठी के थूरी पोलिंग बूथ पर धमकाने का आरोप लगाया। स्मृति ईरानी ने इससे पहले ट्वीट कर आरोप लगाया था कि कांग्रेस के कार्यकर्ता जगदीशपुर के कैमा पोलिंग बूथ पर बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट कर रहे हैं। ईरानी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'जो नीच राजनीति की बात करते हैं (राहुल गांधी) उन्हें बता दें कि उनके कार्यकर्ता जगदीशपुर के कैमा बूथ पर मारपीट कर रहे हैं।

Friday, May 2, 2014

लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के डीए आधारित भत्ते 25 फीसदी तक बढ़े

केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिली है। महंगाई भत्ते (डीए) के आधार पर मिलने वाले उनके तमाम भत्तों में 25 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। केंद्र सरकार और इसके उपक्रमों में काम करने वाले लाखों कर्मचारियों को इसका लाभ एक अप्रैल 2014 से मिलेगा। 
अब कर्मचारियों का डीए बढ़कर 100 फीसदी हो गया, लिहाजा भत्तों में एक बार फिर 25 फीसदी की वृद्धि की गई है।  रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर फाइनेंस अमिरचंद जैन ने बिलासपुर समेत सभी जोनों के जीएम को नए बदलाव के मुताबिक एलाउंस देने के निर्देश जारी कर दिए हैं। एसईसीआर रेलवे डीजीएम (जी)आरके अग्रवाल ने बताया कि डीए से प्रभावित होने वाले भत्तों में वृद्धि का लाभ सभी कर्मचारी-अधिकारी को मिलेगा। बढ़ोतरी का सबसे बड़ा लाभ चिल्ड्रन एजुकेशन एलाउंस के अलावा डेली एलाउंस के तौर पर सामने आएगा।

दी को घेरने के लिए प्रियंका ने बनाया प्लान, थाह ले रही टीम

नरेंद्र मोदी और प्रियंका गांधी वाड्रा अब एक-दूसरे के 'गढ़ों' में जाकर जुबानी हमले की तैयारी कर चुके हैं। 5 मई को अमेठी में मोदी की रैली के एलान के बाद राहुल गांधी और प्रियंका की निजी टीम वाराणसी का सर्वे कर रही है। बताया जा रहा है कि राहुल और प्रियंका की निजी टीम के सर्वे के बाद यह तय होगा कि प्रियंका किस तरह वाराणसी शहर में प्रचार कर करेंगी। अटकल लगाई जा रही है कि 7 मई को अमेठी में मतदान खत्म होने के बाद किसी भी दिन प्रियंका वाराणसी आकर अजय राय के पक्ष में प्रचार कर सकती हैं।  
शुक्रवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा की निजी टीम वाराणसी पहुंची। तीन सदस्यों वाली इस टीम को जिला कांग्रेस कमेटी ने गाड़ी भी मुहैया कराई। टीम ने पूरे दिन शहर की सड़कों पर खाक छानी। सूत्रों के मुताबिक टीम के सदस्यों ने शुक्रवार को वाराणसी के कई रास्तों का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि टीम की रिपोर्ट के आधार पर ही यह तय होगा कि रोड शो किया जाए या छोटी-छोटी सभाएं। वाराणसी से कांग्रेस के उम्मीदवार अजय राय के अनुसार प्रियंका उनके अनुरोध पर ‘जल्द’ ही बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए वाराणसी आने को तैयार हैं। 

नकलची SI गिरफ्तार, जानें कैसे हाईटेक तरीके से IAS परीक्षा में करता था नकल

नई दिल्ली. केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन में नकल कराने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस परीक्षा में कैंडिडेट के तौर शामिल हुए दिल्‍ली पुलिस के एक पूर्व सब इंस्पेक्‍टर को भी गिरफ्तार किया है। इस पूर्व एसआई का नाम दीपक मान (28) है, जो यूपीएससी की ओर से आयोजित 2013 की परीक्षा में शामिल हुआ था। आरोप है कि मान ने एक स्‍पेशल घड़ी का इस्तेमाल करके प्रश्‍नपत्र को स्‍कैन किया और अपने सहयोगी को ब्लूटूथ के जरिए भेज दिया, ताकि वह जवाब भेज सके।
खांसकर करता था इशारा'
जब बाहर मौजूद सहयोगी उसे जल्दी-जल्दी जवाब बताते थे तो आरोपी उसे खांसकर इशारा करता था कि वे धीरे-धीरे जवाब बताएं। सीबीआई ने दिल्‍ली में कई जगहों पर की गई छापेमारी में ब्लूटूथ, खास तौर पर डिजाइन एक बनियान, राजपत्रित अधिकारी की मुहर, तीन मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और दिल्‍ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर की एक आईडी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, मान तीसरी बार यूपीएससी परीक्षा में शामिल हो रहा था। उसके एक सहयोगी की पहचान अर्चना सिंह के तौर पर हुई है। सीबीआई कुछ दूसरे लोगों से भी इस मामले में पूछ रही है। 

अब पुलिस खोलेगी राज कि किसने अपलोड की दिग्विजय-अमृता की निजी तस्‍वीरें

नई दिल्ली. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और टीवी पत्रकार अमृता राय की निजी तस्‍वीरें सोशल मीडिया के जरिए कैसे सार्वजनिक हो गईं? इस सवाल का जवाब तलाशने के लिए दिल्‍ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पहले बताया गया था कि तस्‍वीर भाजपा नेता नितिन गडकरी ने जारी की। लेकिन, गडकरी ने दिग्विजय सिंह की टीवी पत्रकार के साथ तस्वीरें अपनेट्विटर अकाउंट से जारी होने का खंडन किया है। पूर्व बीजेपी चीफ गडकरी ने कहा कि वे तस्वीरें फर्जी अकाउंट से जारी की गई थीं। उनका असली अकाउंट @nitin_gadkari है। गडकरी ने साइबर अपराध शाखा से शिकायत की है कि उनके नाम से तीन फर्जी अकाउंट चल रहे हैं। ये @NitinTweetBJP, @NitinGdkri और @nitingadkari हैं। 

उधर, दिल्ली पुलिस ने टीवी एंकर अमृता राय की उस शिकायत पर गुरुवार को एक एफआईआर दर्ज की है, जिसके तहत उन्होंने आरोप लगाया था कि उनका ईमेल अकाउंट हैक किया गया और उनको बदनाम करने के इरादे से सोशल मीडियापर आपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट किए गए। अमृता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनका फर्जी फेसबुक और ट्विटर अकाउंट भी बनाया गया। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस सिलसिले में आईटी एक्ट की धारा 66 ए और आईपीसी की धारा 509 के तहत एक मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। 

किसी को समर्थन नहीं: हारी तो विपक्ष में बैठेगी कांग्रेस, राहुल गांधी ने बनाया मन?

नई दिल्‍ली. कांग्रेस को अगर चुनाव में जीत नहीं मिलेगी तो वह दूसरी पार्टियों की मदद से सरकार बनाने की बजाय विपक्ष में बैठना पसंद करेगी। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, पार्टी उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने इस बारे में साफ-साफ संकेत दे दिए हैं। सूत्रों ने यह भी कहा कि चुनाव के बाद राहुल पार्टी संगठन के ढांचे में आमूलचूल बदलाव लाएंगे।
सूत्रों ने बताया कि राहुल कई कारणों से समर्थन वाली सरकार के पक्ष में नहीं हैं। एक वजह तो यह है कि पूर्व में इस तरह की सरकारें सफल नहीं रही हैं। हमेशा सरकार गिरने का डर बना रहता है। गौरतलब है कि इससे पहले कई कांग्रेसी मंत्रियों ने ऐसे संकेत दिए थे कि अगर यूपीए को बहुमत नहीं मिलता है तो कांग्रेस थर्ड फ्रंट को समर्थन दे सकती है। सलमान खुर्शीद ने इस बारे में बयान दिया था, पर बाद में उसका खंडन कर दिया था। माना जा रहा है कि नरेंद्र मोदी और भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस ऐसा कर सकती है। कांग्रेस पहले भी ऐसा कर चुकी है। लेकिन कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि इन नेताओं के बयान से राहुल सहित पार्टी का शीर्ष नेतृत्‍व खुश नहीं था।