Showing posts with label News In Hindi Hindi News Hindi News Papers Local News in hindi Live News in hindi Hindi Breaking News Hindi Indian News Papers Hindi News Papers in India. Show all posts
Showing posts with label News In Hindi Hindi News Hindi News Papers Local News in hindi Live News in hindi Hindi Breaking News Hindi Indian News Papers Hindi News Papers in India. Show all posts

Tuesday, July 8, 2014

RAIL BUDGET: जानें, कैसे डीजल के धुंए में उड़ जाती है रेलवे की कमाई

देश का सबसे बड़ा ट्रांसपोर्ट नेटवर्क सबसे ज्‍यादा डीजल का इस्‍तेमाल करता है और वही, डीजल की ढुलाई भी करता है। डीजल ही रेलवे के घाटे को दोगुना भी करता है। जैसे ही डीजल की कीमत बढ़ती है,RAIL BUDGET: जानें, कैसे डीजल के धुंए में उड़ जाती है रेलवे की कमाई
 इराक हिंसा के बाद से कच्चे तेल के दाम अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेजी से बढ़ गए हैं, लिहाजा इसका प्रभाव रेलवे पर भी पड़ा READ MORE

जानिए रेल बजट की घोषणाओं का किन कंपनियों को होगा सीधा फायदा

मोदी सरकार ने अपना पहला रेल बजट पेश कर दिया है। बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि बजट में ऐसा कुछ भी नहीं जो बाजार के लिए अप्रत्याशित हो। इसी के चलते बाजार में निराशा रही और मुनाफावसूली हाजानिए रेल बजट की घोषणाओं का किन कंपनियों को होगा सीधा फायदाजानिए, बजट की घोषणाओं का लंबी अवधि में तमाम कंपनियों पर कैसा असर हो सकता है।  READ MORE

कैसे आएंगे अच्छे दिन: रेलवे की कमाई बढ़ा सकने वाले DFC पर बजट में एलान नहीं

रेलमंत्री ने रेल बजट पेश कर चुके हैं, लेकिन इस बजट में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर को लेकर कोई खास एलान नहीं किया गया। किराया और भाड़ा बढ़ाकर निचुड़ चुकी रेलवे न तो माल परिवहन की जरुरतें पूरी कर पा रही  कैसे आएंगे अच्छे दिन: रेलवे की कमाई बढ़ा सकने वाले DFC पर बजट में एलान नहींडेडीकेटि‍ड फ्रेड कॉरि‍डोर का मतलब ऐसे रेलवे लाइन नेटवर्क से है जो केवल माल गाड़ी या माल ले जाने वाली ट्रेनों के लि‍ए ही हों। इस तरह की रेलवे लाइनें पैसेंजर रेलवे लाइन से बि‍ल्‍कुल अलग रहती हैं ताकि‍ दोनों ट्रेनों को बि‍ना रुकावट चलाया जा सके। डीएफसी के तहत रेलवे के ट्रैक्‍स हाई वोल्‍टेज पावर वाले रहते हैं, ताकि‍ माल गाड़ि‍यों को ज्‍यादा स्‍पीड दी जा सके। READ MORE

रेल बजट: जानिए, आपको क्‍या मिलेंगी सुविधाएं और चलेंगी कौन सी नई ट्रेनें

रेल मंत्री सदानंद गौड़ा ने मंगलवार को पेश किए गए अपने पहले रेल बजट में पांच जनसाधारण, पांच प्रीमियम, 6 एसी एक्‍सप्रेस, 27 एक्‍सप्रेस और 8 पैसेंजर ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। उन्‍होंने 2 मेमू और 5 डेमू ट्रेन सेवाएं शुरू करने और 11 गाड़ियों के विस्‍तार की भी घोषणा की। रेल मंत्री ने यात्रियों को कई सुविधाएं देने रेल बजट: जानिए, आपको क्‍या मिलेंगी सुविधाएं और चलेंगी कौन सी नई ट्रेनें
रेल मंत्री ने बुलेट ट्रेन का भी सपना दिखाया और कहा कि मुंबई-अहमदाबाद रूट पर पहली बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी। हाई स्‍पीड ट्रेनों के लिए डायमंड क्‍वाड्रिलेटरल (हीरक चतुर्भुज) योजना की घोषणा की गई। इसके लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया। मंत्री ने  
अगली स्‍लाइड में देखें बजट में घोषित जनसाधारण, एक्‍सप्रेस और प्रीमियम गाड़ि‍यों की लिस्‍ट

Thursday, July 3, 2014

DOWRY CASE में महिला के ससुरालवालों को तत्‍काल न करें गिरफ्तार

सुप्रीम कोर्ट ने माना है कि महिलाओं द्वारा दहेज विरोधी कानून का गलत इस्‍तेमाल किया जा रहा है। कोर्ट का कहना है कि पति और उसके रिश्‍तेदारों को परेशान करने के लिए महिलाओं द्वारा इस कानून का इस्‍तेमाल करने का चलन बढ़ा है। इसके साथ ही उच्‍चतम न्‍यायालय ने पुलिस को यह हिदायत दी है READ MORE
DOWRY CASE में महिला के ससुरालवालों को तत्‍काल न करें गिरफ्तार: SC
 

90 नहीं, सौ मिनट में दिल्‍ली से आगरा पहुंची पहली सेमी हाईस्‍पीड ट्रेन

देश की पहली सेमी हाई स्‍पीड ट्रेन का गुरुवार को पहला ट्रायल सफल रहा। 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली यह ट्रेन सुबह 11:15 बजे नई दिल्ली के प्‍लैटफॉर्म नंबर 6 से रवाना हुई। इसे 90 मिनट में 195 किमी का सफर तय कर आगरा कैंट पहुंचना था,
90 नहीं, सौ मिनट में दिल्‍ली से आगरा पहुंची पहली सेमी हाईस्‍पीड ट्रेन
ट्रेन से जुड़े कुछ और परीक्षण होने हैं और परीक्षण पूरी तरह कामयाब रहा तो रेल बजट में इस ट्रेन की घोषणा हो सकती है और नवंबर से दिल्ली-आगरा के बीच इस ट्रेन की औपचारिक शुरुआत कर दी जाएगी। फिलहाल भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस अधिकतम 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल कर 120 मिनट में दिल्ली से आगरा पहुंचाती है।
आगे की स्‍लाइड में जानें दुनिया की सबसे ज्‍यादा रफ्तार वाली ट्रेनों के बारे में
 

Wednesday, June 18, 2014

हाथ में बंदूक ताने ये हैं NSG के जवान, साए की तरह रहे आडवाणी के साथ

मंगलवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी यशवंत सिन्हा से मिलने पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले झारखंड पुलिस बल और एनएसजी कमांडोज ने उनके आने-जाने के पूरे रास्ते का जायजा लिया। हेलिकॉप्टर से उतरने तक हजारीबाग जेल तक हर जगह एनएसजी कमांडो मुस्तैद दिखे।

हाथ में बंदूक ताने ये हैं NSG के जवान, साए की तरह रहे आडवाणी के साथ 
वे यहां हजारीबाग जेल में बंद पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को मनाने झारखंड पहुंचे थे। 11 बजे के आसपास रांची पहुंचे। फिर शाम साढ़े चार बजे दिल्ली लौट गए। बिजली मुद्दे पर आंदोलन के दौरान यशवंत सिन्हा पर बिजली अधिकारियों से गलत बरताव का आरोप लगा था। इस मामले में वे जेल में हैं।

Thursday, June 5, 2014

जानें लोकसभा में विपक्ष का नेता क्‍यों है जरूरी, मिलती हैं किस तरह की सुविधाएं

कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने भले ही मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम लोकसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर प्रस्‍तावित कर दिया है, लेकिन पार्टी यह दर्जा पाने में कामयाब रहेगी या नहीं, इस पर सस्‍पेंस बना हुआ है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के खाते में महज 44 सीटें आई हैं और लोकसभा में विपक्षी पार्टी बनने के लिए कुल सीटों का कम से कम 10 प्रतिशत लाना अनिवार्य होता है। 543 सीटों के
जानें लोकसभा में विपक्ष का नेता क्‍यों है जरूरी, मिलती हैं किस तरह की सुविधाएं 
सूत्रों का कहना है कि नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार किसी कांग्रेसी नेता को लोकसभा में विपक्ष का दर्जा देगी या नहीं, इस पर सस्‍पेंस का माहौल बना हुआ है। इस बारे में एनडीए के मैनेजरों ने तो ऐसे संकेत भी दिए हैं कि जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और   READ MORE 

पिता को मुखाग्नि देते वक़्त जले बेटी के हाथ, लोगों ने भी नहीं मानी अपील

महाराष्ट्र में बीड जिले के परली में भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। उनकी बड़ी बेटी पंकजा ने मुखाग्नि दी। अंतिम विदाई देने उमड़ी लाखों लोगों की भीड़ अंतिम संस्कार के बाद बेकाबू हो गई। हादसे की सीबीआई जांच की मांग के साथ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। कई बड़े नेताओं का घेराव किया।
पिता को मुखाग्नि देते वक़्त जले बेटी के हाथ, लोगों ने भी नहीं मानी अपील 
मुखाग्नि देते वक्त धक्का मुक्की की वजह से मुंडे की बेटी पंकजा का हाथ भी मामूली रूप से झुलस गया। वह लोगों से शांत रहने की अपील करती रहीं, पर भीड़ नहीं मानी। उधर, घटना के बाद पंकजा ने सभी नेताओं से माफी मांगी है, जिन्हें निशाना बनाया गया।                आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें 

मोदी सरकार पर भड़का चीन, पाकिस्‍तान-रूस ने भी बढ़ाई भारत की चिंता

पड़ोसी देशों और अमेरिका के रिश्‍तों से जुड़ी कई खबरें हैं। अमेरिका से रिश्‍ते मजबूत होने के संकेत देने  वाली खबर है, तो चीन और पाकिस्‍तान से भारत की परेशानी बढ़ाने वाली खबरें हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर में अमेरिका जाकर राष्‍ट्रपति बराक ओबामा से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे।
मोदी सरकार पर भड़का चीन, पाकिस्‍तान-रूस ने भी बढ़ाई भारत की चिंता 
नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के शामिल होने को लेकर पैदा हुए विवाद तो जाहिर है, लेकिन इस दौरान चीन के साथ भी विवाद हुआ था। दरअसल, चीन ने निर्वासन में रह रहे तिब्‍बती सरकार के राजनीतिक प्रमुख लोबसांग सांगेय की  

Wednesday, June 4, 2014

मुंडे को श्रद्धांजलि देकर स्थगित हुआ संसद के विशेष सत्र का पहला दिन

संसद का विशेष सत्र आज से शुरू हो गया। हालांकि आज कोई काम नहीं हो सका। सबसे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने प्रोटेम स्पीकर की शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उन्हें शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व लोकसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
मुंडे को श्रद्धांजलि देकर स्थगित हुआ संसद के विशेष सत्र का पहला दिन 
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री मुंडे के निधन के चलते आज नए सांसदों का शपथ ग्रहण भी नहीं हो सका। अब नए सांसदों को कल यानी पांच जून को शपथ दिलाई जाएगी, जो अगले दिन दोपहर तक चल सकती है। प्रोटेम स्पीकर कमलनाथ नए सांसदों को शपथ दिलाएंगे। READ MORE

मुंडे की मौत पर बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल, साथ में खड़ा दिखा हर बड़ा चेहरा

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे की मंगलवार सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मुंडे के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर बीजेपी के दिल्ली दफ्तर लाया गया। यहां मुंडे का पूरा परिवार मौजूद था। इस दौरान पार्टी और विपक्ष के सभी बड़े नेता बीजेपी दफ्तर पहुंचे। मुंडे के निधन की खबर मिलते ही उनका परिवार दिल्ली पहुंचा। उनकी पत्नी और बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मुंडे की मौत पर बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल, साथ में खड़ा दिखा हर बड़ा चेहरा 
दिल्‍ली बीजेपी दफ्तर में आखिरी दर्शन के बाद मुंडे के शव को मुंबई ले जाया गया। शाम 7 बजे के आसपास मुंडे का शव मुंबई पहुंच गया। यहां से शव मुंडे के आवास पर ले जाया गया। यहां बॉलीवुड एक्‍टर विवेक ओबेराय, रीतेश देशमुख और एक्‍ट्रेस हेमा मालिनी के अलावा राज ठाकरे, उद्धव ठाकरे,  येदियुरप्पा, राजीव रुडी जैसे  

परली पहुंचा मुंडे का पार्थिव शरीर तो बेकाबू भीड़ ने फेंके पत्‍थर, पंकजा की अपील पर हुए शांत

दिल्‍ली में सड़क हादसे में आकस्मिक निधन के बाद केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री और भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे का पार्थिव शरीर बुधवार दोपहर बीड जिले स्थित उनके पैतृक गांव परली ले जाया गया। परली में मुंडे के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्‍या में लोग मौजूद थे
LIVE : परली पहुंचा मुंडे का पार्थिव शरीर तो बेकाबू भीड़ ने फेंके पत्‍थर, पंकजा की अपील पर हुए शांत 
इससे पहले बुधवार सुबह वायुसेना के विशेष विमान से मुंडे का पार्थिव शरीर लातूर पहुंचा था। उस वक्‍त प्रकाश जावड़ेकर और राजीव प्रताप रूडी सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर मौजूद थे। उधर, बुधवार को 16वीं लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई। हालांकि, पहले दिन मुंडे को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन ऊपर फोटो में: परली में बेकाबू भीड़ से शांति की अपील करतीं पंकजा

Friday, May 30, 2014

बदायूं: गैंगरेप कर पेड़ पर टांगा शव, आज पहुंचेगी महिला आयोग की टीम

यूपी के बदायूं जिले में दो बहनों का कथित तौर पर गैंगरेप कर उनका शव पेड़ पर टांगने की दिल दहलाने वाली घटना के बाद सियासत गरमा गई है। भाजपा ने अखिलेश यादव के नेतृत्‍व वाली सपा सरकार पर हमला बोला है। पार्टी नेता लक्ष्‍मीकांत वाजपेयी ने कहा कि यूपी सरकार की चुप्‍पी बताती है कि वह मामले में कार्रवाई करने को लेकर गंभीर नहीं है।
बदायूं: गैंगरेप कर पेड़ पर टांगा शव, आज पहुंचेगी महिला आयोग की टीम
वहीं, आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा है कि यूपी सरकार मामले को जानबूझकर दबा रही है, जबकि कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। बरेली के डीआईजी मृतक लड़कियों के परिजनों से मिले। उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया और कहा कि डीएनए सैंपल के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। 

रॉबर्ट वाड्रा पर मोदी सरकार का पहला वार? छिनेगी जेड प्‍लस सुरक्षा, एयरपोर्ट पर मिली छूट भी हटेगी

मोदी सरकार की ओर से कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा पर पहला वार किए जाने के संकेत हैं। उन्‍हें मिली कई वीवीआईपी सहूलियतें छिन सकती है। नई बनी केंद्र सरकार की ओर से इस बात के संकेत दिए हैं। बता दें कि रॉबर्ट वाड्रा को जेड प्‍लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। खबर है कि गृह मंत्रालय 25 वीवीआईपी की सुरक्षा की समीक्षा करेगा, जिसमें रॉबर्ट वाड्रा का भी नाम है
रॉबर्ट वाड्रा पर मोदी सरकार का पहला वार? छिनेगी जेड प्‍लस सुरक्षा, एयरपोर्ट पर मिली छूट भी हटेगी! 
वाड्रा को भारतीय हवाई अड्डों पर भी सुरक्षा जांच से छूट मिली हुई है। ऐसी छूट सिर्फ वीवीआईपी लोगों को दी जाती है, जिनकी लिस्ट एयरपोर्ट पर लगी रहती है। इस लिस्ट में वाड्रा का भी नाम है, हालांकि उनके नाम के आगे किसी पद का जिक्र नहीं है 

Thursday, May 29, 2014

यूपी: गैंगरेप के बाद पेड़ से टांग दी नाबालिग बहनों की लाश, अब गरमाई सियासत

नई दिल्‍ली. उत्‍तर प्रदेश के बदायूं जिले में दो बहनों का कथित तौर पर गैंगरेप कर उनका शव पेड़ पर टांगने की दिल दहलाने वाली घटना के बाद सियासत गर्मा गई है। भाजपा ने अखिलेश यादव के नेतृत्‍व वाली सपा सरकार पर हमला बोला है। पार्टी नेता लक्ष्‍मीकांत वाजपेयी ने कहा कि यूपी सरकार की चुप्‍पी बताती है कि वह मामले में कार्रवाई करने को लेकर गंभीर नहीं है।
यूपी: गैंगरेप के बाद पेड़ से टांग दी नाबालिग बहनों की लाश, अब गरमाई सियासत 
यह घटना बदायूं जिले के उसहैत के कटरा सआदतगंज गांव की है। जिन दो नाबालिगों से कथित तौर पर गैंगरेप कर उनकी हत्‍या की गई है, वे चचेरी बहनें हैं। बताया जा रहा है कि दोनों बहनें सोमवार से ही घर से लापता थीं। हत्‍या और कथित गैंगरेप की इस वारदात में सिपाही समेत चार लोग शामिल बताए जा रहे हैं। दोनों

तीसरा दिन: मोदी ने पेश किया 10 सूत्रीय एजेंडा और मंत्रियों को दिए तीन मंत्र

नई दिल्‍ली. नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार के कामकाज के लिए 10 सूत्रीय एजेंडा पेश कर दिया है और अपने मंत्रियों को तीन मंत्र दिए हैं। एजेंडे के तहत अर्थव्‍यवस्‍था, शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, ऊर्जा और सड़क जैसी चीजों को प्राथमिकता देने की बात कही गई है। जबकि, मंत्रियों को दिए गए मंत्र में सुशासन, कार्यकुशलता और योजनाओं क्रा क्रियान्‍वयन शामिल है
तीसरा दिन: मोदी ने पेश किया 10 सूत्रीय एजेंडा और मंत्रियों को दिए तीन मंत्र 
नई सरकार के गठन के तीसरे दिन गुरुवार को मोदी कैबिनेट की दूसरी बैठक में यह फैसला हुआ। मंत्रियों को अपनी प्राथमिकता सूची तैयार करने के लिए भी कहा गया है। कैबिनेट की बैठक के बाद संसदीय कार्यमंत्री वैंकेया नायडू ने इन बातों की जानकारी दी 

Wednesday, May 28, 2014

सोनिया का नाम ले किया पलटवार तो कांग्रेस ने डाले हथियार? तिवारी ने अपने ही नेता को दिया ज्ञान

मोदी सरकार के कामकाज संभालने के पहले दिन से ही उसे विपक्ष का हमला झेलना पड़ रहा है। विपक्ष का आधिकारिक दर्जा पाने के लिए जरूरी सीटें लाने में भी नाकाम रही कांग्रेस ने मोदी सरकार पर पहला बड़ा हमला किया है। इसके लिए पार्टी ने स्‍मृति ईरानी को हथियार बनाया। कांग्रेस ने स्‍मृति की कम पढ़ाई-लिखाई को मुद्दा बना कर उन्‍हें मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्री बनाए जाने पर सवाल खड़ा किया है।
सोनिया का नाम ले किया पलटवार तो कांग्रेस ने डाले हथियार? तिवारी ने अपने ही नेता को दिया ज्ञान 
कांग्रेस के नेता अजय माकन ने मंगलवार को कहा था कि मोदी की कैबिनेट में उन्‍हें शिक्षामंत्री बनाया गया है, जो ग्रैजुएट भी नहीं हैं। हालांकि, कांग्रेस प्रवक्‍ता मनीष तिवारी ने इसके उलट बुधवार को कहा कि जब हम सरकार की आलोचना करते हैं तो यह तथ्‍यों पर आधारित होना चाहिए, न कि सतही तौर पर। शिक्षा, बुद्धि और साक्षरता सब अलग-अलग चीजें हैं और इनमें फर्क है 

Monday, May 26, 2014

दिल्‍ली पहुंचे शरीफ, बेटी मरियम को करना पड़ा ट्वीट- मैं नहीं जा रही

नई दिल्‍ली. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने भारत पहुंच चुके हैं। लेकिन, वह कई लोगों को निराश कर चुके हैं। कई लोगों को उनकी बेटी मरियम के भी आने का इंतजार था। सोशल साइट पर उनके आने की खूब चर्चा रही। लोग उनके ट्विटर अकाउंट पर जाकर ही उनसे पूछ रहे थे कि क्या आप पिता के साथ भारत जा रही हैं
दिल्‍ली पहुंचे शरीफ, बेटी मरियम को करना पड़ा ट्वीट- मैं नहीं जा रही 
शरीफ के भारत आने की पुष्टि जब शनिवार को आधिकारिक तौर पर हो गई तो उनकी बेटी मरियम शरीफ ने खुलकर अपनी खुशी जाहिर की थी। मरियम ने आशा जताई कि भारत और पाकिस्‍तान के रिश्‍ते नई और शांतिपूर्ण दिशा में आगे बढ़ेंगे। इस बारे में मरियम ने ट्वीट किया था, 
 

मेगा शो की तैयारी पूरी, 45 मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी

नई दिल्‍ली. जिस दिन का नरेंद्र मोदी को बेसब्री से इंतजार था, वो दिन आ चुका है। मोदी के शपथ ग्रहण के मेगा शो की तैयारी पूरी हो गई है। नरेंद्र मोदी सैंकड़ों देशी व विदेशी मेहमानों की उपस्थिति में देश के 15वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। राष्ट्रपति भवन का विशाल प्रांगण आज इस यादगार पलों का गवाह बनेगा।
मेगा शो की तैयारी पूरी, 45 मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी
अब तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मोदी के साथ कुल 45 मंत्री शपथ लेने वाले हैं। मंत्रियों के नामों की सूची राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भी भेज दी गई है। संभावित सूची में 24 कैबिनेट मंत्री, 11 राज्य मंत्री और 10 मंत्री स्वतंत्र प्रभार के होंगे।