Showing posts with label Rajasthan Vidhan Sabha Election 2014. Show all posts
Showing posts with label Rajasthan Vidhan Sabha Election 2014. Show all posts

Friday, May 16, 2014

नरेंद्र मोदी जनता को व्यवसायियों का चौकीदार बना देंगे: राहुल

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को भाजपा के पीएम पद के प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी पर जमकर हमले किए। राहुल ने कहा-मोदी कहते हैं कि कांग्रेस ने 60 वर्षों में कुछ नहीं किया, मुझे चौकीदार बनाओ, मैं देश का विकास करूंगा। लेकिन, हकीकत यह है कि वे जनता को व्यवसायियों का चौकीदार बना देंगे। 
 नरेंद्र मोदी जनता को व्यवसायियों का चौकीदार बना देंगे: राहुल
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा गरीबों और किसानों को नहीं, सिर्फ पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है। राहुल गोपालगंज में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान किसी धर्म, किसी जाति या किसी प्रदेश का नहीं, बल्कि सबका है। राहुल बोले-बिहार ने देश को रास्ता दिखाया है। कहा-भाजपा कहती है कि उसने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी है, जबकि एनडीए सरकार के वक्त आतंकी घटनाओं में 22 हजार लोग मारे गए। वहीं यूपीए शासनकाल में 800 लोग मारे गए हैं।

Bjp Posters Just A Day Before Election Results

 गुरुवार की देर रात राजधानी के चौक-चौराहों पर आनन-फानन में होर्डिंग उतारने और लगाने की आपाधापी मची हुई थी। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता बड़े-बड़े होर्डिंग्स के माध्यम से 'लीजिए आ गई मोदी सरकार' के नारे बुलंद कर रहे थे।
 मतगणना के पहले ही 'लीजिए आ गई मोदी सरकार', हर चौराहे पर लगे होर्डिंग

होर्डिंग में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के साथ अपनी-अपनी तस्वीरें लगाने की होड़ मची हुई थी। फिरायालाल चौक पर लगे होर्डिंग्स लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए थे।
Read More.......

Thursday, May 15, 2014

PICTURES Of Celebration Of BJP, Lok Sabha Elections 2014


16 वीं लोकसभा का सरताज कौन होगा, इसका फैसला तो मतगणना पूरी होने के बाद ही होगा। लेकिन चुनावी नतीजे आने से पहले ही भाजपा अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त दिख रही है। (LIVE: दिल्ली की सातों सीटों पर बीजेपी आगे) सुबह से ही भाजपा मुख्‍यालय और प्रदेश कार्यालय पर जश्‍न का माहौल देखा जा रहा है। भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर, मुख्‍तार अब्‍बास नकवी और रामलाल ने भी कार्यकर्ताओं के साथ जश्‍न में शामिल हुए और उन्‍होंने खूब ढ़ोल बजाकर कार्यकर्ताओं का उत्‍साहवर्धन किया। (LIVE : रुझानों में एनडीए को बहुमत)
 








LIVE PICS: नतीजों से पहले जश्‍न मना रही भाजपा, आप भी देखें

यहां कार्यकर्ता नाच-गाकर जश्‍न मनाने में जुटे हुए हैं। सैकड़ों की संख्‍या में उत्साही समर्थक यहां सुबह ही ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंच गए थे। अशोक रोड स्थित भाजपा मुख्‍यालय समर्थकों से अटे पड़ा है। पूरा अशोक रोड ढोल की तानों और आतिशबाजी से गूंज रहा है।
Read More.......

Loksabha Election 2014: Voting Ends, Exit Poll Result Out

लोकसभा चुनाव 2014 के नौ दौर की वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने लगे हैं। आज तक सिसेरो के एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनने के संकेत दिख रहे हैं। एग्जिट पोल के मुताबकि एनडीए को 261-283, यूपीए को 110-120 और अन्य 150-162 सीटें मिलने का अनुमान अपने एग्जिट पोल में लगाया है।
EXIT POLL: रिकॉर्ड सीटों के साथ बहुमत लाएगा NDA
इंडिया टीवी ने अपने एग्जिट पोल में यह अनुमान लगाया है कि एनडीए को 289, यूपीए को 101, 'आप' को 5 और अन्य 148 सीटें मिल सकती हैं। हालांकि, टाइम्स नाउ ओआरजी ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए को 249 और यूपीए 148 सीटें दी हैं। कांग्रेस ने अपने चुनावी इतिहास में आज तक कभी भी 114 सीटों से कम नहीं हासिल किया है।
Read more.......

भाजपाइयों ने अभी से मोदी को बनाया 'पीएम', जयललिता ने तारीफ करने वाले नेता को निकाला

एग्जिट पोल के नतीजों के बाद भाजपा में एनडीए सरकार बनने को लेकर उत्‍साह इतना बढ़ गया है कि मेरठ में भाजपाइयों ने अभी से एक पोस्‍टर लगा दिया है, जिसमें नरेंद्र मोदी को पीएम घोषित कर दिया गया है। इसमें भाजपा नेताओं द्वारा जनता को 'नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने के लिए हार्दिक बधाई' दी गई है। उधर, एआईएडीएमके और तेलंगाना राष्‍ट्र समिति जैसी पार्टियों ने एनडीए को समर्थन देने के मुद्दे पर सस्‍पेंस बरकरार रखा है।
भाजपाइयों ने अभी से मोदी को बनाया 'पीएम', जयललिता ने तारीफ करने वाले नेता को निकाला 
जयललिता ने पार्टी के सीनियर नेता के मलयसामी को बाहर का रास्‍ता दिखाया। मलयसामी ने ऐसे संकेत दिए थे कि जयललिता एनडीए को समर्थन दे सकती हैं। मलयसामी ने कहा था, 'नरेंद्र मोदी जयललिता के अच्‍छे मित्र हैं, भले ही दोनों के बीच राजनीतिक स्‍तर पर भिन्‍नता हो।   
आगे पढ़ें: 17 को दिल्‍ली में भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक, होगा मोदी का भव्‍य स्‍वागत

भाजपा अपने बूते लाएगी 235 सीटें, कांग्रेस को मिलेंगी महज 79

चुनावी नतीजे आने से पहले तमाम एग्जिट पोल में भाजपा और एनडीए गठबंधन को जबर्दस्‍त जीत मिलने की बात कही जा रही है। अब एनडीटीवी-हंसा रिसर्च ग्रुप की तरफ से किए गए एग्जिट पोल में भी यही बात दोहराई गई है। इसमें कहा गया है कि देश भर की 543 सीटों में से एनडीए को 279 सीटें मिल सकती हैं।
EXIT POLL : भाजपा अपने बूते लाएगी 235 सीटें, कांग्रेस को मिलेंगी महज 79 
इस एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को अकेले दम पर 235 तक सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं कांग्रेस के पाले में 79 सीटें जाने की बात कही गई है। अगर वास्‍तव में ऐसा होता है तो यह कांग्रेस का अभी तक का सबसे खराब प्रदर्शन होगा। आगे की स्‍लाइड्स में देखें किस राज्‍य में किस पार्टी को कितनी सीटें

कौन करेगा मोदी की ताजपोशी- अम्मा, दीदी या बहनजी? समझिए

एग्जिट पोल के नतीजों से भारतीय जनता पार्टी प्रफुल्लित है। भाजपा नेता यह मान कर ही चल रहे हैं कि उनकी सरकार बनेगी। पोल भी इस ओर संकेत करते हैं कि भाजपा 2014 के लोकसभा चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी और नरेन्द्र मोदी देश के अगले प्रधानमंत्री हो सकते हैं। लेकिन अगर भाजपा और सहयोगी पार्टियां 272 का जादुई आंकड़ा छूने में असफल रही तो देश की तीन बड़ी महिला नेताओं की अगली of

लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले ही एग्जिट पोल जयललिता की पार्टी एआईएडीएमके और ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के लिए अच्छे नतीजों की ओर संकेत कर रहे हैं। अगर भाजपा और सहयोगी दल 272 तक नहीं पहुंचते तो दोनों अगली सरकार में किंग मेकर की भूमिका निभा सकती हैं।

Wednesday, May 7, 2014

मोदी की रैलियों के लिए भीड़ जुटाने का काम कर रहे हैं योग गुरु रामदेव

 चाहे अमेठी हो, वाराणसी या यूपी की कोई और जगह, बीजेपी के पीएम पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की रैलियों में भीड़ जुटाने का काम योग गुरु रामदेव के चेले कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी की यूपी की रैलियों में जमा होने वाली भीड़ में से बहुत सारे लोग ऐसे हैं, जो खुद को बीजेपी कार्यकर्ता न बताकर बड़े गर्व से 'बाबा रामदेव का चेला' बताते हैं।
24 अप्रैल को भी जब मोदी ने वाराणसी में नामांकन किया था, तो उन्‍हें देखने के लिए सड़कों पर उतरे हजारों लोगों की भीड़ में एक बसपा समर्थक भी मौजूद था। बाबा रामदेव के अभियान से जुड़े इस शख्‍स का कहना था कि वह मोदी को इसलिए देखने आया है, क्‍योंकि बाबा रामदेव उन्‍हें समर्थन दे रहे हैं।

नरेंद्र मोदी के बारे में क्‍या सोचते हैं ये 10 नामी-गिरामी मुसलमान

बीजेपी के पीएम पद के प्रत्‍याशी नरेंद्र मोदी पर 2002 के गुजरात दंगों को लेकर आज भी निशाना साधा जा रहा है। देश के अल्‍पसंख्‍यक समुदाय की ओर से वक्‍त-वक्‍त पर मोदी और उनके शासन को लेकर शंकाएं जाहिर की गईं। लोकसभा चुनाव 2014 में वह बीजेपी के पीएम पद के प्रत्‍याशी हैं और चुनाव प्रक्रिया भी करीब करीब पूरी होने वाली है। इससे पहले, तमाम चुनावी सर्वेक्षणों की वजह से मोदी के सत्‍ता में आने की मजबूत संभावनाओं को लेकर बहस शुरू हो गई है। ऐसे में देश के मुसलमानों की मोदी के बारे में राय बेहद अहम हो जाती है। 
क्या सोचते हैं हाशिम अंसारी? 
राम जन्म मंदिर-बाबरी मस्जिद कोर्ट केस में सबसे पुराने वादियों में से एक हैं हाशिम अंसारी। मोदी के पीएम बनने की संभावनाओं पर अंसारी का कहना है, 'मोदी को सजा मिलनी चाहिए थी। 1992 में जब बाबरी मस्जिद गिराई गई तो उन्‍होंने अयोध्‍या आने के लिए कारसेवक इकट्ठे किए। अगर मोदी प्रधानमंत्री बन गए तो देश कम से कम 20 टुकड़ों में बंट जाएगा और मुसलमान इसके लिए जिम्‍मेदार नहीं होंगे।' बीजेपी और कांग्रेस, दोनों को एक जैसा माननेवाले अंसारी का कहना है कि मोदी भले ही विकास की राजनीति की बात करते हों लेकिन उनका अजेंडा राम मंदिर बनवाना है। 

Thursday, March 13, 2014

Rajasthan Vidhan Sabha Election 2014

जयपुर. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी और राष्ट्रीय सचिव भूपेंद्र यादव प्रत्याशियों के पैनल तैयार करने के लिए गुरुवार को भी रायशुमारी कर रहे हैं।


http://www.bhaskar.com/article/RAJ-JAI-mp-tickets-for-2014-election-in-rajasthan-will-safe-jaipur-rajasthan-4548863-PHO.html


उल्‍लेखनीय है कि संसार चंद्र रोड स्थित एक होटल में बुधवार को भी विधायक, हारे हुए विधानसभा प्रत्याशी, जिलाध्यक्ष और लोकसभा प्रभारियों से फीडबैक लिया था। तीनों नेताओं ने बंद कमरे में हर नेता से दो-दो दावेदारों के नाम मांगे। साथ ही दावेदारों के जीत-हार के समीकरण और कांग्रेस की रणनीति पर भी चर्चा की। दूसरी ओर, मीटिंग के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने साफ किया कि मौजूदा चारों सांसदों का टिकट नहीं कटेगा, और विधायकों के नामों पर विचार नहीं होगा।