Showing posts with label News In Hindi News Headlines in Hindi Breaking News in hindi Daily News in hindi Hindi. Show all posts
Showing posts with label News In Hindi News Headlines in Hindi Breaking News in hindi Daily News in hindi Hindi. Show all posts

Wednesday, July 16, 2014

आप विधायकों को 20-20 करोड़ में खरीदने की कोशिश कर रही भाजपा- केजरीवाल

आम आदमी पार्टी ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर एक ऑडियो क्लिप अपलोड किया है, जिसमें पार्टी के संयोजक अरिवंद केजरीवाल ने भाजपा पर दिल्ली में सरकार बनाने में सहयोग करने  के लिए विधायक को 20 करोड़ रुपए देने का आरोप लगाया है।
आप विधायकों को 20-20 करोड़ में खरीदने की कोशिश कर रही भाजपा- केजरीवाल
दिल्ली में लगा है राष्ट्रपति शासन
वर्तमान में दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लागू है। बीते साल दिसंबर में हुए दिल्ली विधानसभा के चुनाव में आम आदमी पार्टी 28 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी।

अगली स्लाइड में देंखे आप के ट्विटर कमेंट्स

Friday, July 4, 2014

बिहार: मुठभेड़ में सीआरपीएफ अफसर शहीद, महिला नक्‍सली समेत सात गिरफ्तार

बिहार में जमुई के खैरा थाना क्षेत्र और चरकापत्थर थाना क्षेत्र के लखारी गांव स्थित जंगल में नक्‍सलियों से हुई मुठभेड़ में शुक्रवार को सीआरपीएफ की 7वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट एचएन झा शहीद हो गए। सुरक्षाबलों ने चार नक्‍सलियों सहित सात संदिग्‍ध लोगों को पकड़ा है।
बिहार: मुठभेड़ में सीआरपीएफ अफसर शहीद, महिला नक्‍सली समेत सात गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ के जवानों की ओर से खैरा थाना क्षेत्र और चरकापत्थर थाना क्षेत्र के लखारी गांव स्थित जंगल में सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान उनका नक्सलियों से सामना हो गया।
आगे देखिये शहीद एचएन झा की तस्‍वीर और जानिए वह कैसे वीर गति को प्राप्‍त हुए।