Showing posts with label News In Hindi Hindi News Hindi News Papers Local News in hindi Live News in hindi Hindi Breaking News Hindi Indian News Papers Hindi News Papers in India Daily Hindi News. Show all posts
Showing posts with label News In Hindi Hindi News Hindi News Papers Local News in hindi Live News in hindi Hindi Breaking News Hindi Indian News Papers Hindi News Papers in India Daily Hindi News. Show all posts

Monday, June 16, 2014

भूटान की संसद में मोदी का भाषण शुरू, कहा- यहां संबोधित करना गर्व की बात


 भूटान की संसद में मोदी का भाषण शुरू, कहा- यहां संबोधित करना गर्व की बात 

भूटान की संसद में मोदी का भाषण सोमवार को शुरू हो गया है। इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह अपने पहले विदेश दौरे के तहत भूटान पहुंचे। रविवार शाम भूटान के राजा जिग्‍मे खेसर वांगचुक से मुलाकात करने के बाद मोदी ने उन्हें सपत्नीक भारत आने का न्योता दिया।
इससे पहले रविवार सुबह प्रधानमंत्री मोदी का विमान भूटान के एकमात्र अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पारो पर उतरा और वह वहां से राजधानी थिंपू के लिए सड़क मार्ग से रवाना हुए। हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे के अलावा और अन्‍य कई अधिकारियों ने की। यहां भूटान की सेना ने उन्‍हें करीब 20 मिनट तक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। आगे देखें: भूटान पहुंचे पीएम मोदी की तस्‍वीरें

खत्‍म हुआ कानून का राज, फिर भी मंत्रियों से बोले मुलायम- निश्चिंत रहें, कार्रवाई नहीं होगी

बलात्‍कार और हत्‍या के चलते बदनाम हो रहे उत्‍तर प्रदेश में अपराध रुक नहीं रहे हैं। फिरोजाबाद में गश्‍त पर निकले दो पुलिसकर्मियों की हत्‍या के बाद जहां लोग भड़के हुए हैं, वहीं प्रशासन सुस्‍त है।
UP: खत्‍म हुआ कानून का राज, फिर भी मंत्रियों से बोले मुलायम- निश्चिंत रहें, कार्रवाई नहीं होगी
बताया जाता है कि राज्‍य की सत्‍ताधारी समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने रविवार को बुलाई गई एक बैठक में मंत्रियों को पूरी तरह आश्‍वस्‍त कर दिया कि उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी। इस बैठक में कानून-व्‍यवस्‍था के बिगड़े हालात के बजाय लोकसभा चुनाव में हार के कारणों    READ MORE

Wednesday, May 28, 2014

मोदी EFFECT: नवाज शरीफ की बेटी ने कहा शुक्रिया, क्रिकेटर्स ने उठाई मैच की मांग

पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भारत से अपने मुल्‍क लौट गए हैं। उनके जाने के बाद जहां उनकी बेटी मरियम शरीफ ने मोदी को शुक्रिया कहा है, वहीं पाकिस्‍तान के क्रिकेटर्स में भी रिश्‍ते बहाली की आस जग गई है। शाहिद अफरीदी और शोएब अख्‍तर सहित कई अन्‍य पाकिस्‍तानी क्रिकेटरों ने भारत के साथ क्रिकेट रिश्‍तों को सामान्‍य बनाने की वकालत
मोदी EFFECT: नवाज शरीफ की बेटी ने कहा शुक्रिया, क्रिकेटर्स ने उठाई मैच की मांग
शोएब अख्‍तर का कहना है कि भारत-पाकिस्‍तान के लोगों को नजदीक लाने में क्रिकेट ने हमेशा अहम भूमिका निभाई है। शरीफ के भारत दौरे पर अख्‍तर ने कहा, मैं बहुत खुश हूं कि हमारे प्रधानमंत्री भारत में हैं और मुझे आशा है कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच बातचीत में क्रिकेट का मसला उठा होगा। यह जरूरी है कि दोनों देशों के बीच क्रिकेट के रिश्‍ते बने रहें।

पीएम रहे इंदिरा-राजीव भी नहीं थे ग्रैजुएट, सोनिया की शिक्षा पर भी उठे सवाल

केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री (एचआरडी मिनिस्‍टर) स्मृति जुबिन ईरानी की शैक्षणिक योग्यता के बहाने कांग्रेस ने एनडीए सरकार पर पहला निशाना साधा है। कांग्रेस की मीडिया सेल के इंचार्ज अजय माकन ने ट्विटर का सहारा लेते हुए लिखा, 'मोदी ने क्‍या कैबिनेट तैयार की है? एचआरडी मिनिस्‍टर स्मृति जुबिन ईरानी ग्रैजुएट तक नहीं हैं! इलेक्शन कमिशन की साइट पर उनके हलफनामे का पेज 11 देखिए!
पीएम रहे इंदिरा-राजीव भी नहीं थे ग्रैजुएट, सोनिया की शिक्षा पर भी उठे सवाल! कांग्रेस के इस हमले से विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी ने इस मामले में जबर्दस्त पलटवार किया है। बुधवार को बीजेपी के कैबिनेट मंत्री संतोष गंगवार ने कहा, 'मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि सोनिया गांधी कितनी पढ़ी लिखी हैं?' एक अन्‍य कैबिनेट मंत्री उमा भारती ने भी यही सवाल उठाया। हालांकि, खुद स्मृति ने इस मुद्दे पर कोई बयान नहीं दिया है। बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी सोनिया गांधी और राहुल गांधी की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाते रहे हैं