Showing posts with label hindi samachar. Show all posts
Showing posts with label hindi samachar. Show all posts

Monday, May 19, 2014

इन पांच नेताओं ने डुबोई राहुल की लुटिया! अब गिर सकती है गाज

लोकसभा चुनाव में जबर्दस्त हार के बाद कांग्रेस में खलबली है। पार्टी के भीतर हार के कारणों, नेतृत्व में बदलाव को लेकर चर्चा तेज है। सोमवार शाम को हार के कारणों पर माथापच्ची करने के लिए कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक होगी। लेकिन बैठक से पहले राहुल गांधी की कोर टीम आलोचना के घेरे में है। इस कोर
इन पांच नेताओं ने डुबोई राहुल की लुटिया! अब गिर सकती है गाज 
 कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने नाम सार्वजनिक न करने की शर्त पर कहा है कि सोमवार को होने वाली पार्टी की वर्किंग कमिटी की बैठक में सोनिया और राहुल को तभी इस्तीफे की पेशकश करनी चाहिए जब वे उसे लेकर गंभीर हों और उनके दिमाग में कोई और नेता हो  READ MORE

Thursday, May 15, 2014

भाजपाइयों ने अभी से मोदी को बनाया 'पीएम', जयललिता ने तारीफ करने वाले नेता को निकाला

एग्जिट पोल के नतीजों के बाद भाजपा में एनडीए सरकार बनने को लेकर उत्‍साह इतना बढ़ गया है कि मेरठ में भाजपाइयों ने अभी से एक पोस्‍टर लगा दिया है, जिसमें नरेंद्र मोदी को पीएम घोषित कर दिया गया है। इसमें भाजपा नेताओं द्वारा जनता को 'नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने के लिए हार्दिक बधाई' दी गई है। उधर, एआईएडीएमके और तेलंगाना राष्‍ट्र समिति जैसी पार्टियों ने एनडीए को समर्थन देने के मुद्दे पर सस्‍पेंस बरकरार रखा है।
भाजपाइयों ने अभी से मोदी को बनाया 'पीएम', जयललिता ने तारीफ करने वाले नेता को निकाला 
जयललिता ने पार्टी के सीनियर नेता के मलयसामी को बाहर का रास्‍ता दिखाया। मलयसामी ने ऐसे संकेत दिए थे कि जयललिता एनडीए को समर्थन दे सकती हैं। मलयसामी ने कहा था, 'नरेंद्र मोदी जयललिता के अच्‍छे मित्र हैं, भले ही दोनों के बीच राजनीतिक स्‍तर पर भिन्‍नता हो।   
आगे पढ़ें: 17 को दिल्‍ली में भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक, होगा मोदी का भव्‍य स्‍वागत

Wednesday, May 14, 2014

IIT जाने का सपना टूटा तो IGNOU से की पढ़ाई, Microsoft से 5 करोड़ का ऑफर

हालात से हार नहीं मान लगातार आगे बढ़ने के जज्‍बे की एक और मिसाल सामने आई है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र के नीमवाला गांव के निवासी विरेंदर रायका को दुनिया की जानी-मानी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने करीब 5 करोड़ रुपए का सालाना पैकेज ऑफर किया है। विरेंदर ने इग्‍नू से बीटेक किया है। गौरतलब है कि उनका सपना आईआईटी से पढ़ने का था, लेकिन गरीबी की वजह से वह आईआईटी में दाखिला नहीं ले सके थे। विरेंदर ने एंटी हैकिंग सॉफ्टवेयर डेवलप कर दुनिया को अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। माइक्रोसॉफ्ट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पीटर केलिन की ओर से विरेंदर को जारी ऑफर लेटर में ज्वॉइनिंग के लिए 4 दिसंबर, 2014 तक का वक्‍त दिया गया है।


विरेंदर ने 2010 में आईआईटी के लिए क्वालिफाइ किया था। लेकिन घर की खराब आर्थिक स्थिति के कारण उन्‍हें अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी। विरेंदर ने फिर 2011 में इग्नू में एडमिशन लिया। इसके बाद वह ट्यूशन पढ़ाकर अपनी पढ़ाई का खर्चा निकालते रहे।
गौरतलब है कि माइक्रोसॉफ्ट ने दिसंबर 2013 में उन्‍हें 1.12 करोड़ रुपए का पैकेज ऑफर किया था, लेकिन वह ज्‍वॉइन करने को राजी नहीं हुए। बाद में 2014 में इसी कंपनी ने दोबारा उन्‍हें 4.85 करोड़ रुपए का ऑफर किया।

अमेठी में बड़ी जीत को तरसेंगे राहुल गांधी, संभालेंगे विपक्ष के नेता की कुर्सी?

 चुनाव के बाद हुए एग्जिट पोल के मुताबिक, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में एनडीए की सरकार तय मानी जा रही है। वहीं सत्ता से बेदखल होती दिख रही कांग्रेस ने अपने उपाध्यक्ष राहुल गांधी के लिए अगली भूमिका तकरीबन तय कर ली है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने राहुल को लोकसभा में विपक्ष का नेता बनाना लगभग तय कर लिया है। बता दें कि राहुल पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वह तीसरे मोर्चे को समर्थन देने के बजाय विपक्ष में बैठना ज्यादा पसंद करेंगे। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो इसी बयान के साथ राहुल को विपक्ष का नेता बनाने की पृष्ठभूमि तैयार कर ली गई थी।

दूसरी तरफ, राहुल गांधी की इस बार अमेठी से जीत कमजोर पड़ सकती है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राहुल की तीसरी बार जीत तो तय है, लेकिन वोट मार्जिन काफी कम हो सकता है। उधर, कांग्रेस नेताओं ने राहुल को हार की जिम्मेदारी से बचाने के लिए बयानबाजी तेज कर दी है। उनका कहना है कि जो भी जनमत आएगा वो सरकार के कामकाज पर निर्भर होगा, न कि पार्टी के प्रदर्शन पर।

Monday, May 12, 2014

विनीत महाजन मामला: हमले की निष्पक्ष जांच को हाईकोर्ट में याचिका दायर

एडवोकेट विनीत महाजन पर शनिवार को हुए जानलेवा हमले के विरोध में बार एसोसिएशन ऑफ अमृतसर ने सोमवार को हड़ताल कर काम ठप रखा। वहीं, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर वकीलों की सुरक्षा की मांग की। याचिका में जोशी को प्रतिवादी बनाया गया है। इसमें कहा गया कि गोरसी के खिलाफ अमृतसर के व्यापारी राकेश भारद्वाज पर हमले की जांच के मामले में दर्ज एफआईआर की जांच निष्पक्ष एजेंसी के निर्देश दिए जाएं। 

विनीत महाजन और संदीप गोरसी की ओर से जोशी के खिलाफ दो केस और होटल की इमारत तोडऩे के तहत अलग से केस दर्ज करवाया गया था। इस पर जोशी के खिलाफ वारंट जारी किए हैं। इसमें अग्रिम जमानत के लिए जोशी ने सेशन कोर्ट में एप्लीकेशन दायर की थी, लेकिन हड़ताल के चलते अदालत की ओर से मामले पर सुनवाई के लिए 13 मई की तारीख तय की गई है।

लंबित आईपीएस पोन्नूचामी जेल को मिली जमानत

दारा एनकाउंटर केस में गिरफ्तार आईपीएस अफसर व तत्कालीन आईजी ए. पोन्नूचामी जयपुर सेंट्रल जेल से एक माह की जमानत पर बाहर आ गए। हाईकोर्ट के आदेश के बाद पोन्नूचामी सोमवार दोपहर 12:30 बजे जेल से बाहर आए।
जेल से बाहर आते ही पोन्नूचामी ने मुख्य द्वार के ऊपर लगी गणेश प्रतिमा को नमन किया।
सीबीआई ने दारा सिंह एनकाउंटर केस में ए पोन्नूचामी को मई 2011 में गिरफ्तार किया था। पोन्नूचामी तब से जेल में ही थे। पोन्नूचामी के खिलाफ कोर्ट ने 25 अगस्त 2011 को आरोप तय किए थे।

शुक्रवार को हाईकोर्ट के न्यायाधीश महेश चन्द्र शर्मा ने पोन्नूचामी को दो लाख रुपए के व्यक्तिगत मुचलके और दो-दो लाख रुपए की दो जमानतों पर अंतरिम जमानत दी थी। अंतरिम जमानत अर्जी में पोन्नूचामी ने कहा कि उनकी मां संगु मुत्थामल कैंसर से पीडि़त हैं और चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी रेडियो थेरेपी चल रही है और मुझसे मिलना चाहती हैं। पोन्नूचामी की ओर से उनकी मां के इलाज से संबंधित दस्तावेज पेश किए गए।

Sunday, May 11, 2014

पत्‍नी से जबरन शारीरिक संबंध बनाना नहीं माना जाएगा बलात्‍कार

राजधानी की एक अदालत ने पत्‍नी का बलात्‍कार करने के आरोपी एक पति को बरी कर दिया है। यह फैसला देते हुए कोर्ट ने कहा कि किसी महिला के साथ जबर्दस्ती बनाए गए शारीरिक संबंध को उस वक्‍त रेप की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता, अगर महिला आरोपी से शादी के रिश्‍ते में हो। द्वारका कोर्ट में चल रहे एक मामले में एक महिला ने अपने पति पर ही रेप करने का आरोप लगाया था। कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि पति और पत्नी होने की हालत में रेप का मामला नहीं बनता है, भले चाहे पीड़ित की इच्छा और सहमति के बगैर सेक्स हुआ हो। 

पत्नी ने दावा किया था कि मार्च 2014 में आरोपी उसे बेहोशी की हालत में गाजियाबाद के मैरिज रजिस्ट्रार के दफ्तर ले गया और शादी के कागजात पर साइन करवा लिए। आरोप था कि बाद में आरोपी ने पीड़ित के साथ रेप किया और फिर उसे छोड़ दिया। महिला ने अक्टूबर 2013 में पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी। अदालत ने इस मामले में सात मई को अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि शिकायतकर्ता और आरोपी कानूनी तौर पर शादीशुदा हैं। साथ ही पीड़ित बालिग भी हैं। ऐसे में दोनों की शादी होने के बाद जबर्दस्ती सेक्स होने पर भी रेप का केस नहीं बनता है। 

मेरठ में सांप्रदायिक हिंसा के बाद स्कूल बंद, सियासत शुरू,

मेरठ में शनिवार को हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद वहां प्रशासन ने स्‍कूलों में छुट्टि‍यां घोषि‍त कर दी है। साथ ही सि‍यासत भी शुरू हो गई है। मेरठ में तनाव के मद्देनजर डीएम ने सोमवार को कक्षा 12 तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी घोषित कर दी है। अब स्कूल 15 मई को खुलेंगे। स्कूलों में 13 मई को हजरत अली जन्मदिवस और 14 मई को बुद्ध पूर्णिमा का पहले से ही सार्वजनिक अवकाश है।

शनिवार को मेरठ में हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद माहौल फिलहाल शांत है। गौरतलब है कि हिंसा में 50 से ज्‍यादा लोग घायल हुए हैं। इलाके में भारी तादाद में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। दूसरी जगहों से भी सुरक्षा बलों को बुलाया गया है। हालात की समीक्षा के लिए प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी मेरठ (यूपी) पहुंचे हैं। जांच के बाद वह मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव को रिपोर्ट देंगे। झड़प के सिलसिले में कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप है।

पश्चिम बंगाल में मतदान के दौरान तृणमूल, माकपा कार्यकर्ताओं के बीच गोलीबारी, कई घायल

 लोकसभा चुनाव के नौवें और आखिरी चरण के तहत 41 सीटों पर वोटिंग चल रही है। इस चरण में उत्‍तर प्रदेश की 18, पश्चिम बंगाल की 17 और बिहार की छह सीटों पर मतदान हो रहा है। उत्‍तर प्रदेश के चंदौली में एक मतदान केंद्र के अंदर मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव की स्टिकर वाला लैपटॉप देखा गया। लाल रंग के बैकग्राउंड वाले इस स्टिकर पर लिखा हुआ है, 'पूरे होते सपने।' यह वही लैपटॉप है जिसे अखिलेश यादव की सरकार ने छात्रों को बांटा था। इस मामले पर भाजपा प्रवक्‍ता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मतदान केंद्र के भीतर लैपटॉप पर अखिलेश यादव की फोटो लगी होना, चुनाव आचार संहिता का उल्‍लंघन है। 

उधर, मतदान के दौरान पश्चिम बंगाल में हिंसा की खबर है। राज्‍य के उत्‍तरी 24 परगना जिले के हारूआ विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस और माकपा कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई। दोनों पक्षों की तरफ से की गई गोलीबारी में 20 से ज्‍यादा लोगों के घायल होने की खबर है।

Thursday, May 8, 2014

आडवाणी, जोशी, उमा की बचाव में आया संघ, मुख्‍यालय में हो रही हैं गुप्‍त बैठकें?

भाजपा में किनारे लगाए गए नेताओं का महत्व कायम रखने की कवायद आरंभ हो गई है। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के पहले संघ ने इस मामले में गृहकार्य आरंभ कर दिया है। संघ मुख्यालय में भाजपा के केंद्रीय नेताओं के आगमन के साथ इस तरह की चर्चा को बल मिल रहा है। बुधवार को पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री मुरली मनोहर जोशी व सुब्रम्हण्यम स्वामी ने सरसंघचालक से मुलाकात कर लंबे समय तक चर्चा की।

उन्होंने यह भी कहा था कि मध्यप्रदेश का एक मंत्री उनके विरोध में षडय़ंत्र रच रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि संघ व भाजपा में समन्वय के लिए कुछ नेताओं की भूमिका में बदलाव की तैयारी की जा रही है। चुनावी स्थितियों का आकलन भी किया जा रहा है।

ममता ने कहा- भाजपा गिड़गिड़ाएगी तो भी नहीं दूंगी

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी ने स्‍वीकार किया है कि चुनावों के बाद अगर जरूरत पड़ी तो सरकार बनाने के लिए ममता बनर्जी, जयललिता और नवीन पटनायक जैसे नेताओं की मदद ली जा सकती है। उधर, तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी ने चुनाव बाद भाजपा से गठबंधन की बात से साफ इनकार कर दिया है। ममता का कहना है कि अगर भाजपा समर्थन के लिए गिड़गिड़ाएगी तब भी वह ऐसा नहीं करेंगी। साथ ही ममता ने यह भी दावा किया किभाजपा के नेतृत्‍व में एनडीए गठबंधन को बहुमत नहीं मिल पाएगा।


मोदी का यह भी कहना है कि चुनाव प्रचार के दौरान वह इन नेताओं पर जिस तरह हमला करते हैं, उससे यह मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए कि इनसे चुनाव के बाद गठबंधन के दरवाजे बंद हो चुके हैं। मोदी ने संकेत दिए हैं कि इन नेताओं पर उनके हमले रणनीति का हिस्‍सा हैं। एक अंग्रेजी न्‍यूज चैनल को दिए इंटरव्‍यू में मोदी ने ये बातें कहीं।

बाजी मार ले जाएंगे मोदी, अजय राय नंबर दो और केजरीवाल आएंगे थर्ड

काशी में इस बार लोकसभा चुनाव का जो नजारा है, वह संभवत: पहले कभी नहीं दिखा। पहली बार किसीपार्टी के प्रधानमंत्री पद के घोषित उम्‍मीदवार (नरेंद्र मोदी) यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। इसलिए इस सीट पर पूरे देश की नजर है। भाजपा, कांग्रेस और आप, तीनों ही पार्टियों ने यहां पूरी ताकत झोंक दी है। प्रचार के आखिरी चरण में नरेंद्र मोदी ने यहां गुरुवार को रोड शो किया और अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को रोड शो कर रहे हैं। 
एक इंटरव्यू में अपने आकलन का आधार बताते हुए डॉ. मिश्रा कहते हैं, 'बनारस में तीन लाख मुस्लिम, तीन लाख ब्राह्मण, 1.5 लाख भूमिहार, एक लाख दलित, 70 हजार पटेल, 60 हजार नाविक/मछुआरे, 70 हजार गुजराती, एक लाख यादव व दो लाख अन्‍य मतदाता हैं। यहां जाति के आधार पर वोटों का ध्रुवीकरण कभी नहीं हुआ है, पर सांप्रदायिक आधार पर होता है। यह अजीब तरह का ध्रुवीकरण है। 1952 से 1991 तक यहां समाजवादी राम मनोहर लोहिया, राजनारायण या कांग्रेसी उम्‍मीदवार जीतते रहे। जब अयोध्‍या आंदोलन के चलते हिंदू मतदाताओं का ध्रुवीकरण हुआ तब से यह भाजपा का गढ़ बन गया।'
Read More

Wednesday, May 7, 2014

सात साल बाद सजा काटकर घर पहुंचे IPS दिनेश एमएन,

सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले में जमानत पर रिहा होने के बाद उदयपुर के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक दिनेश एमएन बुधवार को मुंबई से 12 बजे की फ्लाइट से जयपुर आ गए। गांधीनगर स्थित आवास पर मीडिया के सवालों से बचते हुए उन्होंने कहा कि 'प्लीज...पॉलिटिकल और सोहराबुद्दीन प्रकरण पर सवाल मत पूछिए।...सात साल तक जेल में रहने का उन्हें कोई गिला शिकवा नहीं है। सात साल में जनता और पुलिसकर्मियों ने जो प्यार दिया है, उसी की बदौलत आज भी पूरी तरह फिट हूं और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरूंगा।' इससे पहले एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने के लिए कई पुलिस अधिकारी और गणमान्य लोग आए।

आगे क्या: राज्य सरकार कर सकती है बहाल
हाईकोर्ट वकील हेमंत नाहटा ने बताया कि अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन व अपील) नियम 1963 के उप नियम 3 के तहत संबंधित सेवा के अधिकारी के निलंबन पर हर तीन महीने में रिव्यू होता है। अगले रिव्यू में राज्य सरकार चाहे तो बहाल करते हुए नियुक्ति भी दे सकती है। वहीं, पुलिस अफसरों के मुताबिक दिनेश एमएन अगर अभी बहाल होते हैं तो उनकी वर्तमान पोस्टिंग आईजी स्तर पर होगी।

स्मृति की शिकायत पर एक्शन-अफसर ने प्रियंका की पीए को अमेठी छोड़ने को कहा

अमेठी में बीजेपी की उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी वाड्रा की सचिव प्रीति सहाय (तस्वीर में) पर आरोप लगाया है कि वे 'लोकल' नहीं हैं फिर भी अमेठी के थूरी पोलिंग बूथ पर बीजेपी नेता की मौजूदगी का विरोध कर रही हैं। प्रीति ने स्मृति पर पलटवार करते हुए कहा है कि बीजेपी नेता वोटरों को प्रभावित करने की कोशिश कर रही हैं। प्रीति के मुताबिक स्मृति फिर से मतदान चाहती हैं। चुनाव आयोग की तरफ से रिटर्निंग अफसर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रीति सहाय को अमेठी संसदीय क्षेत्र तुरंत छोड़ने को कहा है। 
बीजेपी की उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर कांग्रेस के राज्य स्तर के नेता पर बीजेपी के पोलिंग एजेंट को अमेठी के थूरी पोलिंग बूथ पर धमकाने का आरोप लगाया। स्मृति ईरानी ने इससे पहले ट्वीट कर आरोप लगाया था कि कांग्रेस के कार्यकर्ता जगदीशपुर के कैमा पोलिंग बूथ पर बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट कर रहे हैं। ईरानी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'जो नीच राजनीति की बात करते हैं (राहुल गांधी) उन्हें बता दें कि उनके कार्यकर्ता जगदीशपुर के कैमा बूथ पर मारपीट कर रहे हैं।

Monday, May 5, 2014

मोदी को हराने के लिए मैदान में कूदे इमाम, केजरीवाल वोटर्स से पूछ रहे खास सवाल

वाराणसी में बीजेपी के पीएम पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी को घेरने के लिए सभी विरोधियों ने पूरा जोर लगा दिया है। 2011 में गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी ने इमाम मेंहदी हसन बाबा की ओर से भेंट की गई टोपी पहनने से इनकार कर दिया था। यह घटना सुर्खियों में आ गई थी। अब वही इमाम बीजेपी के पीएम पद के कैं‍डिडेट और वाराणसी से चुनाव लड़ रहे नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रचार करने के लिए मैदान में कूद पड़े हैं।  उधर, अरविंद केजरीवाल भी एक खास रणनीत‍ि के तहत मोदी समर्थकों का मोहभंग करने के लिए उनसे कुछ खास सवाल पूछ रहे हैं। बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कुछ बुद्धिजीवी और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रचार करने का फैसला किया है। 
केजरीवाल को पता है कि वाराणसी में बीजेपी के पांरपरिक वोटरों के बीच उनकी डगर इतनी आसान नहीं है। इसलिए वह चुनावी जनसभाओं और रै‍लियों के साथ-साथ आम लोगों से सीधी बातचीत भी कर रहे हैं। इस कवायद का मुख्‍य मकसद है कि लोगों का मोदी से मोहभंग करना। इसके लिए केजरीवाल तर्कों से लेकर आंकड़ों तक का सहारा ले रहे हैं। उन्‍हें पूरा यकीन है कि अपनी इन कोशिशों से वह लोगों पर चढ़े मोदी के बुखार को उतार सकेंगे। केजरीवाल कुछ खास सवाल पूछकर वाराणसी की जनता को आम आदमी पार्टी की विचारधारा से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। जानकार भी मानते हैं कि वाराणसी की जनता ने अब उन्‍हें पहले के मुकाबले ज्‍यादा गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है। 

ममता को घेरने में फिर गलतबयानी कर गए मोदी

रविवार को बांग्लादेश से आए मुस्लिमों के मुद्दे पर बीजेपी के पीएम कैंडिडेट नरेंद्र मोदी ने प.बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को निशाने पर लिया। आसनसोल में सभा के दौरान मोदी ने ममता पर करारे वार भी किए। उन्होंने गुजरात के मुसलमानों और बंगाल के मुसलमानों की स्थिति पर सच्चर कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कुछ आंकड़े भी सामने रखे, जो गुजरात के मुसलमानों का बेहतर स्थिति में होना दर्शाते हैं। इन आंकड़ों की मदद से मोदी ने सांप्रदायिकता बनाम विकास और गर्वनेंस की बात की।
 
मोदी के द्वारा रखे गए इन आंकड़ों की पड़ताल करें, तो पता चलता है कि गुजरात में अल्पसंख्यक समुदाय कुछ मामलों बंगाल के मुस्लिमों से बेहतर स्थिति में हैं, लेकिन कुछ मामलों में मोदी के आंकड़े सही नहीं है। एक तथ्‍य यह भी है कि जिन विषयों पर मोदी ने ममता को घेरने की कोशिश की है, उन आंकड़ों के लिए वे जिम्मेदार ही नहीं थी, क्योंकि उस वक्त उनकी सरकार बंगाल में नहीं थी।

Friday, May 2, 2014

मोदी के इंटरव्‍यू में हुई कांट-छांट, सूचना और प्रसारण मंत्री पर खड़े किए सवाल

 बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी द्वारा दूरदर्शन को दिए गए इंटरव्‍यू पर पैदा हुआ विवादथमने का नाम नहीं ले रहा है। इस इंटरव्‍यू के कई हिस्‍सों को काटने को लेकर विवाद मचा हुआ है। अब प्रसार भारती के सीईओ जवाहर सरकार ने भी स्‍वीकार कर लिया है कि इस इंटरव्‍यू से कई मुद्दों पर मोदी की बात को काट दिया गया है।
जवाहर सरकार ने इसके साथ ही इशारों में सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी को आड़े हाथ लिया है और उन्‍हें दूरदर्शन की आजादी में खलल डालने का जिम्‍मेदार ठहराया है। हालांकि, तिवारी ने इन आरोपों का खंडन किया है। तिवारी का कहना है कि दूरदर्शन प्रसार भारती के अंतर्गत आता है, सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत नहीं।

लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के डीए आधारित भत्ते 25 फीसदी तक बढ़े

केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिली है। महंगाई भत्ते (डीए) के आधार पर मिलने वाले उनके तमाम भत्तों में 25 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। केंद्र सरकार और इसके उपक्रमों में काम करने वाले लाखों कर्मचारियों को इसका लाभ एक अप्रैल 2014 से मिलेगा। 
अब कर्मचारियों का डीए बढ़कर 100 फीसदी हो गया, लिहाजा भत्तों में एक बार फिर 25 फीसदी की वृद्धि की गई है।  रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर फाइनेंस अमिरचंद जैन ने बिलासपुर समेत सभी जोनों के जीएम को नए बदलाव के मुताबिक एलाउंस देने के निर्देश जारी कर दिए हैं। एसईसीआर रेलवे डीजीएम (जी)आरके अग्रवाल ने बताया कि डीए से प्रभावित होने वाले भत्तों में वृद्धि का लाभ सभी कर्मचारी-अधिकारी को मिलेगा। बढ़ोतरी का सबसे बड़ा लाभ चिल्ड्रन एजुकेशन एलाउंस के अलावा डेली एलाउंस के तौर पर सामने आएगा।

दी को घेरने के लिए प्रियंका ने बनाया प्लान, थाह ले रही टीम

नरेंद्र मोदी और प्रियंका गांधी वाड्रा अब एक-दूसरे के 'गढ़ों' में जाकर जुबानी हमले की तैयारी कर चुके हैं। 5 मई को अमेठी में मोदी की रैली के एलान के बाद राहुल गांधी और प्रियंका की निजी टीम वाराणसी का सर्वे कर रही है। बताया जा रहा है कि राहुल और प्रियंका की निजी टीम के सर्वे के बाद यह तय होगा कि प्रियंका किस तरह वाराणसी शहर में प्रचार कर करेंगी। अटकल लगाई जा रही है कि 7 मई को अमेठी में मतदान खत्म होने के बाद किसी भी दिन प्रियंका वाराणसी आकर अजय राय के पक्ष में प्रचार कर सकती हैं।  
शुक्रवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा की निजी टीम वाराणसी पहुंची। तीन सदस्यों वाली इस टीम को जिला कांग्रेस कमेटी ने गाड़ी भी मुहैया कराई। टीम ने पूरे दिन शहर की सड़कों पर खाक छानी। सूत्रों के मुताबिक टीम के सदस्यों ने शुक्रवार को वाराणसी के कई रास्तों का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि टीम की रिपोर्ट के आधार पर ही यह तय होगा कि रोड शो किया जाए या छोटी-छोटी सभाएं। वाराणसी से कांग्रेस के उम्मीदवार अजय राय के अनुसार प्रियंका उनके अनुरोध पर ‘जल्द’ ही बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए वाराणसी आने को तैयार हैं। 

स्‍वाति की दर्दनाक कहानी: अधूरा ही रह गया नौकरी मिलने के बाद घर का पहला सफर

चेन्‍नई. चेन्‍नई सेंट्रल स्‍टेशन पर खड़ी गुवाहाटी-बेंगलुरु एक्‍सप्रेस में गुरुवार को हुए धमाकों की जांच में पुलिस के हाथ अब तक कुछ नहीं लगा है। इन धमाकों के पीछे आतंकवादी साजिश होने की आशंका जताई गई है। एनआईए मामले की जांच कर रही है। तमिलनाडु सरकार ने सीबीसीआईडी जांच के आदेश भी दे दिए हैं। मामले में 2 लोग हिरासत में लिए गए हैं। 
तत्‍काल टिकट कराकर लौट रही थी घर 
राजलक्ष्‍मी ने बताया, स्‍वाति को पहली सैलरी जनवरी में मिली थी, जिसके बाद वह बेहद खुश थी। वह तभी से घर आना चाहती थी, लेकिन आ नहीं पाई थी। मंगलवार को उसने तत्‍काल कोटे से टिकट लिया और बुधवार को ट्रेन में सवार हुई। वह गुरुवार शाम घर पहुंच जाती। हमने उसके पसंद की खाने की चीजें बनवाई थीं। जो कुछ हुआ, वह हमारी कल्‍पना से परे है। हम टूट चुके हैं। भगवान हमारी बच्‍ची को ऐसे कैसे छीन सकता है? उसकी क्‍या गलती थी? उसे लोगों ने क्‍यों मार डाला?