Showing posts with label State Hindi News. Show all posts
Showing posts with label State Hindi News. Show all posts

Monday, May 26, 2014

मालगाड़ी से टकराई गोरखधाम एक्सप्रेस, 40 की मौत, 70 घायल

उत्‍तर प्रदेश में सोमवार को हुए रेल हादसे में मरने वालों की संख्‍या 40 हो गई है। इसमें 70 से ज्‍यादा लोग जख्‍मी भी हुए हैं। नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट सचिव से बात कर घायलों को राहत पहुंचाने के लिए कहा है। हादसा सोमवार की सुबह करीब 10.30 बजे बस्ती और गोरखपुर के बीच चुरेब स्टेशन के पास हुआ। लखनऊ से गोरखपुर जा रही गोरखधाम एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी एक ही ट्रैक पर आ गई और दोनों में टक्कर हो गई।

PHOTOS: मालगाड़ी से टकराई गोरखधाम एक्सप्रेस, 40 की मौत, 70 घायलअसिस्टेंट लोको पायलट कुमार रवि रंजन की हादसे में मौत हो गई, लोको पायलट लक्ष्मी नारायण की एक टांग कट गई, जबकि दूसरे में फ्रैक्चर हुआ है। जानकारी के मुताबिक, गलत सिग्नल मिलने की वजह से गोरखधाम एक्सप्रेस और मालगाड़ी एक ही ट्रैक पर आ गईं। हादसे में ट्रेन की तीन जनरल बोगियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और छह डिब्बे बे-पटरी हो गए। 

Thursday, May 22, 2014

मोदी लहर' से हुआ बड़ा उलटफेर, नीतीश को बचाएंगे लालू: जदयू को राजद का बिना शर्त समर्थन

पटना. बिहार की राजनीति में गुरुवार को नाटकीय मोड़ आ गया। जदयू की धुर विरोधी रही राजद अब उसका समर्थन करेगी। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बिहार विधानसभा में शुक्रवार को विश्वासमत पर वोटिंग होगी। इसमें लालू की पार्टी ने बिना किसी शर्त पर जदयू के समर्थन का फैसला किया है। राजद विधायक दल के नेता अब्दुल बारी सिद्दकी ने इस बात के संकेत दिए हैं।
'मोदी लहर' से हुआ बड़ा उलटफेर, नीतीश को बचाएंगे लालू: जदयू को राजद का बिना शर्त समर्थन 
विधान सभा में राजद के 21 विधायक हैं। इनके समर्थन के बाद जदयू सरकार को बहुमत की समस्‍या नहीं रहेगी। 243 सदस्यों की विधान सभा में जदयू के पास 121 विधायक हैं। 4 सदस्यों वाली कांग्रेस का भी जदयू को समर्थन प्राप्त है।  READ MORE

 
 
 

 
 

 

 
 
 

 

Friday, May 16, 2014

Bihar Election 2014 People Are Glued To The TV All Morning, Ladies Also In Recent

शुक्रवार के दिन सभी लोगों की दिनचर्या बदली-बदली सी थी। नेता क्या चुनाव से जुड़े लोग भी सुबह-सुबह जागे। सबसे पहले मंदिर में माथा टेका और मतगणना स्थल की ओर मूव कर गये। सुबह से ही मतगणना स्थल पर हर पार्टी के कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा थे। कड़ी सुरक्षा के कारण भीड़ मतगणना स्थल के काफी दूर था। यहां  भी लोग अपने-अपने नेताओं के जीत के समीकरण बनाते दिखे। मतगणना स्थल की बात छोड़ दीजिए, शहरों में चौक-चौराहों से लेकर गांवों में भी चुनावी गणित बनते बिगड़ते रहे। हर कोई अपने-अपने रूप से विश्लेषण करते नजर आए।
 सुबह से टीवी से चिपके रहे लोग, महिलाओं ने भी जाना हाल
महिलाओं ने भी जाना हाल

सुबह से शुरू हुई मतगणना की जानकारी लेने और पल-पल प्रत्याशियों की जीत-हार की स्थिति जानने के लिए महिलाओं ने घर का काम सुबह में निबटा दिया। बच्चों के स्कूल नहीं थे, पति को भी दस बजे कार्यालय जाना था। महिलाएं अपने परिवार के साथ चाय की चुस्कियों के साथ चुनावी हाल जानती रहीं।

BJP Candidate From Gurdaspur Vinod Khanna Won By 136 106 Votes

पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विनोद खन्ना 136106 वोट से जीते। 
भाजपा की जीत का कारणः
खन्ना के प्रति स्थानीय लोगों की सहानुभूति का असर देखने को मिला।  
गुरदासपुर से भाजपा प्रत्याशी विनोद खन्ना 136106 वोट से जीते
इसी सीट से विनोद खन्ना तीन बार जीत चुके हैं और कभी भी विवादों के घेरे में नहीं रहे। जो की उनके लिए पॉजेटिव प्वाइंट था।
यहां मोदी फेक्टर काम कर गया। 
गुरदासपुर का ऊपरी हिस्सा भाजपा का गढ़ रहा है।

Thursday, May 15, 2014

MP LIVE: यहां जानिए मध्यप्रदेश की सीटों का पल-पल का हाल

मप्र: 51 जिले में 29 सीटें पर 378 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर। चुनाव आयोग के 62 आब्जर्वरों की देखरेख में खुलेगा किस्मत का पिटारा। मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीट के लिए सभी 51 जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना प्रारंभ हुई। मतगणना की प्रक्रिया शासकीय भवनों के 321 कक्ष/हाल में 3 हजार 255 टेबिल पर करवाई जा रही है। इन टेबिलों पर 67 हजार 152 ईवीएम में डाले गए 2 करोड़ 96 लाख वोट की गिनती होगी। कुल डाक-मतपत्रों की संख्या 54 हजार 823 है। इनमें 26 हजार 241 सर्विस वोटर एवं 28 हजार 542 कर्मचारियों के डाक-मतपत्र शामिल हैं।
 MP LIVE: यहां जानिए मध्यप्रदेश की सीटों का पल-पल का हाल
ये जीते
  1. विदिशा-सुषमा स्वराज(भाजपा) ने  लक्ष्मण सिंह(कांग्रेस) को हराया।  
प्रेक्षक
भारत निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश में मतगणना के लिये 62 प्रेक्षक भेजे हैं। 51 जिले की मतगणना के लिये 59 मतगणना प्रेक्षक और एक प्रेक्षक विदिशा विधानसभा उप चुनाव के लिये भेजा गया है। भोपाल और जबलपुर क्षेत्र की मतगणना के लिये आयोग ने दो विशेष प्रेक्षक भेजे हैं। आयोग के अवर सचिव एके पाठक भोपाल एवं अवर सचिव मलय मलिक जबलपुर में मतगणना की प्रक्रिया पर सूक्ष्म निगरानी रखेंगे।

PICTURES Of Celebration Of BJP, Lok Sabha Elections 2014


16 वीं लोकसभा का सरताज कौन होगा, इसका फैसला तो मतगणना पूरी होने के बाद ही होगा। लेकिन चुनावी नतीजे आने से पहले ही भाजपा अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त दिख रही है। (LIVE: दिल्ली की सातों सीटों पर बीजेपी आगे) सुबह से ही भाजपा मुख्‍यालय और प्रदेश कार्यालय पर जश्‍न का माहौल देखा जा रहा है। भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर, मुख्‍तार अब्‍बास नकवी और रामलाल ने भी कार्यकर्ताओं के साथ जश्‍न में शामिल हुए और उन्‍होंने खूब ढ़ोल बजाकर कार्यकर्ताओं का उत्‍साहवर्धन किया। (LIVE : रुझानों में एनडीए को बहुमत)
 








LIVE PICS: नतीजों से पहले जश्‍न मना रही भाजपा, आप भी देखें

यहां कार्यकर्ता नाच-गाकर जश्‍न मनाने में जुटे हुए हैं। सैकड़ों की संख्‍या में उत्साही समर्थक यहां सुबह ही ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंच गए थे। अशोक रोड स्थित भाजपा मुख्‍यालय समर्थकों से अटे पड़ा है। पूरा अशोक रोड ढोल की तानों और आतिशबाजी से गूंज रहा है।
Read More.......

Election Result Live Modi Nda To Get Majority

वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में एनडीए को बहुमत मिल गया है। चुनाव से पहले आए सर्वे के नतीजों और सभी चरणों का मतदान खत्‍म होने के बाद आए एग्जिट पोल के नतीजे गलत साबित होत दिख रहे हैं। ज्‍योतिषियों का अनुमान भी गलत साबित हो गया है। लेकिन, सटोरियों का अनुमान रुझानों के सबसे करीब है। रुझानों के मुताबिक केवल 493 सीटों में से ही भाजपा 243 सीटों पर जीतती दिख रही है। सटोरियों ने भाजपा को 244 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था।
 
मोदी खेमे में जश्‍न: रुझान के सबसे करीब है सटोरियों का अनुमान, एग्जिट पोल पीछे
मतदान के बाद आए सात एग्जिट पोल में से केवल दो में ही एनडीए को बहुमत मिलता दिखाया गया था। चुनाव परिणामों पर कांग्रेस की ओर से पहली प्रतिक्रिया पार्टी प्रवक्‍ता मीम अफजल ने यह कहते हुए दी है कि मोदी ने जो जाति की राजनीति की, बांटने की राजनीति की उसे देखते हुए यही कहा जा सकता है कि यह दंगों की जीत है, बांटने की राजनीति की जीत है।

Loksabha Election 2014: Voting Ends, Exit Poll Result Out

लोकसभा चुनाव 2014 के नौ दौर की वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने लगे हैं। आज तक सिसेरो के एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनने के संकेत दिख रहे हैं। एग्जिट पोल के मुताबकि एनडीए को 261-283, यूपीए को 110-120 और अन्य 150-162 सीटें मिलने का अनुमान अपने एग्जिट पोल में लगाया है।
EXIT POLL: रिकॉर्ड सीटों के साथ बहुमत लाएगा NDA
इंडिया टीवी ने अपने एग्जिट पोल में यह अनुमान लगाया है कि एनडीए को 289, यूपीए को 101, 'आप' को 5 और अन्य 148 सीटें मिल सकती हैं। हालांकि, टाइम्स नाउ ओआरजी ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए को 249 और यूपीए 148 सीटें दी हैं। कांग्रेस ने अपने चुनावी इतिहास में आज तक कभी भी 114 सीटों से कम नहीं हासिल किया है।
Read more.......

भाजपा खेमे में बैठकों का दौर, कांग्रेस के पोस्‍टर से गायब हुए सोनिया-राहुल के नाम

नई दिल्‍ली. चुनाव नतीजों की घोषणा से पहले भाजपा खेमे में हलचल तेज हो गई है, जबकि कांग्रेस खेमे में घट रही घटनाओं और बयानबाजी से ऐसा लग रहा है जैसे पार्टी ने अभी से हार मान ली है। भाजपा खेमे की बात करें तो गुरुवार सुबह से ही भाजपा नेताओं की बैठकों का दौर शुरू हो गया। सुबह-सुबह ही अध्‍यक्ष राजनाथ सिंह ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की।
भाजपा खेमे में बैठकों का दौर, कांग्रेस के पोस्‍टर से गायब हुए सोनिया-राहुल के नामदूसरी ओर, कांग्रेस खेमे में सन्‍नाटा का माहौल है। पार्टी के मुख्‍यालय में भी कोई बड़ा नेता नहीं दिखा। मुख्‍यालय के लॉन में टेंट वगैरह लगाए जा रहे थे। 16 मई को मीडिया के लिए कियोस्‍क बनवाए जा रहे हैं। लेकिन, खास बात यह दिखी कि यहां लगाए गए बड़े-बड़े पोस्‍टर में राहुल  READ MORE

कौन करेगा मोदी की ताजपोशी- अम्मा, दीदी या बहनजी? समझिए

एग्जिट पोल के नतीजों से भारतीय जनता पार्टी प्रफुल्लित है। भाजपा नेता यह मान कर ही चल रहे हैं कि उनकी सरकार बनेगी। पोल भी इस ओर संकेत करते हैं कि भाजपा 2014 के लोकसभा चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी और नरेन्द्र मोदी देश के अगले प्रधानमंत्री हो सकते हैं। लेकिन अगर भाजपा और सहयोगी पार्टियां 272 का जादुई आंकड़ा छूने में असफल रही तो देश की तीन बड़ी महिला नेताओं की अगली of

लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले ही एग्जिट पोल जयललिता की पार्टी एआईएडीएमके और ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के लिए अच्छे नतीजों की ओर संकेत कर रहे हैं। अगर भाजपा और सहयोगी दल 272 तक नहीं पहुंचते तो दोनों अगली सरकार में किंग मेकर की भूमिका निभा सकती हैं।

Monday, May 5, 2014

कुमार विश्वास के घर पुलिस की दबिश, परिवार वालों को दी अमेठी छोड़ने की धमकी!

अमेठी में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को चुनौती दे रहे आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुमार विश्वास ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए अमेठी जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कुमार का कहना है कि स्थानीय प्रशासन राहुल गांधी को जिताने में मदद कर रहा है। विश्वास ने सोमवार रात अपने घर पर पुलिस की दबिश के बारे में कहा, 'पुलिस का कहना है कि मेरी पत्नी यहां की मतदाता नहीं है इसलिए उसे अमेठी छोड़ देना चाहिए। अगर उत्तर प्रदेशसरकार में दम है तो उन्हें चुनौती देता हूं कि वे यही बात प्रियंका के लिए भी कहें। बीते चार दिनों से पुलिस हमारे कार्यकर्ताओं को पकड़कर रात भर हिरासत में रख रही है। राहुल की नाव डूब रही है। कांग्रेस के लोग लिफाफे में रुपए बांट रहे हैं। उन पर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है।' 

सूत्रों ने बताया कि पत्रकारों पर हमले के मामले में विश्वास की गिरफ्तारी के लिए पुलिस वाले रात करीब 10.45 बजे विश्वास के आवास पर पहुंचे। आरोप है कि पुलिस वालों ने विश्वास की बहन, पत्नी से कहा कि वे तुरंत अमेठी छोड़ दें नहीं तो गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद विश्वास और पुलिस वालों में बहस शुरू हो गई। इसी बीच आप के कुछ कार्यकर्ताओं ने मीडियावालों को मौके पर बुला लिया। जब लोकल टीवी चैनल के कुछ पत्रकार वहां पहुंचे और कवरेज करने लगे तो पुलिस वाले रात 11.15 बजे वहां से चले गए। आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि पुलिस और जिला प्रशासन सिर्फ उनकी पार्टी को निशाना बना रहा है जबकि बीजेपी और कांग्रेस को छोड़ दिया गया है।