Showing posts with label News Headlines in Hindi Breaking News in hindi Daily News in hindi Hindi News Papers Local News in hindi. Show all posts
Showing posts with label News Headlines in Hindi Breaking News in hindi Daily News in hindi Hindi News Papers Local News in hindi. Show all posts

Monday, July 7, 2014

जानिए सुबह किस समय बिस्तर छोड़ने से मिलती है लक्ष्मी और लंबी उम्र

हमें रोज सुबह ब्रह्म मुहूर्त में बिस्तर का त्याग कर देना चाहिए। ब्रह्म का मतलब परम तत्व या परमात्मा। मुहूर्त यानी अनुकूल समय। रात्रि का अंतिम प्रहर अर्थात प्रात: 4 से 5.30 बजे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहा गया है। हमारी दिनचर्या सुबह उठने से आरंभ होती है। इसलिए सुबह जल्दी उठना दिनचर्या का सबसे पहला और महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी कारण हमारी संस्कृति में सुबह उठने का समय भी तय किया गया है, वह है ब्रह्म मुहूर्त।
ब्रह्म मुहूर्त में उठना हमारे जीवन के लिए बहुत लाभकारी है। इससे हमारा शरीर स्वस्थ होता है और दिनभर स्फूर्ति बनी रहती है। स्वस्थ रहने और सफल होने का यह ऐसा फार्मूला है जिसमें खर्च कुछ नहीं होता। केवल आलस्य छोड़ने की जरूरत है।
 
जानिए सुबह किस समय बिस्तर छोड़ने से मिलती है लक्ष्मी और लंबी उम्र
शास्त्रों में भी इसका उल्लेख है-

वर्णं कीर्तिं मतिं लक्ष्मीं स्वास्थ्यमायुश्च विदन्ति।
ब्राह्मे मुहूर्ते संजाग्रच्छि वा पंकज यथा॥
- भाव प्रकाश सार-93

अर्थात- ब्रह्म मुहूर्त में उठने से व्यक्ति को सुंदरता, लक्ष्मी, बुद्धि, स्वास्थ्य, आयु आदि की प्राप्ति होती है। ऐसा करने से शरीर कमल की तरह सुंदर हो जाता है।

आगे जानिए सुबह जल्दी जागने से और कौन-कौन स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते हैं...

Friday, July 4, 2014

मंदिर में जूते पहन कर घुसने का विरोध करने पर अड़े भाजपाई, पुलिस पर फेंके पत्‍थर

मुरादाबाद के कांठ में भाजपा की महापंचायत के मद्देनजर तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। पूरे इलाके में धारा 144 लगे होने के बावजूद भाजपाई महापंचायत पर अड़े हुए हैं। उन्‍होंने पुलिस पर पथराव भी किया।
यूपी: मंदिर में जूते पहन कर घुसने का विरोध करने पर अड़े भाजपाई, पुलिस पर फेंके पत्‍थर
विवाद कुछ दिनों पहले तब शुरू हुआ था जब एक मंदिर पर लगे लाउडस्पीकर को पुलिस ने जबरन उतार दिया था। कार्रवाई के दौरान पुलिस जूते पहनकर मंदिर में घुस गई थी।

आगे पढ़िए इस मामले में आईबी ने पहले ही जारी किया अलर्ट...