Showing posts with label Rajasthan. Show all posts
Showing posts with label Rajasthan. Show all posts

Friday, May 16, 2014

भाजपा कार्यालयों में जश्न का माहौल, बांटी गई मिठाइयां, देखें तस्वीरें

राजधानी समेत पूरे सूबे में भाजपा व उनके सहयोगी दलों के कार्यालयों में जश्न का माहौल शुरू हो गया है। भीषण गर्मी के बावजूद भाजपा, लोजपा और रालोसपा के प्रदेश पार्टी कार्यालयों सहित जिला मुख्यालयों में सुबह से ही कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचने लगे हैं। आपस में मिठाइयां बांटीं जा रही है।
रंग-अबीर उड़ाए और उमंग से भरे युवा कार्यकर्ताओं ने मोदी जिन्दाबाद, रामविलास पासवान जिंदाबाद और उपेन्द्र कुशवाहा के नारे लगा रहे हैं। इन कार्यालयों में सुबह से बाइक पर देश भक्ति के गाने और नरेन्द्र मोदी के गीत बज रहे थे। शहर में मोहल्लों में बीजेपी कार्यकर्ता एक-दूसरे को मिठाई बांटते रहे। कार्यालयों को फूल मालाओं से सजाया गया है। 
 भाजपा कार्यालयों में जश्न का माहौल, बांटी गई मिठाइयां, देखें तस्वीरें
पार्टी के पक्ष और सत्तारूढ़ दल जदयू के विरोध में नारेबाजी कर रहे भाजपा सहित अन्य सहयोगी पार्टी की स्थिति मजबूत होने की खबरें आने के साथ-साथ आतिशबाजी कर रहे हैं, ढोल नगाड़े बजने शुरु हो गये हैं और लड्डू बांटने का सिलसिला जारी है।

Thursday, May 15, 2014

Loksabha Election 2014: Voting Ends, Exit Poll Result Out

लोकसभा चुनाव 2014 के नौ दौर की वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने लगे हैं। आज तक सिसेरो के एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनने के संकेत दिख रहे हैं। एग्जिट पोल के मुताबकि एनडीए को 261-283, यूपीए को 110-120 और अन्य 150-162 सीटें मिलने का अनुमान अपने एग्जिट पोल में लगाया है।
EXIT POLL: रिकॉर्ड सीटों के साथ बहुमत लाएगा NDA
इंडिया टीवी ने अपने एग्जिट पोल में यह अनुमान लगाया है कि एनडीए को 289, यूपीए को 101, 'आप' को 5 और अन्य 148 सीटें मिल सकती हैं। हालांकि, टाइम्स नाउ ओआरजी ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए को 249 और यूपीए 148 सीटें दी हैं। कांग्रेस ने अपने चुनावी इतिहास में आज तक कभी भी 114 सीटों से कम नहीं हासिल किया है।
Read more.......

Monday, May 5, 2014

भाजपा को भी सताने लगा है बहुमत नहीं मिलने का डर?

विपक्षी पार्टियां भले ही कहती रही हों कि चुनाव में जीत मिलने के बाद भाजपा नरेंद्र मोदी की जगह राजनाथ सिंह को प्रधानमंत्री बना सकती है, लेकिन पार्टी में गुजरात के मुख्‍यमंत्री के खेमे ने साफ किया है कि चाहे कैसी भी परिस्थिति आ जाए, पीएम की कुर्सी पर मोदी ही बैठेंगे। इस खेमे से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अगर एनडीए को बहुमत नहीं मिला और दूसरी पार्टियों से समर्थन लेने की नौबत आई तो उस स्थिति में भी पीएम की कुर्सी से समझौता नहीं किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी विपक्ष में बैठना पसंद करेगी लेकिन ऐसा कतई नहीं होगा कि मोदी को छोड़ दिया जाए।
उधर, चुनाव के सात चरण पूरे हो जाने के बाद भाजपा के कुछ हलकों में बहुमत को लेकर चिंताएं भी उभर रही हैं। इन धड़े का मानना है कि एनडीए गठबंधन शायद बहुमत के लिए जरूरी 272 सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। गौरतलब है कि भाजपा अभी तक एनडीए गठबंधन की जीत को लेकर पूरी तरह आश्‍वस्‍त रही है। कई ओपिनियन पोल्‍स में भी इस गठबंधन को सबसे आगे दिखाया जा चुका है। एक पोल में तो एनडीए को बाकायदा बहुमत मिलने की बात कही गई थी।