उत्तर प्रदेश में सोमवार को हुए रेल हादसे में मरने वालों की संख्या 40 हो गई है। इसमें 70 से ज्यादा लोग जख्मी भी हुए हैं। नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट सचिव से बात कर घायलों को राहत पहुंचाने के लिए कहा है। हादसा सोमवार की सुबह करीब 10.30 बजे बस्ती और गोरखपुर के बीच चुरेब
स्टेशन के पास हुआ। लखनऊ से गोरखपुर जा रही गोरखधाम एक्सप्रेस और एक
मालगाड़ी एक ही ट्रैक पर आ गई और दोनों में टक्कर हो गई।
Showing posts with label Modi News. Show all posts
Showing posts with label Modi News. Show all posts
Monday, May 26, 2014
Friday, May 16, 2014
Captain Amarinder Singh Won In Amritsar,Punjab
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के बड़े नेता कैप्टन
अमरिंदर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता अरुण जेटली को कांटे
की टक्कर में हरा दिया है। दो बड़े नेताओं के इस चुनावी जंग पर पूरे देश की
नजर थी। जीत के बाद अमरिंदर सिंह ने प्रेस कॉन्फेंस कर लोगों का आभार
जताया। समर्थकों ने भी आतिशबाजी कर जीत की खुशी मनाई।
इस जीत से अमरिंदर को मिलेगी ताकत
पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह
के ताकत में कमी आई थी। विरोधियों ने हार का ठीकरा कैप्टन पर फोड़ा था।
लोकसभा चुनाव के इस हाइप्रोफाइल जीत से अमरिंदर की साख फिर से मजबूत होगी
और वे पंजाब कांग्रेस की कमान संभाल सकते हैं।
नरेंद्र मोदी जनता को व्यवसायियों का चौकीदार बना देंगे: राहुल
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी
ने गुरुवार को भाजपा के पीएम पद के प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी पर जमकर हमले
किए। राहुल ने कहा-मोदी कहते हैं कि कांग्रेस ने 60 वर्षों में कुछ नहीं
किया, मुझे चौकीदार बनाओ, मैं देश का विकास करूंगा। लेकिन, हकीकत यह है कि
वे जनता को व्यवसायियों का चौकीदार बना देंगे।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा गरीबों और किसानों को नहीं, सिर्फ
पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है। राहुल गोपालगंज में सभा को
संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान किसी धर्म, किसी जाति या
किसी प्रदेश का नहीं, बल्कि सबका है। राहुल बोले-बिहार ने देश को रास्ता
दिखाया है। कहा-भाजपा कहती है कि उसने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी है,
जबकि एनडीए सरकार के वक्त आतंकी घटनाओं में 22 हजार लोग मारे गए। वहीं
यूपीए शासनकाल में 800 लोग मारे गए हैं।
Lok Sabha Elections 2014, BJP Lead On All 8 Seats Of Malwa-Nimar
मालवा-निमाड़ की सभी आठ सीटों के नतीजे लगभग प्राप्त हो
चुके हैं। मोदी लहर पर सवार भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में जिस प्रकार
का प्रदर्शन किया है, ठीक उसी तरह का प्रदर्शन मालवा-निमाड़ में भी करने
में पार्टी सफल रही है।
भाजपा ने क्षेत्र की सभी आठ सीटों पर दमदार जीत दर्ज की है। इंदौर से
भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुमित्रा महाजन ने कांग्रेस के
सत्यनारायण पटेल को 4 लाख 66 हजार 467 मतों से पराजित कर रिकॉर्ड आठवीं
बार जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की। वहीं धार से भाजपा की सावित्री
ठाकुर ने कांग्रेस के उमंग सिंघार को 1 लाख 4 हजार 328 वोट से हराया।
जजमेंट डे: कैंडिडेट टेंस, आज टूटेगा सस्पेंस
लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ सीट पर शहर के वोटर्स ही नहीं देश भर की नजर
है। आमतौर पर चुनावी शोर से दूर रहने वाले चंडीगढ़ के सेक्टरों में इस बार
रोड शो की गूंज भी सुनाई दी। चुनाव में खास इंटरेस्ट न लेने वाले शहर के
लोग 10 अप्रैल को लोकतंत्र के इस महापर्व में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग करने
घरों से निकले। पहली बार रात आठ बजे तक वोट डालने का इंतजार भी किया।
वोटिंग में हिस्सेदारी ज्यादा थी, तो नतीजे के लिए बेसब्री से इंतजार भी।
वोटिंग के बाद कयास लगते रहे कि चंडीगढ़ का सांसद कौन होगा। यहां चर्चा के
केंद्र में बंसल, गुल और किरण ही रहे। लेकिन कुछ ही दिनों में शहर का
चुनावी पारा उतरने भी लगा। अब चर्चा का केंद्र चंडीगढ़ से दिल्ली शिफ्ट हो
चुका था। मार्केट, पार्क और घरों के अंदर बहस चल पड़ी थी कि दिल्ली में
सरकार कौन बनाएगा।

लेकिन अब जब फैसले की घड़ी नजदीक है, तो एक बार फिर बंसल, किरण और गुल की जीत-हार की बात घर-घर में हो रही है। 35 दिनों के बाद शुक्रवार को ये इंतजार खत्म होने जा रहा है। तमाम दावों, वादों, भाषणों, तर्क-वितर्क को भूल जाइए, क्योंकि आज है जजमेंट डे।
Read More.........
लेकिन अब जब फैसले की घड़ी नजदीक है, तो एक बार फिर बंसल, किरण और गुल की जीत-हार की बात घर-घर में हो रही है। 35 दिनों के बाद शुक्रवार को ये इंतजार खत्म होने जा रहा है। तमाम दावों, वादों, भाषणों, तर्क-वितर्क को भूल जाइए, क्योंकि आज है जजमेंट डे।
Read More.........
Thursday, May 15, 2014
LIVE: महाराष्ट्र में जीत की ओर एनडीए, प्रदेश भर में जश्न शुरू
महाराष्ट्र में 16वीं लोकसभा की सभी 48 लोकसभा सीटों पर मतगणना चल
रही है। अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में एनडीए गठबंधन 41
सीटों पर आगे चल रही है। महाराष्ट्र के इतिहास में पहली बार है जब
भाजपा-शिवसेना गठबंधन को इतनी ज्यादा सीटें मिलती नजर आ रही हैं। थोड़ी देर
में और भी स्थिति साफ हो जाएगी।
पूरे महाराष्ट्र में मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए
हैं। महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर कुल 897 उम्मीदवार अपनी किस्मत
आजमा रहे हैं। इन निर्वाचन क्षेत्रों के लिए राज्यभर में कुल 40 मतगणना
केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 4 केंद्र मुंबई में हैं।
Loksabha Election Counting Live Uttar Pradesh Latest News
यूपी के 75 जिलों की 80 लोकसभा सीटों पर वोटों की गिनती शुरू
हो गई है। ईवीएम में बंद 1288 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज शाम तक
हो जाएगा। इस लोकसभा चुनाव में 8 करोड़ 7 लाख मतदाताओं ने उत्साह दिखाते
हुए रिकॉर्डतोड़ 58.29 फीसदी मतदान किया।
चुनाव परिणाम को लेकर यूपी पर देश-दुनिया की निगाहें टिकी हैं।
सूबे से प्रधानमंत्री पद के तीन दावेदार (मोदी, राहुल, मुलायम) चुनाव मैदान
में हैं। इनके अलावा कई और दिग्गज भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
इन प्रत्याशियों में रायबरेली से सोनिया गांधी, गोरखपुर से भाजपा के
योगी आदित्यनाथ, डुमरियागंज से भाजपा के जगदंबिका पाल, लखनऊ से भाजपा के
राजनाथ सिंह, कानपुर से कांग्रेस के श्री प्रकाश जायसवाल शामिल हैं।
Narendra Modi Lucky Pen Prime Minister
देश में आम चुनाव खत्म हो चुके हैं। सभी उम्मीदवारों के लक
ईवीएम में लॉक हो चुके हैं। इसके बाद सबकी निगाहें बीजेपी के पीएम
प्रत्याशी नरेंद्र मोदी पर लग गई हैं। वाराणसी से नामांकन प्रक्रिया के दौरान मोदी ने इस बात का खुलासा किया था कि उनके पास किस्मत लिखने वाली कलम है।
अब इस बात पर चर्चा जोरों पर है कि क्या मोदी को सीएम बनाने वाली पेन
उन्हें देश का पीएम बनवाएगी या फिर इस चमत्कारी पेन का करिश्मा सीएम पद तक
के लिए ही था।
भाजपा अपने बूते लाएगी 235 सीटें, कांग्रेस को मिलेंगी महज 79
चुनावी नतीजे आने से पहले तमाम एग्जिट पोल में भाजपा और एनडीए गठबंधन को जबर्दस्त जीत मिलने की बात कही जा रही है। अब
एनडीटीवी-हंसा रिसर्च ग्रुप की तरफ से किए गए एग्जिट पोल में भी यही बात
दोहराई गई है। इसमें कहा गया है कि देश भर की 543 सीटों में से एनडीए को
279 सीटें मिल सकती हैं।
इस एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को अकेले दम पर 235
तक सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं कांग्रेस के पाले में 79
सीटें जाने की बात कही गई है। अगर वास्तव में ऐसा होता है तो यह कांग्रेस
का अभी तक का सबसे खराब प्रदर्शन होगा। आगे की स्लाइड्स में देखें किस राज्य में किस पार्टी को कितनी सीटें
Written 1:22 AM by Unknown
Election 2014, Hindi Indian News Papers, Hindi News Papers, Modi News, News in Hindi, Rajasthan Vidhan Sabha Election 2014 No commentsSunday, May 11, 2014
मोदी के PM बनने के बारे में क्या सोचते हैं दुनिया के 5 देश
भारत में 16 मई को होने वाली मतगणना के बाद बनने वाली नई सरकार को लेकर देश ही नहीं, बल्कि विदेश में भी काफी उत्सुकता है। नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बीजेपी की सरकार बनने की संभावनाओं के कारण भी दूसरे देशों की दिलचस्पी हमारे चुनाव में बढ़ गई है।मोदी के पीएम बनने की संभावनाओं के बीच दुनिया के बड़े देशों की उनके बारे में राय बेहद अहम हो जाती है।
2002 में हुए गुजरात दंगों के बाद अमेरिका ने 2005 में मोदी को यूएस वीजा देने से इनकार कर दिया था। हालांकि, 9 साल बाद 2014 में अमेरिकी राजदूत नैंसी पावेल की मोदी से मुलाकात को अमेरिकी नीति में उनको लेकर हुए बदलाव के तौर पर देखा गया। अमेरिका यह साफ कर चुका है कि वह भारत में चुनी गई किसी भी नई सरकार के साथ मिलकर काम करने को तैयार है। जानकार मानते हैं कि अमेरिका द्वारा मोदी से बैन हटाया जाना उसकी रणनीति का अगला कदम होगा। मोदी भी पहले ही साफ कर चुके हैं कि वह विदेशी मामलों में वाजपेयी के रास्तों पर चलेंगे, जो अमेरिका पर भी लागू होता है। असल दिक्कत है, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की दुनिया के किसी भी हिस्से में नई भागेदारी बढ़ाने को लेकर उदासीनता। देश के आर्थिक उदारीकरण के मद्देनजर अमेरिका को बेहतर रिश्तों के लिए प्राेत्साहित करना मोदी के पीएम बनने की दशा में उनके सामने बड़ी चुनौती होगी।
Written 11:13 PM by Unknown
Election 2014, Hindi Indian News Papers, Hindi News Paper, Modi News No commentsThursday, May 8, 2014
ममता ने कहा- भाजपा गिड़गिड़ाएगी तो भी नहीं दूंगी
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने स्वीकार किया है कि चुनावों के बाद अगर जरूरत पड़ी तो सरकार बनाने के लिए ममता बनर्जी, जयललिता और नवीन पटनायक जैसे नेताओं की मदद ली जा सकती है। उधर, तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी ने चुनाव बाद भाजपा से गठबंधन की बात से साफ इनकार कर दिया है। ममता का कहना है कि अगर भाजपा समर्थन के लिए गिड़गिड़ाएगी तब भी वह ऐसा नहीं करेंगी। साथ ही ममता ने यह भी दावा किया किभाजपा के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन को बहुमत नहीं मिल पाएगा।
मोदी का यह भी कहना है कि चुनाव प्रचार के दौरान वह इन नेताओं पर जिस तरह हमला करते हैं, उससे यह मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए कि इनसे चुनाव के बाद गठबंधन के दरवाजे बंद हो चुके हैं। मोदी ने संकेत दिए हैं कि इन नेताओं पर उनके हमले रणनीति का हिस्सा हैं। एक अंग्रेजी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में मोदी ने ये बातें कहीं।
Subscribe to:
Posts (Atom)

