Showing posts with label News In Hindi Hindi News Hindi News Papers Local News in hindi Live News in hindi Hindi Breaking News. Show all posts
Showing posts with label News In Hindi Hindi News Hindi News Papers Local News in hindi Live News in hindi Hindi Breaking News. Show all posts

Saturday, July 19, 2014

जानिए कि‍तना गंभीर है NTPC का कोयला संकट, आधे देश की बत्‍ती कर सकता है गुल

देश की सबसे बड़ी पावर जेनरेशन कंपनी एनटीपीसी बड़े संकट में फंस गई है। उसके पास बि‍जली पैदा करने के लि‍ए अब मात्र दो से चार दि‍न का कोयला शेष बचा है। यह मामला बेहद गंभीर हो गया है।जानिए कि‍तना गंभीर है NTPC का कोयला संकट, आधे देश की बत्‍ती कर सकता है गुल
  • एनटीपीसी के पास 17 कोयला आधारि‍त पावर प्‍लांट और 6 संयुक्‍त उपक्रम के कोल पावर प्‍लांट हैं जि‍नकी कुल उत्‍पादन क्षमता 37,049 मेगावाट है।  READ MORE

गुरुवार को यूक्रेन के जिस इलाके में एक मलेशियाई विमान को गिरा कर 298 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया था, वहां अभी भी लाशें बिखरी पड़ी हैं। अमेरिकी मीडिया में आई खबरों के मुताबिक दुर्घटनास्‍थल का माहौल देख कर यह साफ लगता हैMH17 हादसा: यूक्रेन में सड़ने लगी लाशें, अंतिम दर्शन के लिए भी तरसे परिजन
 लाश हटाने के लिए यूक्रेन सरकार ने विद्रोहियों की इजाजत लेकर इमर्जेंसी टीम के लोगों को भेजा है, लेकिन इस टीम में बहुत कम लोग हैं। इस टीम के लोग विद्रोहियों की मर्जी के बिना कुछ नहीं कर सकते। उन्‍हें अब तक 170 लाशें मिली हैं। आगे के स्लाइड मेंः  जानिए हादसे से जुड़ी अहम बातें और देखें संबंधित तस्वीरें

Monday, July 7, 2014

शहीद पिता का शव जाते देख बेटी बोली- मत ले जाओ मुझे उनसे बात करनी है

बिहार में एक नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट हीरा कुमार झा शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। झारखंड धनबाद के पास दामोदर नदी के मोहलबनी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके दस साल के बेटे ध्रुव ने दी। शहीद पिता का शव जाते देख बेटी बोली- मत ले जाओ मुझे उनसे बात करनी है
तिरंगे में लिपटा शहीद हीरा कुमार झा का शव उनके घर के बाहर रखा हुआ है। दोनों बच्चों को पिता की पार्थिव देह से लिपटकर फफकते देख वहां मौजूद हर किसी की आंख नम है। शहीद को  READ MORE

मोदी सरकार के चार मंत्रियों सहित 350 लोग आज करेंगे सबसे बड़ा 'गंगा मंथन'

गंगा की सफाई के मुद्दे को लेकर आज शिक्षाविद, संत, एनजीओ और नीति निर्माताओं की एक दिवसीय बैठक होने जा रही है। बैठक में वे साधु भी भाग ले रहे हैं जिन्होंने कभी गंगा की सफाई को लेकर अनशन की धमकी दी थी, तो वहीं वे तकनीकी विशेषज्ञ भी शामिल हो रहे हैं
मोदी सरकार के चार मंत्रियों सहित 350 लोग आज करेंगे सबसे बड़ा 'गंगा मंथन'इस संवाद का आयोजन नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा ने किया है, जो कि पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन के मंत्रालय के तहत आता है। READ MORE 

Friday, July 4, 2014

आज से आसान हुआ वैष्‍णो देवी दर्शन, 85 मीटर ऊंचा पुल पार कर कटरा तक ले जाएगी ट्रेन

शुक्रवार से वैष्‍णो देवी दर्शन के लिए जाने वाले लाखों यात्रियों को कटरा तक ट्रेन से जाने की सुविधा मिल गई है। इस यात्रा में उन्‍हें देश के सबसे ऊंचे (85 मीटर) रेल पुल  से गुजरने का रोमांच महसूस करने का भी मौका मिलेगा।
आज से आसान हुआ वैष्‍णो देवी दर्शन, 85 मीटर ऊंचा पुल पार कर कटरा तक ले जाएगी ट्रेन
तीन जुलाई को दिल्‍ली-आगरा रूट पर सेमी बुलेट ट्रेन का सफल परीक्षण करने के बाद शुक्रवार को भारतीय रेलवे ने यात्रियों को एक नई सुविधा दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कटरा रेलवे स्‍टेशन का उद्घाटन किया और सुबह  10:10 बजे कटरा से उधमपुर के लिए पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। 


Tuesday, June 17, 2014

यूपी: अब सीतापुर में पेड़ से लटकती मिली पति-पत्‍नी की लाश

यूपी में हत्‍या के बाद शव को पेड़ से लटकाने के कई मामले सामने आ चुके हैं। ताजा मामला सीतापुर जिले के खैराबाद थाना क्षेत्र का है।  मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
यूपी: अब सीतापुर में पेड़ से लटकती मिली पति-पत्‍नी की लाश
यूपी में हत्‍या के बाद पेड़ से लटकाने का यह पहला मामला नहीं है। बताते चलें कि इससे पहले देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में आम के पेड़ पर युवक-युवती की लाश लटकी पाई गई। दोनों ने प्रेम-विवाह किया था। इस मामले की अभी तक जांच चल रही है।  

महंगाई बढ़ने के साथ ही मोदी के लिए बढ़ी अच्‍छे दिन लाने की चुनौती

नई दिल्ली. मोदी सरकार ने महंगाई कम करने को अपने एजेंडे में सबसे ऊपर रखा है, लेकिन हालात ऐसे बन रहे हैं कि सरकार के लिए बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण मुश्किल हो सकता है
महंगाई बढ़ने के साथ ही मोदी के लिए बढ़ी अच्‍छे दिन लाने की चुनौती?
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
देश में थोक मूल्य आधारित महंगाई दर मई में 6.01% हो गई है। इससे पहले, अप्रैल में यह  5.2% थी। अगर महंगाई दर बढ़ती रही तो रिजर्व बैंक की ओर से ब्‍याज दराें में कटौती की संभावना और कम हो जाएगी। बता दें कि सोमवार को आए आंकड़ों के मुताबिक, मई में थोक महंगाई दर, दिसंबर 2013 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। अच्‍छे दिन आखिर कैसे आएंगे ये पढ़िए