संसद का विशेष सत्र आज से शुरू हो गया। हालांकि आज कोई काम नहीं हो
सका। सबसे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ
ने प्रोटेम स्पीकर की शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी
ने उन्हें शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व लोकसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
Wednesday, June 4, 2014
मुंडे की मौत पर बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल, साथ में खड़ा दिखा हर बड़ा चेहरा
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे की मंगलवार सुबह सड़क
दुर्घटना में मौत हो गई। मुंडे के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर बीजेपी के
दिल्ली दफ्तर लाया गया। यहां मुंडे का पूरा परिवार मौजूद था। इस दौरान
पार्टी और विपक्ष के सभी बड़े नेता बीजेपी दफ्तर पहुंचे। मुंडे के निधन की
खबर मिलते ही उनका परिवार दिल्ली पहुंचा। उनकी पत्नी और बेटियों का रो-रोकर
बुरा हाल है।
दिल्ली बीजेपी दफ्तर में आखिरी दर्शन के बाद मुंडे के शव को मुंबई ले जाया
गया। शाम 7 बजे के आसपास मुंडे का शव मुंबई पहुंच गया। यहां से शव मुंडे
के आवास पर ले जाया गया। यहां बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेराय, रीतेश देशमुख
और एक्ट्रेस हेमा मालिनी के अलावा राज ठाकरे, उद्धव ठाकरे, येदियुरप्पा,
राजीव रुडी जैसे
परली पहुंचा मुंडे का पार्थिव शरीर तो बेकाबू भीड़ ने फेंके पत्थर, पंकजा की अपील पर हुए शांत
दिल्ली में सड़क हादसे में आकस्मिक निधन के बाद केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री और भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे का
पार्थिव शरीर बुधवार दोपहर बीड जिले स्थित उनके पैतृक गांव परली ले जाया
गया। परली में मुंडे के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए हजारों की
संख्या में लोग मौजूद थे
इससे पहले बुधवार सुबह वायुसेना के विशेष विमान से मुंडे का पार्थिव शरीर लातूर
पहुंचा था। उस वक्त प्रकाश जावड़ेकर और राजीव प्रताप रूडी सहित भाजपा के
कई नेता और कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर मौजूद थे। उधर, बुधवार को 16वीं लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई। हालांकि, पहले दिन मुंडे को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन ऊपर फोटो में: परली में बेकाबू भीड़ से शांति की अपील करतीं पंकजा
Tuesday, June 3, 2014
मुंडे को मोदी ने दी श्रद्धांजलि: महाराष्ट्र भाजपा को मौत में दिखी साजिश, CBI जांच की मांग
भाजपा नेता अवधूत वाग को गोपीनाथ मुंडे की मौत के पीछे साजिश की बू आ रही है। उन्होंने महाराष्ट्र भाजपा की ओर से
हादसे की सीबीआई जांच करवाने की मांग की है। महाराष्ट्र भापजा के
प्रवक्ता अवधूत ने सवाल उठाया है कि मुंडेजी हमेशा गार्ड्स के साथ हाई
सिक्योरिटी व्हीकल में सफर करते थे,
मंगलवार की सुबह मुंबई के सफर पर निकले केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे का यह अंतिम सफर साबित हुआ। वह एयरपोर्ट जा रहे थे। तभी पृथ्वीराज रोड पर उनकी कार को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसा जबरदस्त था। सड़क हादसे के तत्काल बाद तो वह होश में थे।
महाराष्ट्र BJP का सवाल- राजनीति से महाजन-मुंडे परिवार के खात्मे की है साजिश
केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे की सड़क हादसे में हुई मौत पर सवाल
भी उठाए जा रहे हैं। महाराष्ट्र बीजेपी के प्रवक्ता अवधूत वाघ ने अंदेशा
जताया है कि महाजन और मुंडे परिवार को राजनीति से दूर करने के लिए साजिश
रची जा रही है।
ता दें कि आठ दिन पहले केंद्रीय मंत्री पद की शपथ लेने वाले ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे का तीन जून, मंगलवार को एक सड़क हादसे में उनका निधन हो गया। मुंडे
सोमवार की शाम कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए थे। उस बैठक में शामिल रहे
तमाम मंत्रियों को उनकी मौत की खबर पर यकीन ही नहीं हो रहा।
यूपी में फिर हैवानियत: दो रिश्तेदारों ने घर में घुस कर की जज से रेप की कोशिश
यूपी में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसकी मिसाल अलीगढ़ की एक घटना से मिलती है। जब बदायूं में गैंगरेप के बाद दो बहनों की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिए जाने की घटना के चलते अखिलेश सरकार चौतरफा हमलों से घिरी थी, तब भी राज्य में एक के बाद एक रेप और हत्या की खबरें तो आती ही रहीं थीं, लेकिन अलीगढ़ में तो हद ही हो गई।
घटना रविवार देर रात की है। बताया जाता है कि सोमवार को दिन भर पुलिस
ने मामला दबाए रखा। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित सिविल जज सिविल लाइन स्थित
सरकारी आवास में अकेली रहती हैं। उनका परिवार बरेली में रहता है। सोमवार
सुबह करीब आठ बजे रोजाना की तरह READ MORE
मुंडे की मौत में भाजपा नेता को दिखी साजिश, सीबीआई जांच की मांग
नई दिल्ली. भाजपा नेता अवधूत वाग को गोपीनाथ मुंडे की मौत के पीछे
साजिश की बू आ रही है। उन्होंने महाराष्ट्र भाजपा की ओर से हादसे की
सीबीआई जांच करवाने की मांग की है। अवधूत ने सवाल उठाया है कि मुंडेजी
हमेशा गार्ड्स के साथ हाई सिक्योरिटी व्हीकल में सफर करते थे,
मंगलवार की सुबह मुंबई के सफर पर निकले केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे का यह अंतिम सफर साबित हुआ।
वह एयरपोर्ट जा रहे थे। तभी पृथ्वीराज रोड पर उनकी कार को एक कार ने
टक्कर मार दी। हादसा जबरदस्त था। हादसे के तत्काल बाद तो वह होश में थे।
Subscribe to:
Posts (Atom)