Monday, May 5, 2014

उज्ज्वला संग 'LIVE-IN' में रहने लगे एनडी तिवारी

शुक्रवार को हुए हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री एनडी तिवारी के घर उज्ज्वला शर्मा 'लिव-इन' में रहने लगी हैं। इसके बाद एनडी की दिनचर्या में काफी बदलाव आ गया है। अब उनके साथ परिवार रहने लगा है। उज्ज्वला पहले दिन से ही उनका पूरा ख्याल रख रही हैं। वह उनको डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक खाना दे रही हैं और सुबह उठने से लेकर रात तक उनकी पूरी दिनचर्या पर खासा ध्यान दे रही हैं।

उज्ज्वला के मुताबिक, अभी तक उन्हें सादी दलिया ही दी जाती रही है। इसे खाकर वह ऊब चुके हैं। डॉक्टरों ने भी उन्हें दिन में तीन बार दलिया खाने को कहा है। इसलिए वह उन्हें बदल-बदल कर कभी साबूदाना, कभी मखाना तो कभी कॉर्न फ्लेक्स की दलियां दे रही हैं। जिसे वह बड़े चाव से खा रहे हैं। करीब डेढ़ बजे एनडी तिवारी आराम करने चले गए। वह दो बजे सोकर उठे। इसके बाद उज्ज्वला ने उन्हें अपने हाथों से खाना खिलाया। 

हिंसा के खिलाफ असम में छात्रों का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने की हवाई फायरिंग

असम में भड़की हिंसा के लिए नरेंद्र मोदी को जिम्‍मेदार ठहराए जाने के बाद भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है और मोदी का बचाव किया है। पार्टी ने अपने मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में कहा है कि कांग्रेस का दिमाग खराब हो गया है इसलिए वह देश में होने वाली हर घटना का ठीकरा मोदी के सिर फोड़ रही है। उधर, हिंसा के विरोध में असम में प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। कुछ छात्र संगठनों ने सोमवार को नौगांव जिले के दबका में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्‍होंने टायर जलाए और सरकार विरोधी नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और हवाई फायरिंग की। लाठीचार्ज की वजह से कुछ छात्रों के घायल होने की खबर है

हिंसा के लिए मोदी को जिम्‍मेदार ठहराए जाने पर शिवसेना ने कपिल सिब्‍बल और उमर अब्‍दुल्‍ला पर भी जमकर निशाना साधा। गौरतलब है कि इन दोनों नेताओं ने हिंसा के लिए मोदी को जिम्‍मेदार ठहराया था। उधर, केंद्र सरकार ने हिंसा की जांच राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी से कराने की असम सरकार की मांग को स्‍वीकार कर लिया है। सरकार इस बारे में अब नोटिफिकेशन जारी करेगी।

भाजपा को भी सताने लगा है बहुमत नहीं मिलने का डर?

विपक्षी पार्टियां भले ही कहती रही हों कि चुनाव में जीत मिलने के बाद भाजपा नरेंद्र मोदी की जगह राजनाथ सिंह को प्रधानमंत्री बना सकती है, लेकिन पार्टी में गुजरात के मुख्‍यमंत्री के खेमे ने साफ किया है कि चाहे कैसी भी परिस्थिति आ जाए, पीएम की कुर्सी पर मोदी ही बैठेंगे। इस खेमे से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अगर एनडीए को बहुमत नहीं मिला और दूसरी पार्टियों से समर्थन लेने की नौबत आई तो उस स्थिति में भी पीएम की कुर्सी से समझौता नहीं किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी विपक्ष में बैठना पसंद करेगी लेकिन ऐसा कतई नहीं होगा कि मोदी को छोड़ दिया जाए।
उधर, चुनाव के सात चरण पूरे हो जाने के बाद भाजपा के कुछ हलकों में बहुमत को लेकर चिंताएं भी उभर रही हैं। इन धड़े का मानना है कि एनडीए गठबंधन शायद बहुमत के लिए जरूरी 272 सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। गौरतलब है कि भाजपा अभी तक एनडीए गठबंधन की जीत को लेकर पूरी तरह आश्‍वस्‍त रही है। कई ओपिनियन पोल्‍स में भी इस गठबंधन को सबसे आगे दिखाया जा चुका है। एक पोल में तो एनडीए को बाकायदा बहुमत मिलने की बात कही गई थी।

Friday, May 2, 2014

मोदी के इंटरव्‍यू में हुई कांट-छांट, सूचना और प्रसारण मंत्री पर खड़े किए सवाल

 बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी द्वारा दूरदर्शन को दिए गए इंटरव्‍यू पर पैदा हुआ विवादथमने का नाम नहीं ले रहा है। इस इंटरव्‍यू के कई हिस्‍सों को काटने को लेकर विवाद मचा हुआ है। अब प्रसार भारती के सीईओ जवाहर सरकार ने भी स्‍वीकार कर लिया है कि इस इंटरव्‍यू से कई मुद्दों पर मोदी की बात को काट दिया गया है।
जवाहर सरकार ने इसके साथ ही इशारों में सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी को आड़े हाथ लिया है और उन्‍हें दूरदर्शन की आजादी में खलल डालने का जिम्‍मेदार ठहराया है। हालांकि, तिवारी ने इन आरोपों का खंडन किया है। तिवारी का कहना है कि दूरदर्शन प्रसार भारती के अंतर्गत आता है, सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत नहीं।

लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के डीए आधारित भत्ते 25 फीसदी तक बढ़े

केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिली है। महंगाई भत्ते (डीए) के आधार पर मिलने वाले उनके तमाम भत्तों में 25 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। केंद्र सरकार और इसके उपक्रमों में काम करने वाले लाखों कर्मचारियों को इसका लाभ एक अप्रैल 2014 से मिलेगा। 
अब कर्मचारियों का डीए बढ़कर 100 फीसदी हो गया, लिहाजा भत्तों में एक बार फिर 25 फीसदी की वृद्धि की गई है।  रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर फाइनेंस अमिरचंद जैन ने बिलासपुर समेत सभी जोनों के जीएम को नए बदलाव के मुताबिक एलाउंस देने के निर्देश जारी कर दिए हैं। एसईसीआर रेलवे डीजीएम (जी)आरके अग्रवाल ने बताया कि डीए से प्रभावित होने वाले भत्तों में वृद्धि का लाभ सभी कर्मचारी-अधिकारी को मिलेगा। बढ़ोतरी का सबसे बड़ा लाभ चिल्ड्रन एजुकेशन एलाउंस के अलावा डेली एलाउंस के तौर पर सामने आएगा।

लिव-इन' में रहेंगे 89 वर्षीय एनडी तिवारी, घर पर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा,

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नारायण दत्त तिवारी के घर में फिर से जंग छिड़ गई है। शुक्रवार को उनके बेटे रोहित शर्मा की मां उज्ज्वला शर्मा अपने समर्थकों के साथ लखनऊ स्थित उनके घर पर पहुंच गईं। सुरक्षाबलों द्वारा उनको घर में आने से रोकने के बाद वह अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गईं। इसके बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो लोग गेट तोड़कर घर में घुस गए। बाद में एनडी तिवारी, भवानी भट्ट और उज्ज्वला शर्मा के बीच बातचीत के बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान उज्ज्वला ने एनडी तिवारी के सामने लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का प्रस्‍ताव दिया है।
वानी दत्त भट्ट ने आरोप लगाया है कि उज्जवला शर्मा ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। भट्ट ने कहा कि उज्जवला ने तिवारी के सामने लिव-इन रिलेशन में रहने का प्रस्ताव रखा। भट्ट का कहा कि यदि वे उस आवास में रहते हैं तो उनके ऊपर किसी भी तरह का बेतुका आरोप लग सकता है। ऐसे माहौल में वे तिवारी की देख-रेख और सुरक्षा करने में अपने आपको असमर्थ पा रहे हैं। इसलिए उन्होंने राज्य सरकार को अपना इस्तीफ़ा भेज दिया है। 

बताते चलें कि तिवारी ने हाल ही में कई सालों बाद सार्वजनिक रूप से स्‍वीकार किया था कि रोहित उनके बेटे हैं। कोर्ट ने भी रोहित को उनका बेटा बता दिया है। इसके बाद रोहित की मां भी अपना हक लेने के लिए सक्रिय हो गईं

दी को घेरने के लिए प्रियंका ने बनाया प्लान, थाह ले रही टीम

नरेंद्र मोदी और प्रियंका गांधी वाड्रा अब एक-दूसरे के 'गढ़ों' में जाकर जुबानी हमले की तैयारी कर चुके हैं। 5 मई को अमेठी में मोदी की रैली के एलान के बाद राहुल गांधी और प्रियंका की निजी टीम वाराणसी का सर्वे कर रही है। बताया जा रहा है कि राहुल और प्रियंका की निजी टीम के सर्वे के बाद यह तय होगा कि प्रियंका किस तरह वाराणसी शहर में प्रचार कर करेंगी। अटकल लगाई जा रही है कि 7 मई को अमेठी में मतदान खत्म होने के बाद किसी भी दिन प्रियंका वाराणसी आकर अजय राय के पक्ष में प्रचार कर सकती हैं।  
शुक्रवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा की निजी टीम वाराणसी पहुंची। तीन सदस्यों वाली इस टीम को जिला कांग्रेस कमेटी ने गाड़ी भी मुहैया कराई। टीम ने पूरे दिन शहर की सड़कों पर खाक छानी। सूत्रों के मुताबिक टीम के सदस्यों ने शुक्रवार को वाराणसी के कई रास्तों का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि टीम की रिपोर्ट के आधार पर ही यह तय होगा कि रोड शो किया जाए या छोटी-छोटी सभाएं। वाराणसी से कांग्रेस के उम्मीदवार अजय राय के अनुसार प्रियंका उनके अनुरोध पर ‘जल्द’ ही बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए वाराणसी आने को तैयार हैं।