Friday, May 2, 2014

दी को घेरने के लिए प्रियंका ने बनाया प्लान, थाह ले रही टीम

नरेंद्र मोदी और प्रियंका गांधी वाड्रा अब एक-दूसरे के 'गढ़ों' में जाकर जुबानी हमले की तैयारी कर चुके हैं। 5 मई को अमेठी में मोदी की रैली के एलान के बाद राहुल गांधी और प्रियंका की निजी टीम वाराणसी का सर्वे कर रही है। बताया जा रहा है कि राहुल और प्रियंका की निजी टीम के सर्वे के बाद यह तय होगा कि प्रियंका किस तरह वाराणसी शहर में प्रचार कर करेंगी। अटकल लगाई जा रही है कि 7 मई को अमेठी में मतदान खत्म होने के बाद किसी भी दिन प्रियंका वाराणसी आकर अजय राय के पक्ष में प्रचार कर सकती हैं।  
शुक्रवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा की निजी टीम वाराणसी पहुंची। तीन सदस्यों वाली इस टीम को जिला कांग्रेस कमेटी ने गाड़ी भी मुहैया कराई। टीम ने पूरे दिन शहर की सड़कों पर खाक छानी। सूत्रों के मुताबिक टीम के सदस्यों ने शुक्रवार को वाराणसी के कई रास्तों का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि टीम की रिपोर्ट के आधार पर ही यह तय होगा कि रोड शो किया जाए या छोटी-छोटी सभाएं। वाराणसी से कांग्रेस के उम्मीदवार अजय राय के अनुसार प्रियंका उनके अनुरोध पर ‘जल्द’ ही बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए वाराणसी आने को तैयार हैं। 

अफगानिस्तान में 60 फीट मलबे में दफन हुए कई गांव, 400 की मौत, 2500 लापता

फगानिस्तान के पूर्वी प्रांत बदकशान में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, अफगानिस्तान के उत्तर-पूर्वी सुदूरवर्ती इलाके में सैकड़ों लोग लापता हैं। यहां कई गांव 60 फीट तक कीचड़ और पत्थरों के नीचे दफन हो गए हैं। चीनी सीमा से सटा यह प्रांत काफी पथरीला और बीहड़ है। प्रांत के गर्वनर शाह वल्लीउल्लाह अदीब ने बताया कि अब तक 2500 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। इनमें से ज्‍यादातर के बचने की उम्‍मीद कम ही है।

अफगानिस्तान के उत्तर-पूर्व में बीते कई दिनों भारी बारिश के कारण बाढ़ के हालत हो गए थे। कई दिनों से हो रही भारी बारिश के बीच शुक्रवार सुबह स्थानीय समयानुसार 11 बजे आर्गो डिस्ट्रिक्ट में जमीन और पहाड़ खिसक गया। इससे पूरा गांव दफन हो गया। 350 से ज्‍यादा घर मलबे में दब गए। बदकशान प्रांत के गर्वनर शाह वल्लीउल्लाह अदीब ने यहां बताया कि होबो बारिक गांव में भारी बारिश के कारण एक पहाड़ी खिसक गई। इससे पहले जमीन खिसकने की एक अन्य घटना के बाद गांव के लोग जरूरी सामान लेने और अपने पालतू जानवरों को समेटने की कोशिश कर रहे थे। तभी उस दौरान घटी घटना ने 1000 परिवारों को अपनी चपेट में ले लिया। प्रभावितों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे हैं। 

नकलची SI गिरफ्तार, जानें कैसे हाईटेक तरीके से IAS परीक्षा में करता था नकल

नई दिल्ली. केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन में नकल कराने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस परीक्षा में कैंडिडेट के तौर शामिल हुए दिल्‍ली पुलिस के एक पूर्व सब इंस्पेक्‍टर को भी गिरफ्तार किया है। इस पूर्व एसआई का नाम दीपक मान (28) है, जो यूपीएससी की ओर से आयोजित 2013 की परीक्षा में शामिल हुआ था। आरोप है कि मान ने एक स्‍पेशल घड़ी का इस्तेमाल करके प्रश्‍नपत्र को स्‍कैन किया और अपने सहयोगी को ब्लूटूथ के जरिए भेज दिया, ताकि वह जवाब भेज सके।
खांसकर करता था इशारा'
जब बाहर मौजूद सहयोगी उसे जल्दी-जल्दी जवाब बताते थे तो आरोपी उसे खांसकर इशारा करता था कि वे धीरे-धीरे जवाब बताएं। सीबीआई ने दिल्‍ली में कई जगहों पर की गई छापेमारी में ब्लूटूथ, खास तौर पर डिजाइन एक बनियान, राजपत्रित अधिकारी की मुहर, तीन मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और दिल्‍ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर की एक आईडी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, मान तीसरी बार यूपीएससी परीक्षा में शामिल हो रहा था। उसके एक सहयोगी की पहचान अर्चना सिंह के तौर पर हुई है। सीबीआई कुछ दूसरे लोगों से भी इस मामले में पूछ रही है। 

स्‍वाति की दर्दनाक कहानी: अधूरा ही रह गया नौकरी मिलने के बाद घर का पहला सफर

चेन्‍नई. चेन्‍नई सेंट्रल स्‍टेशन पर खड़ी गुवाहाटी-बेंगलुरु एक्‍सप्रेस में गुरुवार को हुए धमाकों की जांच में पुलिस के हाथ अब तक कुछ नहीं लगा है। इन धमाकों के पीछे आतंकवादी साजिश होने की आशंका जताई गई है। एनआईए मामले की जांच कर रही है। तमिलनाडु सरकार ने सीबीसीआईडी जांच के आदेश भी दे दिए हैं। मामले में 2 लोग हिरासत में लिए गए हैं। 
तत्‍काल टिकट कराकर लौट रही थी घर 
राजलक्ष्‍मी ने बताया, स्‍वाति को पहली सैलरी जनवरी में मिली थी, जिसके बाद वह बेहद खुश थी। वह तभी से घर आना चाहती थी, लेकिन आ नहीं पाई थी। मंगलवार को उसने तत्‍काल कोटे से टिकट लिया और बुधवार को ट्रेन में सवार हुई। वह गुरुवार शाम घर पहुंच जाती। हमने उसके पसंद की खाने की चीजें बनवाई थीं। जो कुछ हुआ, वह हमारी कल्‍पना से परे है। हम टूट चुके हैं। भगवान हमारी बच्‍ची को ऐसे कैसे छीन सकता है? उसकी क्‍या गलती थी? उसे लोगों ने क्‍यों मार डाला?

शिवसेना ने मोदी के बहाने गुजरातियों पर साधा निशाना, 'वेश्‍या' से की तुलना

मुंबई. महाराष्‍ट्र में चुनाव खत्‍म होने के बाद बीजेपी की सहयोगी शिवसेना के तेवर बिलकुल बदले-बदले नजर आ रहे हैं। शिवसेना ने मोदी और बीजेपी के करीबी माने जाने वाले गुजराती समुदाय पर निशाना साधते हुए उनकी तुलना वेश्‍याओं से की है। पार्टी ने पूछा है कि राज्‍य में रह रहे मोदी समर्थकगुजराती व्‍यापारी महाराष्‍ट्र दिवस क्‍यों नहीं मनाते हैं। 
इन्‍होंने किसी वेश्‍या की तरह मुंबई का शोषण किया है। जो लोग यहां लोटा लेकर आए, उन्‍होंने यहां सोने की दुनिया बना ली। मुंबई में कमाई दौलत की ताकत से ये उद्योगपति देश की राजनीति को प्रभावित कर रहे हैं। वे योजना बना रहे हैं कि किसको पीएम बनना चाहिए और किसे गद्दी से उतार देना चाहिए। मोदी के नाम पर एकजुट होने वाले गुजराती और दूसरे व्यावसायिक समुदाय के लोगों को शिवाजी के महाराष्‍ट्र के नाम पर भी साथ आना चाहिए और महाराष्‍ट्र दिवस मनाना चाहिए।' 

अब पुलिस खोलेगी राज कि किसने अपलोड की दिग्विजय-अमृता की निजी तस्‍वीरें

नई दिल्ली. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और टीवी पत्रकार अमृता राय की निजी तस्‍वीरें सोशल मीडिया के जरिए कैसे सार्वजनिक हो गईं? इस सवाल का जवाब तलाशने के लिए दिल्‍ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पहले बताया गया था कि तस्‍वीर भाजपा नेता नितिन गडकरी ने जारी की। लेकिन, गडकरी ने दिग्विजय सिंह की टीवी पत्रकार के साथ तस्वीरें अपनेट्विटर अकाउंट से जारी होने का खंडन किया है। पूर्व बीजेपी चीफ गडकरी ने कहा कि वे तस्वीरें फर्जी अकाउंट से जारी की गई थीं। उनका असली अकाउंट @nitin_gadkari है। गडकरी ने साइबर अपराध शाखा से शिकायत की है कि उनके नाम से तीन फर्जी अकाउंट चल रहे हैं। ये @NitinTweetBJP, @NitinGdkri और @nitingadkari हैं। 

उधर, दिल्ली पुलिस ने टीवी एंकर अमृता राय की उस शिकायत पर गुरुवार को एक एफआईआर दर्ज की है, जिसके तहत उन्होंने आरोप लगाया था कि उनका ईमेल अकाउंट हैक किया गया और उनको बदनाम करने के इरादे से सोशल मीडियापर आपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट किए गए। अमृता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनका फर्जी फेसबुक और ट्विटर अकाउंट भी बनाया गया। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस सिलसिले में आईटी एक्ट की धारा 66 ए और आईपीसी की धारा 509 के तहत एक मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। 

किसी को समर्थन नहीं: हारी तो विपक्ष में बैठेगी कांग्रेस, राहुल गांधी ने बनाया मन?

नई दिल्‍ली. कांग्रेस को अगर चुनाव में जीत नहीं मिलेगी तो वह दूसरी पार्टियों की मदद से सरकार बनाने की बजाय विपक्ष में बैठना पसंद करेगी। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, पार्टी उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने इस बारे में साफ-साफ संकेत दे दिए हैं। सूत्रों ने यह भी कहा कि चुनाव के बाद राहुल पार्टी संगठन के ढांचे में आमूलचूल बदलाव लाएंगे।
सूत्रों ने बताया कि राहुल कई कारणों से समर्थन वाली सरकार के पक्ष में नहीं हैं। एक वजह तो यह है कि पूर्व में इस तरह की सरकारें सफल नहीं रही हैं। हमेशा सरकार गिरने का डर बना रहता है। गौरतलब है कि इससे पहले कई कांग्रेसी मंत्रियों ने ऐसे संकेत दिए थे कि अगर यूपीए को बहुमत नहीं मिलता है तो कांग्रेस थर्ड फ्रंट को समर्थन दे सकती है। सलमान खुर्शीद ने इस बारे में बयान दिया था, पर बाद में उसका खंडन कर दिया था। माना जा रहा है कि नरेंद्र मोदी और भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस ऐसा कर सकती है। कांग्रेस पहले भी ऐसा कर चुकी है। लेकिन कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि इन नेताओं के बयान से राहुल सहित पार्टी का शीर्ष नेतृत्‍व खुश नहीं था।